• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

काले होंठो को मिलेगी गुलाबों सी रंगत, करें ये उपाय

Writer D by Writer D
25/02/2026
in फैशन/शैली
0
lips

lips

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सर्दियों (Winter) के इस मौसम में त्वचा की एक्स्ट्रा केयर करने की जरूरत होती हैं। खासतौर से होंठों (Lips) पर ध्यान देने की जरूरत होती हैं क्योंकि पानी की कमी और नमी के घटने की वजह से होंठ रूखे और काले पड़ने लगते हैं। होंठों पर पपड़ी और डेड स्किन जमती चली जाती हैं। यह बढ़ता जाता हैं तो होंठों से खून भी आ सकता हैं। इन्हें नरम और मुलायम बनाने के लिए आज हम आपके लिए कुछ उपाय लेकर आए हैं जो डेड स्किन हटाने के साथ ही होंठों (Lips)  के कालेपन की समस्या से भी निजात दिलाएंगे। तो आइये जानते हैं इन उपायों के बारे में-

कॉफी से स्क्रबर करें

डेड स्किन को निकालने के लिए होंठों को एक्सफोलिएट करना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप कॉफी का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी त्वचा, होंठों के लिए एक बेहतरीन घरेलू स्क्रबर है। इसके लिए आधे चम्मच कॉफी पाउडर में मलाई मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे होंठों पर लगाकर रखें, फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए निकाल दें। इसके बाद आप होंठों पर लिप बाम लगा दें। इससे होंठों की डेड स्किन आसानी से निकल जाएगी।

रोज लगाएं लिप बाम

जिस तरह त्वचा को मॉयश्चराइज करना जरूरी होता है, उसी तरह होंठों को भी मॉयश्चराइज करना जरूरी होता है। इसके लिए आप अपने होंठों पर लिप बाम लगा सकते हैं। दिन में 2-3 बार लिप बाम जरूर लगाएं।

गुलाब जल

गुलाब जब होंठों की डेड स्किन को निकालने का एक आसान उपाय है। इससे होंठों की पपड़ी धीरे-धीरे निकलने लगती है, होंठ मुलायम बनते हैं। इसके लिए गुलाब जल, ग्लिसरीन लें। कॉटन बॉल की मदद से इसे होंठों पर लगाएं। आप ऐसा रात को सोते समय कर सकते हैं। इससे सुबह काफी हद तक डेड स्किन निकल जाएगी।

खुद को हाइड्रेट रखें

सर्दियों में हम पानी कम पीते हैं, इससे हमारी बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है। इसका असर त्वचा के साथ ही होंठों पर भी दिखाई देता है। शरीर में पानी की कमी होने पर होंठ ड्राय हो जाते हैं, होंठों पर डेड स्किन जमा हो जाती है। इसलिए डेड स्किन को हटाने के लिए खुद को हाइड्रेट रखें। इसके लिए दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी जरूर पिएं।

नारियल तेल से होंठों की मालिश करें

नारियल का तेल सेहत, त्वचा के साथ ही होंठों के लिए भी लाभकारी होता है। होंठों से डेड स्किन निकालने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए आप नारियल तेल में समुद्री नमक मिलाएं। इससे होंठों की हल्के हाथों से मालिश करें। इस दौरान होंठों पर जमा डेड स्किन निकल जाएगी। फिर होंठों को साफ करें, लिप बाम लगा लें।

एलोवेरा जेल का इस्तेमाल

एलोवेरा का उपयोग कई समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। होंठों की डेड स्किन को निकालने में भी एलोवेरा कारगर है। इसमें मौजूद तत्व होंठों को नरम और मुलायम बनाते हैं। इसके लिए फ्रेश एलोवेरा पल्प लें, इसे अपने होंठों पर लगाएं। बेहतर रिजल्ट के लिए एलोवेरा जेल को अपने होंठों पर दिन में 2-3 बार लगाएं।

Tags: beauty hacksBeauty tipstips to get rid of black lips
Previous Post

फ्लोरिंग से बढ़ जाएगी आपके घर की खूबसूरती

Next Post

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करेगा ये फल, आजमाएं ये फेस पैक

Writer D

Writer D

Related Posts

रामबाण है मेथी
फैशन/शैली

बालों की समस्या में रामबाण है रसोई में मौजूद ये चीज

24/05/2026
Itching
फैशन/शैली

गर्मियों में खुजली की समस्या से है परेशान, इनसे पाए राहत

24/05/2026
Makeup
फैशन/शैली

गर्मियों में होती हैं मेकअप मेल्ट होने की समस्या, लें इन टिप्स की मदद

24/05/2026
besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Next Post
Orange Face Pack

ग्लोइंग स्किन की चाहत को पूरा करेगा ये फल, आजमाएं ये फेस पैक

यह भी पढ़ें

Shot

दिन दहाड़े बीए की छात्रा की गोली मारकर हत्या

18/04/2023
Chamcham

मीठे में बनाएं ये खास मिठाई, देखें आसान रेसिपी

08/10/2025
प्रणब मुखर्जी का निधन

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की ब्रेन सर्जरी के बाद भी हालत में कोई सुधार नहीं, वेंटिलेटर सपोर्ट पर

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version