• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Women’s Day: महिलाओं के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन, पारिवारिक मुकदमों का किया निस्तारण

Writer D by Writer D
07/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया
0
Special Lok Adalat organized for women

Special Lok Adalat organized for women

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर जनपद न्यायालय के पारिवारिक न्यायालय में महिलाओं के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया। लोक अदालत का शुभारम्भ जनपद न्यायाधीश रवि नाथ ने फीता काटकर तथा माॅ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव न्यायाधीश शिवेन्द्र कुमार मिश्र ने कहा कि महिलाओं के लिए विशेष लोक अदालत में कुल 28 पारिवारिक मुकदमों का निस्तारण परिवार न्यायालय द्वारा किया गया जिसमें लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मोहनलाल विश्वकर्मा के द्वारा 10 मुकदमों का निस्तारण किया गया जिनमें रेनू बनाम घनश्याम, गुरूप्रीत बनाम सिमरन, विजय बनाम सुमन, वसंत बनाम पुष्पा, ममती बनाम बबलू, सोनू बनाम शोभा, प्रियंका बनाम अखिलेश, घुरपति बनाम योगेन्द्र, मुन्नी बनाम अनुप तथा शोभा बनाम गल्लू।

अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय प्रथम अनिरूद्ध कुमार तिवारी द्वारा कुल 09 मुकदमों का निस्तारण किया गया जिनमें बिंदू बनाम पंकज, ममता बनाम बबलू, अंजनी बनाम विनय, सविता बनाम योगेन्द्र, अल्पना बनाम द्वारिका, मधुमिता बनाम प्रदीप, सविहा बनाम कमरूज़मा, शकिना बनाम सहाबुद्दीन तथा परवीन बनाम हलीम। अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय द्वितीय मनोज कुमार मिश्र द्वारा 05 मुकदमों का निस्तारण किया गया जिनमें सावित्री बनाम अजय, प्रीति बनाम हरिओम, गुलबख्शा बनाम नौशाद, बबली बनाम गोविंद तथा ओमप्रकाश बनाम अनिता।

आधी आबादी के लिए नीता अंबानी ने लॉन्च किया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘हरसर्किल’

अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय तृतीय विष्णु प्रताप सिंह के द्वारा 04 मुकदमों का निस्तारण किया गया जिनमें अमित बनाम सपना, गीतांजली बनाम पंकज, अतुल बनाम चन्द्रकला तथा प्रहलाद बनाम बबलू रहें तथा सेटलमेंट के रूप में मु0-10,60,000/-रू0 धनराशि पीड़ित पक्षकारों को दिलाया गया। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव समस्त सम्मानित परिवार न्यायालयों के न्यायाधीशगण, विद्वान अधिवक्ताओं तथा अन्य उपस्थित व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

महिला दिवस के पूर्व संध्या पर नारी शक्ति एवं स्वावलंबन हेतु पेंटिंग प्रदर्शनी के माध्यम से महिलाओं को किया गया जागरूक

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संध्या पर जनपद न्यायालय के ए0डी0आर0 सेन्टर पर नारी शक्ति एवं स्वावलंबन पर गोष्ठी का आयोजन करते हुये महिलाओं के सामाजिक उत्थान हेतु नारी शक्ति एवं स्वावलंबन पर प्रदर्शनी पेंटिंग लगाकर महिलाओं को जागरूक किया गया। पेंटिंग प्रदर्शनी में नारी स्वावलंबन, नारी ममत्व, नारी हेतु शिक्षा, सामाजिक अवचेतना, कोविड-19 के बच-बचाव में नारी का योगदान चिकित्सक एवं नर्स के रूप में, नारी सम्मान, भू्रण हत्या, दहेज प्रथा आदि बिंदुओं प्रदर्शनी लगायी गयी। जनपद न्यायाधीश द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया द्वारा किये जा रहें कार्यो का सराहना करते हुये कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान, नारी स्वावलंबन व सामाजिक अवचेतना पर आमजनमानस जागरूक होगा। उन्होंने कहा अभी पूर्व में राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर महिलाओं के जज्बों को सम्मानित किया गया था पुनः अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर महिलाओं के सम्मान के प्रति समस्त आमजनमानस को एक साथ आगे लाने के लिए आह्वान किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया के सचिव की पहल पर न्यायालय में कार्यरत महिला पुलिस कर्मी प्रियंका यादव जो अपने 3 वर्ष के बेटे के साथ अपने दायित्व का निर्वहन  पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही हैं उनको जनपद न्यायाधीश ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। महिलायें जिनमें न्यायालय महिला कर्मी, महिला शिक्षा विद, महिला अधिवक्ता, महिला पुलिस कर्मी, विधि के विद्यार्थी तथा विभिन्न आयामों से जुड़ी महिलाओं के सम्मान हेतु आमजनमानस को जागरूक किया गया। जनपद न्यायाधीश ने इस कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं के प्रति सम्मान, सामाजिक अवचेतना और नारी सशक्तिकरण पर आमजनमानस को जागरूक किया। उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये अपने लक्ष्य के प्रति तटस्थ रहने की बात बतायी। पीड़ित महिलाओं हेतु जनसुनवाई आयोजित की गयी तथा मौके पर ही दो वादों साधना दूबे एवं मालती देवी के समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया गया। उन्होंने कहा कि महिलायें अपने अद्धभुत साहस, अथक परिश्रम तथा दूरदर्शी बुद्धिमता के आधार पर विश्व में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहीं हैं। महिलाओं ने हमेशा से ही एक श्रमिक के रूप में, एक माॅ के रूप में तथा एक अच्छे नागरिक के रूप में अपनी भूमिका का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन किया हैं।

