• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बिहार के सीएम नीतीश कुमार को क्या फिर मिलेगी कुर्सी? जानें बीजेपी का प्लान…

Desk by Desk
10/11/2020
in Main Slider, नई दिल्ली, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
नीतीश कुमार Nitish Kumar

नीतीश कुमार

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से एनडीए वापस लौटेगी, लेकिन एक सवाल जो इस वक्त सभी पूछ रहे हैं वह है कि क्या इस बार फिर से मुख्यमंत्री के पद पर नीतीश कुमार बैठेंगे? बता दें कि नीतीश कुमार पहले ही कह चुके हैं कि ये उनका आखिरी चुनाव होगा। ऐसे में उनका ये अरमान पूरा होगा या नहीं ये बीजेपी पर निर्भर होगा।

बता दें कि अभी तक रुझान सकारात्मक नज़र आ रहे हैं। इसी को देखते हुए बीजेपी सोच-समझ कर अभी बयान दे रही है। वहीँ पार्टी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अभी तो मैं यही कहूंगा कि नीतीश जी मुख्यनमंत्री बनेंगे। शाम तक परिणाम आने के बाद क्‍या राजनीतिक स्थिति बनती है, वह देखेंगे। उनके इस बयान से ये तो साफ हो गया है कि बीजेपी बिहार में सरकार का नया चेहरा भी तय कर सकती है।

भाकियू ने बर्डपुर ब्लॉक प्रांगण में जन समस्याओं के निस्तारण हेतु लगाया पंचायत

मतगणना के रुझानों में बीजेपी 72 सीटों पर आगे चल रही है जबकि सहयोगी जदयू 46 सीट पर और वीआईपी पार्टी 7 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है। महागठबंधन से राजद 62 सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस 21 सीटों पर भाकपा-माले 13 सीटों पर, भाकपा 3 और माकपा 2 सीट पर आगे चल रही है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने संवाददाताओं से कहा कि मैं लम्बे समय से कहता रहा हूं कि राजग राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगा।

उन्होंने कहा कि नीतीश पर लोगों का गुस्सा रहा, लेकिन मोदी जी की रैलियों ने लोगों की नाराजगी को दूर करने में मदद की। लॉकडाउन में मजबूरों और प्रवासियों की बिगड़ी हालत की वजह से नीतीश कुमार को लोगों ने वोट न देने का मन बनाया था लेकिन मोदी जी के आगमन से लोगों के मन बदले।

इमरान सरकार को बड़ा झटका, पाकिस्तान एयरलाइंस पर 188 देशों में लग सकता है बैन

विपक्ष ने मतदाताओं को लुभाने के लिये गुमराह करने का अभियान चलाया। जब उनसे पूछा गया कि सरकार का नेतृत्व बीजेपी या जदयू में से कौन करेगा। इस पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कई मौकों पर पूरी तरह से स्पष्ट किया है कि कौन सरकार बनाएगा? बिहार प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल ने हालांकि मीडिया से प्रतिक्रिया के लिए शाम तक इंतजार करने को कहा है।

Tags: bihar election results 2020bjp nitish kumar cmLatest news Newsnews newsnews News in HindiNitish Kumar Bihar CMnitish kumar bihar electionnitish kumar constituency 2020nitish kumar vidhan sabha seatनीतीश कुमार दोबारा मुख्‍यमंत्री बनेंगेनीतीश कुमार बिहार चुनावबिहार विधानसभा चुनाव
Previous Post

इमरान सरकार को बड़ा झटका, पाकिस्तान एयरलाइंस पर 188 देशों में लग सकता है बैन

Next Post

कोलकाता के स्लम एरिया में लगी भीषण आग, मौके पर छह दमकल गाड़िया मौजूद

Desk

Desk

Related Posts

7,472 people participated in CM Dhami's public dialogue camp
Main Slider

चमोली में मुख्यमंत्री के जनसंवाद शिविर में 7,472 लोगों ने की भागीदारी, 1,737 आवेदनों का मौके पर हुआ निस्तारण

15/07/2026
CM Dhami
Main Slider

भारतीय संस्कृति में विवाह केवल सामाजिक आयोजन नहीं, बल्कि दो आत्माओं का पवित्र मिलन: CM

15/07/2026
CM Vishnudev Sai flagged off the free Mobile Emerging Technology Lab
छत्तीसगढ़

ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ना विकसित छत्तीसगढ़ की दिशा में महत्वपूर्ण कदम : मुख्यमंत्री साय

15/07/2026
CM Dhami
उत्तराखंड

CM पुष्कर सिंह धामी से पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा की शिष्टाचार भेंट

15/07/2026
Mohali Nagar Nigam
पंजाब

विकास कार्यों पर मुहर के बीच मोहाली सदन बना अखाड़ा, पार्षद पति के बैठने पर विपक्ष ने काटा बवाल

15/07/2026
Next Post
कोलकाता के स्लम एरिया में लगी भीषण आग Fierce fire in Kolkata's slum area

कोलकाता के स्लम एरिया में लगी भीषण आग, मौके पर छह दमकल गाड़िया मौजूद

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

दुष्कर्म और हत्या के मामले में तीन को उम्रकैद

09/08/2023
Ajay Pandey

भोजपुरी इंडस्ट्री में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप, ‘अजय पांडेय’ का हुआ निधन

25/04/2021
Dr. Ramesh Pokhriyal Nishank

साक्षरता से देश बनेगा आत्मनिर्भर : डॉ निशंक

11/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version