• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कैरोलिन लेविट छोड़ेंगी व्हाइट हाउस, पद से देंगी इस्तीफा

Writer D by Writer D
13/08/2026
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
Karoline Leavitt

Karoline Leavitt

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाशिंगटन। व्हाउट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट (Karoline Leavitt) बहुत जल्द ही अपना पद छोड़ देंगी। उन्हें व्हाइट हाउस में सबसे ताकतवर और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का सबसे करीबी अधिकारी माना जाता है। ट्रंप ने लेविट के फैसले का स्वागत किया है। राष्ट्रपति ने इस महीने के आखिर तक व्हाइट हाउस से कैरोलिन लेविट की होने वाली विदाई की जानकारी अपने ट्रुथ सोशल में बुधवार को दी। उन्होंने लिखा, ” व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट मेरी सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में से एक हैं। वह महीने के आखिर में अपना पद छोड़ देंगी। इसके बाद वह अपना ज्यादा से ज्यादा समय परिवार और अपने प्यारे और छोटे बच्चों के साथ बिताएंगी।”

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा, ” मैं लेविट के इस फैसले का पूरी तरह सम्मान करता हूं। कैरोलिन अब मेरे बाहरी सलाहकारों में सबसे मुख्य होंगी और रिपब्लिकन पार्टी में प्रभावशाली आवाज बनेंगी। वह मध्यावधि चुनाव में सहयोग करेंगी। कैरोलिन ने व्हाइट हाउस में शानदार नेतृत्व किया है।उन्होंने 2018 से न्याय आजादी और स्वतंत्रता के लिए लड़ा है। इसमें 2024 का ऐतिहासिक चुनाव अभियान भी शामिल है। कैरोलिन की गिनती व्हाइट हाउस के इतिहास में सबसे बेहतरीन प्रेस सेक्रेटरी में से एक के रूप में की जाएगी। इसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं।”

इस घटनाक्रम पर सीएनएन की रिपोर्ट में कहा गया कि मध्यावधि चुनाव में अब तीन महीने से भी कम समय बचा है। ऐसे में व्हाइट हाउस से राष्ट्रपति के सबसे करीबी सहयोगियों में से एक का जाना बड़ा बदलाव होगा। यह बदलाव ट्रंप के लिए एक मुश्किल समय में हो रहा है। ईरान के साथ चल रहे युद्ध और गैस की ऊंची कीमतों के बीच उनकी अप्रूवल रेटिंग कम है और ज्यादातर अमेरिकी मानते हैं कि उन्होंने देश की सबसे अहम समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया है। 28 वर्षीय लेविट सबसे कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी बनकर इतिहास रच चुकी हैं।

ट्रंप के पहले कार्यकाल के मुकाबले लेविट दूसरे कार्यकाल में सबसे ताकतवर अधिकारी बनकर उभरीं। उन्होंने राष्ट्रपति और उनकी नीतियों का मजबूती के साथ बचाव किया। मुश्किल सवाल पूछने वाले पत्रकारों से भिड़ीं जरूर पर दोस्ताना संबंध कभी नहीं तोड़े। माइक्रोफोन के पीछे और सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद को अच्छी पत्नी और कामकाजी मा के तौर पर पेश किया। वे अपने छोटे बेटे निको को एयर फोर्स वन और ओवल ऑफिस ले जाती रही हैं। व्हाइट हाउस में ईस्टर एग रोल और हैलोवीन सेलिब्रेशन के दौरान अपने पति के साथ फोटो खिंचवाती रही हैं। खुद से एप्पल पाई बनाती रही हैं और अपनी नवजात बेटी विवियाना के साथ प्यार भरे पल बिताती रही हैं।

लेविट ने ट्रंप की पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सच तो यह है कि बेटी के जन्म के बाद व्हाइट हाउस लौटने पर मुझे दिल से महसूस हुआ कि मुझे अब बेहतरीन मां बनने के लिए कुछ सोचना होगा। व्हाइट हाउस छोड़ने के फैसले से मैं खुश भी हूं और दुखी भी हूं।” उल्लेखनीय है कि 1 मई को बेटी के जन्म के बाद लीविट ने व्हाइट हाउस से लगभग एक महीने की छुट्टी ली थी। जब जुलाई 2024 में लीविट के पहले बच्चे का जन्म हुआ, तो उन्होंने सिर्फ चार दिन की छुट्टी ली थी।

ट्रंप के पहले कार्यकाल के बाद लीविट ने अपने गृह राज्य न्यू हैम्पशायर से कांग्रेस का आम चुनाव लड़ा, लेकिन हार गईं। फिर 2024 के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान वे एक भरोसेमंद चेहरा बन गईं। अब जैसे-जैसे 2026 के मध्यावधि चुनाव सरगर्मी बढ़ रही है, लीविट बाहर से एक अहम संदेशवाहक के तौर पर उभर सकती हैं। उन्होंने बुधवार को लिखा भी, ” मैं हमेशा रिपब्लिकन पार्टी की समर्थक रहूंगी।” उधर, व्हाइट हाउस में यह तस्वीर साफ नहीं हो सकी है कि लेविट की जगह कौन लेगा।

Tags: # world newsinternational NewsKaroline LeavittWhite House
Previous Post

सोने की चमक में तेजी जारी, जानें चांदी के भाव आपके शहर में

Next Post

राम मंदिर CEO की रेस में 16 नाम, अब 3 पर फैसला

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

उत्तराखण्ड में लखपति दीदी का आंकड़ा 3 लाख पार

13/08/2026
Halwasiya Market
Main Slider

शत्रु संपत्तियों पर सरकार का शिकंजा, कब्जे हटेंगे, होगी नीलामी

13/08/2026
Mayawati expelled former minister Antu Mishra from the BSP.
Main Slider

मायावती का बड़ा एक्शन, अंटू मिश्रा बसपा से आउट

13/08/2026
Parliament's Monsoon Session concludes.
Main Slider

संसद का मानसून सत्र समाप्त, हंगामे के बीच लोकसभा में पारित हुए 12 विधेयक

13/08/2026
Transfer
Main Slider

यूपी में सात PCS अफसरों के तबादले, निधि पांडेय बनीं लखनऊ की SDM

13/08/2026
Next Post
Ram Mandir

राम मंदिर CEO की रेस में 16 नाम, अब 3 पर फैसला

यह भी पढ़ें

SSC

कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल भर्ती 2019 टीयर-1 परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी

06/10/2020
Sexual Exploitation

लखनऊ : कोचिंग संचालक गिरफ्तार, शादी का झांसा देकर कर रहा था यौन शोषण

24/09/2020
हवालात से इनामी बदमाश फरार

पुलिस को चकमा देकर हवालात से फरार हुआ इनामी बदमाश, दो पुलिसकर्मी निलंबित

02/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version