• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिला ने थाने के बाहर दे दी जान, थाना प्रभारी निलंबित

Writer D by Writer D
10/10/2021
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

suspended

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में आजमगढ़ जिले की मेहनाजपुर थाने की पुलिस के व्यवहार से क्षुब्ध एक महिला ने थाने के बाहर ही विषाक्त पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी ।

मामला संज्ञान में आते ही आजमगढ़ के एसपी सुधीर कुमार सिंह ने थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है वहीं पुलिस जो कल तक मुकदमा दर्ज नहीं कर रही थी आज आनन-फानन में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मेहनाजपुर थाने क्षेत्र में मारपीट व दुष्कर्म के मामले में पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने से क्षुब्ध अधेड़ महिला ने शनिवार की सुबह मेहनाजपुर थाने के बाहर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। जानकारी होने पर पुलिस की मदद से अचेत महिला को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर उसे जिला अस्पताल लाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस अधीक्षक ने घटना के लिए जिम्मेदार माने गए थाना प्रभारी चुन्ना सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के डगरहां गनीपुर ग्राम निवासी चित्रा देवी (55) ने छह अक्टूबर को गांव के ही एक व्यक्ति समेत दो लोगों के खिलाफ घर के बाहर बुला कर मारपीट करने तथा जबरन दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। घटना की जांच करने पुलिस गांव में भी गई थी लेकिन इस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई।

इस मामले में थाने का चक्कर काट रही पीड़ित महिला शनिवार की सुबह थाने पर पहुंची और परिसर के बाहर उसने विषाक्त पदार्थ निगल लिया। विष प्रभाव के चलते महिला थाना गेट पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। यह देखते ही मौके पर हलचल मच गई। आनन-फानन उसे उपचार के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर अचेत महिला को जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने पीड़िता द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध धारा 323 व 376 का अभियोग पंजीकृत कर लिया। पुलिस ने इस मामले में दर्ज अभियोग में धारा 306 की बढ़ोतरी कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं।

Tags: azamgarh newscrime newsup news
Previous Post

जमीन के विवाद में किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Next Post

तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से पलटा आटो, 9 लोग घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Sawan
Main Slider

सावन में करें ये खास उपाय, वैवाहिक जीवन बनेगा खुशहाल

30/07/2026
Face Pack
Main Slider

चेहरे को मिलेगा निखार, आजमाएं ये फेसपैक

30/07/2026
Jewellery
Main Slider

ज्वैलरी की शाइन नहीं पड़ेगी फीकी, ये टिप्स करें फॉलो

30/07/2026
Aadhar
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने दी ग्रामीणों को बड़ी राहत, 6 जिलों की 110 ग्राम पंचायतों में आधार सेवाएं शुरू

29/07/2026
The Yogi government will conduct two vaccination drives in August.
उत्तर प्रदेश

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को मिलेगा दोहरा सुरक्षा कवच, अगस्त में दो बड़े टीकाकरण अभियान चलाएगी योगी सरकार

29/07/2026
Next Post
Accident

तेज रफ्तार कंटेनर की टक्कर से पलटा आटो, 9 लोग घायल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी का बड़ा निर्देश, नकल की तो लगेगा NSA

14/02/2023
CM Yogi

पूरे मंत्रिमंडल के साथ त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे सीएम योगी

21/01/2025
Priyanshu Vandana

गर्लफ्रेंड वंदना जोशी संग शादी के बंधन में बंधे ‘मिर्जापुर 2’ के ‘रॉबिन’

27/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version