Main Sliderमनोरंजन

पत्रलेखा को पैपराजी ने बुलाया ‘भाभी जी’, राजकुमार राव ने दिया ऐसा रिएक्शन

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी के बंधन में बंधकर अपने दोस्ती के लंबे रिश्ते को अब नया नाम दे दिया है। सगाई और शादी की जबरदस्त तस्वीरों के वायरल होने के बाद शादी के बाद की तस्वीरें सोशल मीडिया  पर खूब वायरल हो रही है। शादी के बाद दोनों पहली बार एक साथ मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए, जहां राजकुमार और पत्रलेखा दोनों के चेहरे पर शादी का ग्लो साफ नजर आया।

राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी के बाद पहली बार नजर आए तो मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने उन्हें घेर लिया।

 एयरपोर्ट पर राजकुमार राव ऑल व्हाइट आउटफिट में नजर आए और पत्रलेखा ने लाल साड़ी पहन रखी थी. फोटो साभार- विरल भयानी

पैपराजी को उन्होंने भी निराश नहीं किया और मास्क उतारकर खूब पोज दिए। इस दौरान पैपराजी ने पत्रलेखा को जब ‘भाभी जी’ कहकर बुलाया तो एक्ट्रेस का रिएक्शन देखने लायक था। राजकुमार और पत्रलेखा दोनों ने एयरपोर्ट पर रोमांटिक अंदाज में एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए।

पैपराजी ने फोटो खींचने के दौरान जैसे ही पत्रलेखा को ‘भाभी जी’ कहकर बुलाया तो वह शॉक्ड हो गईं। पहली बार पैपराजी से ‘भाभी जी’ सुनकर पत्रलेखा हंसते हुए राजकुमार से कहती दिखीं कि पैप्स ने उन्हें ‘भाभी जी’ कहा।

 पत्रलेखा को 'भाभी जी' कहता सुन राजकुमार राव भी अपनी हंसी को रोक नहीं सके. फोटो साभार- विरल भयानी

पत्रलेखा को ‘भाभी जी’ कहता सुन राजकुमार राव भी अपनी हंसी को रोक नहीं सके। एयरपोर्ट पर राजकुमार राव ऑल व्हाइट आउटफिट में नजर आए और पत्रलेखा ने लाल साड़ी पहन रखी थी।

Related Articles

Back to top button