• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ट्रैफिक में फंसकर महिला की मौत, महामहिम ने जताया दुख

Writer D by Writer D
26/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द के कानपुर आगमन पर यातायात रोकने से लगे जाम में फंसी कार में सवार बीमार महिला उद्यमी वंदना मिश्रा की अस्पताल ले जाते समय मौत होने पर पुलिस आयुक्त ने माफी मांगी है। शनिवार की सुबह पुलिस कमिश्नर ने ट्विटर पर घटना के लिए माफी मांगी और मातहतों के साथ महिला उद्यमी के घर पहुंचकर शोक संवदेना व्यक्त की। उन्होंने शोकाकुल परिवार से बातचीत करके ढांढस बंधाया।

किदवई नगर निवासी महिला उद्यमी वंदना मिश्रा पिछले कई दिनों से बीमार थीं। कोरोना संक्रमित होने के बाद रिपोर्ट नेगेटिव आ गई थी लेकिन उनकी सेहत लगातार गिरती जा रही थी। शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब हुई और उल्टियां शुरू हो गईं। इसके बाद पति शरद मिश्रा कार से उन्हें लेकर रीजेंसी अस्पताल ले गए। डॉक्टर को दिखाने के बाद वह घर वापस आ गई थीं लेकिन शुक्रवार की शाम को अचानक तबीयत फिर से खराब हो गई। घर वाले उन्हें कार से दोबारा रीजेंसी अस्पताल लेकर जा रहे थे। गोविंदपुरी पुल पर उनकी कार जाम में फंस गई। स्वजन का आरोप है कि पुलिस कर्मियों को बीमारी के बारे में जानकारी दी लेकिन उन्होंने राष्ट्रपति के आगमन का हवाला देते हुए रोक दिया। जाम खुला और वह अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने वंदना को मृत घोषित कर दिया।

आईआईए की अध्यक्षा बहन वन्दना मिश्रा जी के निधन के लिए कानपुर नगर पुलिस और व्यक्तिगत रूप से मैं क्षमा प्रार्थी हूं। भविष्य के लिए यह बड़ा सबक है। हम प्रण करते हैं कि हमारी रूट व्यवस्था ऐसी होगी कि न्यूनतम समय के लिए नागरिकों को रोका जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृति न हो।

— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) June 26, 2021

इस घटना की जानकारी सुबह समाचार पत्र के माध्यम से सर्किट हाउस में ठहरीं राष्ट्रपति की पत्नी को हुई तो उन्हें काफी दुख हुआ। उन्होंने घटना की चर्चा की तो राष्ट्रपति ने भी दुख व्यक्त किया। उन्होंने तत्काल कानपुर जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को घटना पर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने के निर्देश दिए। इसपर जिलाधिकारी आलोक तिवारी ने दिवंगत वंदना मिश्र के पति शरद मिश्र तक राष्ट्रपति का शोक संदेश पहुंचाया और कहा कि इसकी क्षतिपूर्ति तो नहीं हो सकती है लेकिन हमारी कोशिश होगी कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

शनिवार की सुबह राष्ट्रपति द्वारा आदेश मिलने पर पुलिस आयुक्त असीम अरुण के संज्ञान में आई तो उन्होंने पुलिस कमिश्नरेट के अधिकृत ट्विटर अकाउंट पर माफी मांगी। उन्होंने लिखा- आइआइए की अध्यक्ष बहन वंदना मिश्रा जी के निधन के लिए कानपुर नगर पुलिस और व्यक्तिगत रूप से मैं क्षमा का प्रार्थी हूं। भविष्य के लिए यह बड़ा सबक है। हम प्रण करते हैं कि हमारी रूट व्यवस्था ऐसी होगी कि न्यूनतम समय के लिए नागरिकों को रोका जाए ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

महामहिम राष्ट्रपति जी बहन वन्दना मिश्रा जी के असामयिक व निधन से व्यथित हुए। उन्होंने पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी को बुलाकर जानकारी ली व शोक संतप्त परिवार तक उनका संदेश पहुंचाने को कहा। दोनों अधिकारियों ने अंत्येष्टि में शामिल होकर शोकाकुल परिवार तक महामहिम का संदेश पहुंचाया। pic.twitter.com/nIYKQZNj4e

— POLICE COMMISSIONERATE KANPUR NAGAR (@kanpurnagarpol) June 26, 2021

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण, डीसीपी यातायात बीबीजीडीएस मूर्ति, डीसीपी साउथ रवीना त्यागी समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ महिला उद्यमी के घर पहुंचे। उनके पति शरद मिश्रा व घरवालों से बात करके ढांढस बंधाया। पुलिस आयुक्त ने सभी के सामने घटना को लेकर शोकाकुल परिवार के सामने खेद व्यक्त किया। उन्होंने दोहराया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। इसके लिए रणनीति बनाई जाएगी। बीते वर्षों में कई बार ऐसा हो चुका है जब वीवीआइपी मूवमेंट के चलते जाम में फंसे बीमार की मृत्यु हुई हो। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि वह महामहिम राष्ट्रपति के निर्देश पर आए हैं।

Tags: kanpur newsKanpur News in HindiKanpur Policekanpur police kanpur newspresident Ramnath Kovind
Previous Post

पंकज त्रिपाठी बने NCB के ब्रांड एंबेसडर, ड्रग्स के खिलाफ करेंगे युवाओं को जागरूक

Next Post

व्यसन न तो अच्छा होता है और न ही यह शान की बात है : मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Sunscreen
Main Slider

सही सनस्क्रीन का चुनाव कैसे करें, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

अखिलेश यादव पर केशव मौर्य का हमला, 2027 में BJP की जीत का दावा

20/10/2026
Main Slider

न्याय, सुशासन और जनकल्याण ही रामराज्य की मूल भावना : धामी

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी में एयर शो की भव्य तैयारी, सुरक्षा में उतरेंगे 11,900 जवान

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

UP MLC Election: 23 अक्टूबर को वोटिंग, घर बैठे चेक करें पोलिंग बूथ

20/10/2026
Next Post

व्यसन न तो अच्छा होता है और न ही यह शान की बात है : मोदी

यह भी पढ़ें

goat

बकरे पर एक तरफ ‘ॐ’ तो दूसरी तरफ लिखा है ‘अल्लाह’, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

08/07/2021
Mission 2024

‘मिशन 2024’ के लक्ष्य को शत-प्रतिशत हासिल करने का भाजपा ने लिया संकल्प

22/01/2023
Uttarakhand PCS

UPSEE परिणाम 2020 हुआ घोषित, यहां जाँच के लिए सीधा लिंक

15/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version