• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महिलाओं को सिर्फ बच्चे पैदा करना चाहिए, कैबिनेट में होना जरूरी नहीं : तालिबान

Writer D by Writer D
09/09/2021
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

तालिबान शासन के गठन के बाद वहां पर महिलाओं की सरकार में भागीदारी को लेकर प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि स्थानीय मीडिया ने तालिबान प्रवक्ता के हवाले से दावा किया है कि किसी भी महिला को वहां पर मंत्री नहीं बनाया जाएगा। उन्हें सिर्फ बच्चे पैदा करना चाहिए।

स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज ने तालिबान के प्रवक्ता के हवाले से ट्वीट कर कहा, ‘एक महिला मंत्री नहीं हो सकती, यह ऐसा है जैसे आप उसके गले में कुछ डालते हैं जिसे वह संभाल नहीं सकती। एक महिला के लिए कैबिनेट में होना जरूरी नहीं है, उन्हें बच्चे पैदा करना चाहिए। महिला प्रदर्शनकारी पूरे अफगानिस्तान का प्रतिनिधित्व नहीं करती हैं।’

अफगानिस्तान में तालिबान शासन के आने के बाद से ही आम लोगों में काफी दहशत है। पिछले कुछ दिनों से काबुल समेत कई अन्य शहरों में तालिबान की सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहे हैं। खास बात यह है कि इन प्रदर्शनों की अगुवाई महिलाएं कर रही हैं। लेकिन तालिबान को ये प्रदर्शन रास नहीं आ रहा है।

यही वजह है कि वहां प्रदर्शन कर रही महिलाओं, आम लोगों और उन प्रदर्शनों को कवर कर रहे पत्रकारों पर तालिबान का गुस्सा बरस पड़ा है। तालिबान द्वारा अंतरिम सरकार के ऐलान करने के बाद काबुल में अलग-अलग जगहों पर महिलाओं द्वारा प्रदर्शन किया गया और सरकार में हिस्सेदारी की मांग की गई।

हालांकि, महिलाओं द्वारा किया गया प्रदर्शन बेहद छोटा था लेकिन तालिबान इससे भी हिल गया। तालिबान के लड़ाकों द्वारा महिलाओं को पीटा गया, वहां मौजूद पत्रकारों को भी मारा गया। अब सरकार गठन के तुरंत बाद तालिबान ने ऐलान कर दिया है कि बिना सरकार के परमिशन के किसी तरह के प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी जाएगी।

सोशल मीडिया में कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां तालिबान के लड़ाकों द्वारा महिलाओं को पीटा जा रहा है। लड़ाकों ने महिलाओं और पत्रकारों को डंडों और रायफल की बट से मारा। साथ ही कई पत्रकारों को गिरफ्तार किया गया और उन्हें बुरी तरह से पीटा गया।

Tags: # world newsafganistaninternational NewsTalibantaliban government
Previous Post

ग्राम प्रधान ने गांव में लगवाया CCTV, ADG की वर्चुअल मीटिंग में मिली थी प्रेरणा

Next Post

गर्व करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है, लेकिन इससे आत्मसंतुष्ट न हों : पीएम मोदी

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें: धामी

14/09/2026
Main Slider

504 रोवर से बदल रहा जमीन की पैमाइश का तरीका, योगी सरकार ने राजस्व सर्वेक्षण को बनाया हाईटेक

14/09/2026
Main Slider

प्रदेश की सभी सड़कों को जल्द गड्ढामुक्त किया जाए: मुख्यमंत्री

14/09/2026
Main Slider

लखनऊ में नाबालिग को शराब बेचने पर सख्ती, सेल्समैन हटाया; दुकान पर 30 हजार जुर्माना

14/09/2026
CM Yogi
Main Slider

वाराणसी में जलभराव पर योगी सरकार की सख्ती, लापरवाही पर अधिशासी अभियंता निलंबित

14/09/2026
Next Post
13th brics summit

गर्व करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है, लेकिन इससे आत्मसंतुष्ट न हों : पीएम मोदी

यह भी पढ़ें

डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा

यूपी : बैठक में बिगड़ी डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा की तबीयत, नाक से निकला खून

10/08/2020
मेघालय में कोरोना

मेघालय में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 हुई

24/07/2020
हिज्बुल का टॉप कमांडर आजाद ललहारी ढेर

पुलवामा मुठभेड़ : सुरक्षा बलों ने हिज्बुल मुजाहिदीन का टॉप कमांडर आजाद ललहारी ढेर

12/08/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version