• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संतान की कामना और दीर्घायु के लिए आज महिलाएं रखेंगी जितिया व्रत, जानिए मुहूर्त

Writer D by Writer D
06/10/2023
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Jitiya Vrat

Jivitputrika vrat

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इस साल जितिया का व्रत (Jitiya Vrat) 6 अक्टूबर, शुक्रवार को रखा जाएगा। इसे जीवित्पुत्रिका और जीउतिया  के नाम से भी जाना जाता है। अपनी संतान की कामना और लंबी आयु के लिए हर साल महिलाएं जितिया के दिन निर्जला उपवास रखती हैं। यह व्रत खासतौर से यूपी, बिहार के क्षेत्रों में किया जाता है। महिलाएं अपनी संतान की रक्षा और उनकी मंगलकामना के लिए जितिया व्रत के दिन पूरा दिन न अन्न ग्रहण करती हैं और न ही जल। जितिया व्रत (Jitiya Vrat) का पारण दूसरे दिन शुभ मुहूर्त में ही किया जाता है। इस व्रत की शुरुआत नहाए खाए के साथ होती है। तो आइए जानते हैं जितिया व्रत से जुड़ी प्रचलित मान्यताएं और पूजा, पारण मुहूर्त।

जितिया व्रत (Jitiya Vrat)  पूजा और पारण शुभ मुहूर्त

  • अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आरंभ-  6 अक्टूबर 2023 को सुबह 06 बजकर 34 मिनट पर
  • अष्टमी तिथि का समाप्त- 7 अक्टूबर 2023 को सुबह 08 बजकर 08 मिनट पर
  • जितिया व्रत तिथि- 6 अक्टूबर 2023
  • जितिया व्रत पारण का समय-7 अक्टूबर 2023 को सुबह 8 बजकर 8 मिनट के बाद

जितिया व्रत (Jitiya Vrat) नियम

जितिया का व्रत (Jitiya Vrat)काफी कठिन माना जाता है। इस व्रत का पारण मुहूर्त देखकर ही किया जाता है। वहीं जितिया व्रत रखने वाली महिलाएं एक दिन पहले किसी पवित्र नदी में स्नान कर पूजा करती हैं। इसके बाद सात्विक यानी बिना प्याज, लहसुन वाला भोजन करती हैं। फिर दूसरे दिन जितिया का निर्जला व्रत रखती हैं। इसके बाद व्रत के दूसरे दिन नवमी तिथि में जितिया व्रत का पारण करती हैं। जितिया व्रत का पारण पूजा-पाठ और सूर्य देव को अर्घ्य देकर किया जाता है। तीन दिनों तक चलने वाले इस पावन पर्व में व्रती महिलाओं का साफ-सफाई और इन नियमों का खास ध्यान रखना पड़ता है।

जितिया व्रत (Jitiya Vrat) के दिन क्या करें और क्या नहीं?

  • ब्रह्मचर्य का पालन करें
  • लड़ाई-झगड़े से दूरी बनाकर रखें
  • किसी को अपशब्द न कहें और न कोई बुरे विचार रखें
  • व्रत के दिन पानी बिल्कुल ग्रहण न करें

जितिया व्रत (Jitiya Vrat) का महत्व

जितिया का व्रत (Jitiya Vrat) जहां संतान की रक्षा के लिए किया जाता है वहीं इस व्रत को रखने से सूनी गोद भी भर जाती है। जिन महिलाओं को संतान की चाह है वे जितिया का व्रत जरूर रखें।

वहीं कहते हैं कि इस व्रत को बीच में नहीं छोड़ा जाता है इसे हर साल करना चाहिए। जितिया व्रत पहले सास द्वारा किया जाता है उसके बाद यह व्रत करती हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जितिया का व्रत रखने से हर मनोकामना की पूर्ति होती है।

Tags: jitiya vratJitiya Vrat 2023jitiya vrat importancejitiya vrat katha
Previous Post

सर्वपितृ अमावस्या को लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 5 राशियों के लिए खड़ी कर सकता बाधा

Next Post

शुक्रवार के दिन करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा पैसा

Writer D

Writer D

Related Posts

Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Deepak
धर्म

सूर्यास्त के बाद करें ये एक काम, मां लक्ष्मी की हमेशा रहेगी कृपा

16/08/2026
Lice
फैशन/शैली

बच्चों के सिर पर पड़ गई है जूं, ये नुस्खा खत्म कर देगा समस्या

16/08/2026
Dates
फैशन/शैली

बच्चों को खजूर खिलाने पर मिलेंगे दोगुने फायदे

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
Next Post
Mahalakshmi Rajyoga

शुक्रवार के दिन करें ये काम, मां लक्ष्मी की कृपा से बरसेगा पैसा

यह भी पढ़ें

Rooftop Solar

यूपीनेडा निदेशक ने सोलर रूफटॉप उपभोक्ताओं को किया सावधान

18/09/2023

सामाजिक संतुलन की भावना का संदेश देता है मंत्रिमंडल विस्तार : योगी

26/09/2021
देवबंद उलेमा

बिना अनुमति दाढ़ी रखने पर दारोगा सस्पेंड, देवबंद उलेमाओं ने SP के खिलाफ खोला मोर्चा

23/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version