• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इश्क में अंधी पत्नी ने खेली खून की ‘होली’, पति और 2 बेटों का रेत दिया गला

Writer D by Writer D
26/02/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, गोरखपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। सीएम सिटी गोरखपुर में एक महिला ने अपने पति और दो सौतेले बेटों की गला रेत कर हत्या (Murder) कर दी। वारदात के करीब एक घंटे बाद आरोपी महिला ने खुद ही फोन कर पुलिस भी बुलाई। यह वारदात गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में शनिवार रात की है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि महिला ने यह वारदात प्रेम प्रसंग में खलल पड़ने की वजह से अंजाम दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय अवधेश गुप्ता के रूप में हुई है। वह सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नं पांच के सहबाज गंज में परिवार के साथ रहते थे। पहली पत्नी की मौत के बाद अवधेश ने दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी से पैदा हुए दोनों बेटों आर्यन व पीहू उर्फ आरो के साथ रहते थे।

पुलिस के मुताबिक अवधेश ने आठ महीने पहले ही आरोपी महिला नीलम के साथ दूसरी शादी की है। नीलम की भी यह दूसरी शादी है और उसे पहले पति से एक बेटी भी है और दोनों अवधेश के साथ एक ही घर में रहते थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस शादी के बाद भी नीलम किसी अन्य युवक के संपर्क में थी। आशंका है कि इसी प्रेम प्रसंग की वजह से उसने वारदात को अंजाम दिया है।

शनिवार की देर रात आरोपी महिला ने खुद पुलिस को घटना की जानकारी दी। उसने पुलिस के डायल 112 पर फोन कर बताया कि कुछ लोग जबरन उसके घर में घुस आए हैं और उसके पति और बेटों के साथ मारपीट कर रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला के पति और दोनों बेटे खून से लथपथ पड़े थे। उनके गले पर चाकू से काटने के गहरे घाव थे। आनन फानन में पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घाटी में फिर बहा कश्मीरी पंडित का खून, TRF आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

इस घटना के संबंध में अवधेश की मां ने पुलिस में हत्या की रिपोर्ट लिखाई है। इसमें उन्होंने अपनी बहु नीलम को नामजद आरोपी बताया है। कहा कि उसने प्रेम प्रसंग में इस वारदात को अंजाम दिया है।गोरखपुर के एसपी नार्थ मनोज कुमार अवस्थी के मुताबिक तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की निशानदेही पर घटना स्थल से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags: crime newsgorakhpur news up newsmurder
Previous Post

श्रीकृष्ण के पवन धाम में फूलों की होली का विशेष आयोजन, बूढ़ी-विधवा माताएं खेलेंगी रंग

Next Post

लौलाई उपकेंद्र में तैनात जेई सस्पेंड, पांच लाख की रिश्वत मांगने का का आरोप

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में जेन अल्फा के हाथों में आई ‘दुनिया की कमान’

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भेंट

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

परिजनों से बिछड़े बच्चों की वापसी के बाद भी उनका पूरा ख्याल रखेगी योगी सरकार

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के डिजिटल हेल्थ विजन को मिलेगी नई रफ्तार, 25 पदों पर होगी भर्ती

26/09/2026
Main Slider

यूपी में बारिश का रेड अलर्ट, 8 जिलों में भारी बारिश का खतरा; CM ने DM को दिए फील्ड में रहने के निर्देश

26/09/2026
Next Post
Suspended

लौलाई उपकेंद्र में तैनात जेई सस्पेंड, पांच लाख की रिश्वत मांगने का का आरोप

यह भी पढ़ें

CM Bhajanlal

भारतीय संविधान को मजबूत करने में लोकतंत्र सेनानियों का अहम योगदान: सीएम भजनलाल

21/03/2024
Tomato

बनाकर रख लें टमाटर की प्यूरी, रोज का खाना मिनटों में होगा तैयार

11/10/2025
Realme Buds Q2 will knock in India on June 24, know features and specifications

भारत में 24 जून को दस्तक देंगे Realme Buds Q2, जाने फीचर और स्पेसिफिकेशन्स

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version