• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भारत में कोरोना वायरस पर WHO ने दी बड़ी चेतावनी, दुनिया को भी किया आगाह

Desk by Desk
04/08/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। कोरोना महामारी से अभी छुटकारा मिलने की कोई संभावना नहीं दिखाई देती है। दुनियाभर के शोधकर्ताओं ने कोरोना वैक्सीन को खोजने में अपनी पूरी ताकत लगा दी है हालांकि दुनिया भर में इसके वैक्सीन की खोज तेज हो गई है। इन सबके बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एक चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि हो सकता है कि कोरोना वायरस की रामबाण दवा शायद कभी न मिले।

कोरोना का फिलहाल कोई रामबाण इलाज नहीं

WHO के डायरेक्टर टेड्रोस एडनॉम गेब्रियेसस एक वर्चुअल ब्रीफिंग को संबोधित कर रहे थे। गेब्रियेसस ने कहा ‘कई वैक्सीन अभी अपने तीसरे चरण के ट्रायल में हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इसकी प्रभावी वैक्सीन मिल जाए जो लोगों को संक्रमण से बचा सके। हालांकि फिलहाल अभी इसका कोई रामबाण इलाज नहीं है। हो सकता है कि ये कभी न मिले।

हो सकता है कि हमें कोई कारगर वैक्सीन न मिले या फिर ये बस कुछ महीने के लिए ही काम करे

दुनिया भर में जारी वैक्सीन की खोज पर गेब्रियेसस ने कहा कि ऐसी आशंकाएं जताई जा रहीं हैं कि हो सकता है कि हमें कोई कारगर वैक्सीन न मिले या फिर ये बस कुछ महीने के लिए ही काम करे। पर जब तक हम क्लिनिकल ट्रायल पूरा नहीं कर लेते हैं। तब तक हमें इसके बारे में कुछ नहीं पता चल सकता। WHO प्रमुख ने लोगों से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने, हाथ धोने और टेस्ट कराने जैसे उपायों को जारी रखने का आग्रह किया।

WHO के चौंकाने वाले खुलासे से डरी दुनिया, कोरोना से मौतों पर कही ये बात

मास्क को दुनिया भर में एकजुटता का प्रतीक बना देना चाहिए

उन्होंने कहा कि लोगों को स्पष्ट संदेश है कि आपको कोरोना वायरस के खिलाफ सारे उपाय करने होंगे। साथ ही मास्क को दुनिया भर में एकजुटता का प्रतीक बना देना चाहिए। WHO इमरजेंसी के प्रमुख माइक रेयान का कहना है कि ब्राजील और भारत जैसे संक्रमण के ज्यादा मामले वाले देशों को कोरोना के खिलाफ एक लंबी लड़ाई जारी रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि रास्ता लंबा है और कोशिशें लगातार जारी रखने की जरूरत है।

WHO इमरजेंसी के प्रमुख माइक रेयान ने कहा कि गलतफहमी में न रहें

माइक रेयान ने कहा कि कुछ देशों को वास्तव में अब एक कदम आगे बढ़ना है और इस पर ध्यान देना है कि वो अपनी राष्ट्रीय सीमाओं के भीतर महामारी से कैसे निपट रहे हैं।’इससे पहले भी WHO कोरोना वायरस पर लोगों को सचेत करते हुए कह चुका है कि लोग इस तरह की गलतफहमी में ना रहे कि कोरोना वायरस एक मौसमी बीमारी है जो मौसम बदलने के साथ कम हो जाएगी।

हर मौसम में रहने वाला है कोराना वायरस 

बता दें कि विश्व स्वास्थ्य संगठन की प्रवक्ता मार्गरेट हैरिस ने एक वर्चुअल ब्रीफिंग में कहा था कि कोरोना वायरस महामारी एक बड़ी लहर है। हैरिस ने कहा कि लोग अभी भी इसे मौसमी बीमारी की तरह देख रहे हैं। हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि ये एक नया वायरस है, जो अलग तरह से व्यवहार कर रहा है और ये वायरस हर मौसम में रहने वाला है।’ कोरोना के बढ़ते मामलों की तरफ इशारा करते हुए हैरिस ने कहा कि हमें ज्यादा सतर्क और सुरक्षा के नियमों का पालन करने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को एक साथ इकट्ठा ना होने की भी चेतावनी दी।

Tags: 24ghante online.com24ghanteonlinecorona virusCOVID-19hindi newsIndialatest newslockdownNational newsNEWSnews in hindipm modiUttar PradeshWHO की बड़ी चेतावनीWorld Health Organizationकोरोना वायरसपीएम मोदीहिंदी समाचार
Previous Post

WHO के चौंकाने वाले खुलासे से डरी दुनिया, कोरोना से मौतों पर कही ये बात

Next Post

लंदन के लिए स्पाइस जेट 1 सितंबर से भरेगा उड़ान, कंपनी ने की घोषणा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

हल्द्वानी में व्यापारियों से बोले CM धामी- “आप व्यापार बढ़ाइए, सरकार आपके साथ खड़ी है”

29/08/2026
CM Yogi conducted an aerial inspection of flood-affected villages in Ballia.
Main Slider

50-50 किलो राहत सामग्री दे रही सरकार, 500 ग्राम राहत नहीं पहुंचा पाती थी सपा: मुख्यमंत्री योगी

29/08/2026
CM Dhami laid the foundation stone of Uttarakhand's first sports university.
Main Slider

उत्तराखंड के पहले क्रीड़ा विश्वविद्यालय का मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास

29/08/2026
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड को ‘खेलभूमि’ बनाने की दिशा में काम कर रही सरकार: मुख्यमंत्री धामी

29/08/2026
CM Yogi
Main Slider

सबकी समस्या का समाधान सरकार की प्रतिबद्धता: मुख्यमंत्री

29/08/2026
Next Post
स्पाइसजेट spicejet

लंदन के लिए स्पाइस जेट 1 सितंबर से भरेगा उड़ान, कंपनी ने की घोषणा

यह भी पढ़ें

shot

गोली लगने से महिला कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंचे एसपी सिटी

04/07/2021
Tanning

टैनिंग हटाएगा दादी मां का असरदार नुस्खा, आजमाते ही दिखेगा असर

17/07/2025
GIDA

3725 करोड़ रुपये के निवेश से दस हजार को मिलेगा रोजगार

22/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version