• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवबंद के दारूल उलूम में महिलाओं को मिली एंट्री, इन शर्तों को करना होगा पालन

Writer D by Writer D
09/11/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सहारनपुर
0
Darul Uloom Deoband

Darul Uloom Deoband

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सहारनपुर। देवबंद के दारुल उलूम ( Darul Uloom) प्रबंधन ने महिलाओं की दारुल उलूम में एंट्री पर बैन लगाया हुआ था, जिसको अब हटाने का फैसला लिया गया है। दारुल उलूम प्रबंधन ने महिलाओं की एंट्री पर बैन लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया है।

मुस्लिम शिक्षण संस्थान दारुल उलूम ( Darul Uloom) में महिलाओं के प्रवेश पर मई के महीने में बैन लगाया गया था। बैन लगाने के पीछे वजह यह बताई गई थी कि महिलाएं परिसर में आकर फोटो खींचती हैं और रील बनाती हैं जिससे दूसरे बच्चों की पढ़ाई डिस्टर्ब होती थी। इसी के चलते यह फैसला लिया गया था। हालांकि, अब इस फैसले को वापस ले लिया गया है।

इस फैसले के बाद अब महिलाएं दारुल उलूम ( Darul Uloom) में एंट्री कर सकेगी, लेकिन एंट्री की शर्तों को सख्त किया है। दारुल उलूम में महिलाओं को उनके पति के साथ एंट्री दी जाएगी। साथ ही दो घंटे का विजिटर पास बनाया जाएगा। दारुल उलूम के अंदर फोटो खींचने और वीडियो बनाने की इजाजत नहीं दी गई है। संस्था के परिसर में बैठकर खाना खाने पर रोक रहेगी।

दारुल उलूम ( Darul Uloom) में जिस समय महिलाओं की एंट्री बैन की गई थी तो उस समय इसकी वजह बताते हुए मस्जिद के मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा था, यह फैसला सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले वीडियो को देखते हुए लिया गया है।

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका, 20 लोगों की मौत

दारुल उलूम में महिलाओं की एंट्री को बैन कर दिया गया है। यहां आने वाली महिलाएं रील बनाकर सोशल मीडिया पर उसे शेयर करते थीं, जिसकी वजह से पूरे देश में यहां की छवि खराब हो रही थी। इसके साथ ही यहां पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स की पढ़ाई भी बाधित हो रही थी।

कब हुई थी दारुल उलूम ( Darul Uloom)  की स्थापना?

दारुल उलूम ( Darul Uloom) देवबंद की स्थापना 31 मई 1866 में की गई थी। दारुल उलूम की स्थापना मुहम्मद कासिम नानौतवी , फजलुर रहमान उस्मानी , सैय्यद मुहम्मद आबिद ने मिलकर की थी। महमूद देवबंदी इसके पहले शिक्षक थे और महमूद हसन देवबंदी पहले छात्र थे। 14 अक्टूबर 2020 को, मौलाना अरशद मदनी को यहां का प्रिंसिपल और मौलाना अबुल कासिम नोमानी को वरिष्ठ हदीस प्रोफेसर ( शेख अल-हदीस ) नियुक्त किया गया था।

Tags: Darul Uloom'Saharanpur newsup news
Previous Post

पाकिस्तान के क्वेटा रेलवे स्टेशन पर जोरदार धमाका, 20 लोगों की मौत

Next Post

सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

प्रत्याशी अपने उतारकर सिंबल हमारा दिया था’, राजभर ने अखिलेश पर लगाया धोखा देने का आरोप

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

‘नौकरियों का रेट तय करने वाले आज नकल पर ज्ञान दे रहे हैं’, अखिलेश के आरोपों पर योगी सरकार के मंत्रियों का तीखा पलटवार

03/10/2026
Main Slider

धन के अभाव में किसी छात्र की पढ़ाई नहीं रुकेगी: सीएम योगी

03/10/2026
उत्तर प्रदेश

इतिहास के सम्मान और शिक्षा से बनेगी पासी समाज की नई पहचान: सूरज पासी

03/10/2026
Main Slider

नवरात्र-दिवाली में ‘भारत टैक्सी’ आसान करेगी यूपी का सफर

03/10/2026
Next Post
Secunderabad-Shalimar Express

सिकंदराबाद-शालीमार एक्सप्रेस के चार डिब्बे पटरी से उतरे, कई यात्री घायल

ADVERTISEMENT

यह भी पढ़ें

OP Rajbhar

बहुत धोखा खा चुके, अब आश्वासन नहीं रिज़ल्ट चाहिए : राजभर

13/06/2021
Dream

जब सपने में दिखे गाय , इस बात के मिलते हैं संकेत

08/01/2026
Fire

अज्ञात बदमाशों ने लगाई BJP दफ्तर में आग, TMC पर लगा आरोप

23/06/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version