• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

छह बार की वर्ल्ड चैंपियन बॉक्सर मैरी कॉम के घर चोरी, पुलिस विभाग में मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
27/09/2025
in Main Slider, क्राइम, राष्ट्रीय, हरयाणा
0
Mary Kom

Mary Kom

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फरीदाबाद: हरियाणा के फरीदाबाद में छह बार की वर्ल्ड चैंपियन रही बॉक्सर मैरी कॉम ( Mary Kom) के घर पर चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की वारदात सामने आने के बाद इलाके में हडकंप मचा हुआ है। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है जिसमें नजर आ रहा है कि किस तरह से 6-7 लोग घर से सामान चोरी कर के ले जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस जल्द ही मामले को सुलझाने का दावा कर रही है। पड़ोसियों ने वारदात के बारे में पुलिस और मैरी कॉम को सूचना दी थी।

फरीदाबाद के सेक्टर 46 के मकान नंबर 300 में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। इसी मकान में छह बार की वर्ड चैंपियन रही मेरी कॉम ( Mary Kom) पिछले 3 साल से रह रही थीं। पड़ोसियों के मुताबिक पिछले दो हफ्ते से वो यहां नहीं हैं। वह मेघालय में एक इवेंट में भाग लेने के लिए गई हुई हैं। चोरों ने इसी का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद मौके पर स्थानीय पुलिस समेत कई अधिकारी पहुंचे।

पड़ोसियों के मुताबिक, 24 तारीख को तड़के सुबह मकान में चोरी हुई जिसका पता पड़ोसियों को तब चला, जब उन्होंने 26 तारीख को सीसीटीवी फुटेज देखी। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि 6 लोग मैरी कॉम ( Mary Kom) के मकान में दाखिल हुए और वहां से सामान चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस और मेरी काम को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पड़ोसियों ने पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और विभाग के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। इस दौरान क्राइम ब्रांच की टीम, फॉरेंसिक विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद रही और मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जल्दी ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।

Tags: Mary Kom
Previous Post

UPITS: योगी सरकार की स्मार्ट पुलिसिंग का दबदबा देखने उमड़ रहे देश और विदेश के विजिटर्स

Next Post

UPITS 2025:खादी फैशन शो ने खादी को दी आधुनिक पहचान, परंपरा और फैशन का संगम बना आकर्षण

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

योगी सरकार की ग्लोबल कनेक्टिविटी और निवेश नीति को मिला नया आयाम, जेवर पहुंचे स्विस राष्ट्रपति गाय बर्नार्ड पारमेलिन

06/10/2026
Main Slider

दूरस्थ और सीमांत क्षेत्रों के विकास के लिए सरकार ने बजट में किए विशेष प्रावधान : मुख्यमंत्री

06/10/2026
Main Slider

मेरी कटोरी, मेरा पोषण से 4.5 लाख तक पहुंचा संदेश, योगी सरकार में स्वस्थ बचपन की दिशा में मजबूत पहल

06/10/2026
Main Slider

इंटरनेशनल ट्रेड शो के बाद एक जनपद एक व्यंजन की राष्ट्रीय मंच पर दस्तक

06/10/2026
Main Slider

हाउस ऑफ हिमालयाज का कारोबार छह करोड़ के पार, धामी बोले- स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना लक्ष्य

06/10/2026
Next Post
UPITS 2025: Khadi Fashion Show

UPITS 2025:खादी फैशन शो ने खादी को दी आधुनिक पहचान, परंपरा और फैशन का संगम बना आकर्षण

यह भी पढ़ें

पटाखा फैक्ट्री में आग

सहारनपुर : पटाखा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन महिलाओं समेत छह झुलसे

30/10/2020
Conversion

अमेरिकी कम्पनी पेपाल से हो रहा था धर्म परिवर्तन के लिए फंड का ट्रांजेक्शन

07/07/2021
Investment

हर महीने 1000 रुपए करें इन्वेस्ट, मिलेगा इतने लाख का रिटर्न

21/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version