होली में यूपी के बाहर से आने वालों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य : अमित मोहन प्रसाद

नारियों में असीमित शक्ति और क्षमताएं विद्यमान हैं, व्यावहारिक जगत के सभी क्षेत्रों में उन्होंने कई महत्तम कीर्तिमान स्थापित किये हैं। चाहे देश की सुरक्षा हो, विज्ञान हो, खेल हो, समाज सेवा हो, चिकित्सा हो, राजनीति हो, अपने देश के प्रति आर्थिक योगदान हो हर क्षेत्र में नारी ने अपना स्मरणीय योगदान दिया हैं। इस अवसर बाल कल्याण अधिकारी जयप्रकाश तिवारी ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देवरिया ने न्याय चलना निर्धन के द्वार को जीवंत कर महिलाओं को व्यापक स्तर पर जागरूक करने का कार्य किया। बी0आर0डी0 पी0जी0 काॅलेज देवरिया की सहायक प्रवक्ता भावना सिंह ने महिला दिवस पर स्वयं के आत्मनिर्भर बनने पर जोर दिया तथा कहा कि यदि महिलाओं को अवसर दिया जाये तो समाज में अपनी एक अलग पहचान बना कर देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सकती हैं। उ0प्र0 जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ की अध्यक्षा तथा प्रधानाचार्या हेमा त्रिपाठी ने कहा कि आज महिलायें हर क्षेत्र में बढ-चढ कर हिस्सा ले रही हैं जो समाज के लिए अच्छा संकेत हैं। उन्होंने आह्वान किया कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाये, कोई भी बेटी शिक्षा से वंचित न रह जायें। शिक्षा में बेटों-बेटीयों में अंतर न करें।

इस अवसर पर मुख्य रूप से महिला कल्याण अधिकारी साधना चतुर्वेदी, वन स्टाप सेंटर की मैनेजर नीतू भारती, काउंसलर मीनू जायसवाल, अनुराधा मिश्रा, दिलाशा सिंह, पूजा कुमारी, वंदना सिंह, चाॅदनी मिश्र, महिला विद्वान अधिवक्ता जिनमें रेशमा चैरसिया, सलमा खातून, आभा श्रीवास्तव, अन्या विश्वकर्मा, वीनू वर्मा, रीता पाण्डेय, सुमित्रा पाण्डेय, नेहा विश्वकर्मा, आशा पाण्डेय, अंशु मिश्र, सरिता सिंह, रंजू गौड़, विधि छात्र जागृति सिंह, प्रीति मल्ल, ज्योति सिंह व अन्य सम्मानित महिला उपस्थित रहीं।

Tags: Happy Women Day 2021International Women Day 2021international womens day in hindiinternational womens day wishesup newsWomen Day 2021Women's Day 2021womens day
Previous Post

आधी आबादी के लिए नीता अंबानी ने लॉन्च किया डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘हरसर्किल’

Next Post

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होंगी महिला आरक्षी व स्वावलंबी महिलाएं

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi met all the people in 'Janata Darshan'
उत्तर प्रदेश

मेहनत से खेलिए, पदक जीतिए और सरकारी नौकरी में प्राथमिकता लीजिएः मुख्यमंत्री योगी

20/07/2026
Fire breaks out at Jawahar Bhawan in Lucknow
Main Slider

लखनऊ के जवाहर भवन में लगी आग, बुझाने में जुटे दमकल कर्मी

20/07/2026
Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Next Post
Female constables will be honored

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मानित होंगी महिला आरक्षी व स्वावलंबी महिलाएं

यह भी पढ़ें

विराट कोहली Virat Kohli

विराट कोहली बोले-दिल्ली के खिलाफ भी जीत की लय कायम रखेंगे

04/10/2020
gautam gulati

कोरोना के नये ख़तरे के बीच गौतम गुलाटी लंदन में हुए कोविड-19 पॉज़िटिव

31/12/2020
Madonna

सिंगर मैडोना ICU में एडमिट, इस बीमारी से हुईं ग्रसित

01/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version