• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की उपासना, बल-यश में होगी बढ़ोतरी

Writer D by Writer D
11/04/2024
in Main Slider, धर्म
0
maa chandraghanta

maa chandraghanta

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चैत्र नवरात्रि का आज तीसरा दिन है। नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) की आराधना की जाती है। मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक के समस्त पाप व बाधाएं खत्म हो जाती हैं। मां चंद्रघंटा की कृपा से साधक पराक्रमी व निर्भय हो जाता है। मां की पूजा-उपासना से आपके मंगल के दोष भी दूर होते हैं। मां चंद्रघंटा की कृपा से वीरता-निर्भयता के साथ ही सौम्यता एवं विनम्रता का विकास होकर मुख, नेत्र तथा संपूर्ण काया का भी विकास होता है। मां चंद्रघंटा की उपासना से मनुष्य समस्त सांसारिक कष्टों का निवारण होता है।

मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta)  के स्वरूप की विशेष महिमा

देवी चंद्रघंटा का वाहन सिंह है। इनकी दस भुजाएं और तीन आंखें हैं। आठ हाथों में खड्ग, बाण आदि दिव्य अस्त्र-शस्त्र हैं। दो हाथों से ये भक्तों को आशीष देती हैं। इनका संपूर्ण शरीर दिव्य आभामय है। इनके दर्शन से भक्तों का हर तरह से कल्याण होता है।

माता भक्तों को सभी तरह के पापों से मुक्त करती हैं। इनकी पूजा से बल और यश की प्राप्ति होती है। स्वर में दिव्य अलौकिक मधुरता आती है। देवी की घंटे-सी प्रचंड ध्वनि से भयानक राक्षसों आदि भय खाते हैं। इस दिन गाय के दूध का प्रसाद चढ़ाने का विशेष विधान है। इससे हर तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है।

मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) का मंत्र

सरल मंत्र : ॐ एं ह्रीं क्लीं
बीज मंत्र : ‘ऐं श्रीं शक्तयै नम:’
महामंत्र : ‘या देवी सर्वभूतेषु मां चंद्रघंटा रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नसस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नम:‘

माता चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) का उपासना मंत्र

पिण्डजप्रवरारूढा चण्डकोपास्त्रकैर्युता।
प्रसादं तनुते मह्यं चंद्रघण्टेति विश्रुता।।

मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) पूजन विधि

नवरात्रि के तीसरे दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और फिर साफ-स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थान पर गंगाजल से छिड़काव करें और मां चंद्रघंटा का शांत और सच्चे मन से आवाहन करें और इसके बाद पूजा में सबसे पहले माता को दूध, दही, घी, इत्र, और शहद आदि से स्नान कराएं।

इसके बाद मां को फल, फूल, अक्षत, कुमकुम, सिंदूर, चंदन, मिश्री, पान, सुपारी, लौंग, ईलायची इत्यादि अर्पित करें और पांच घी के दीपक जलाएं। मां चंद्रघंटा को भोग लगाने के बाद हाथ में एक सफेद फूल लेकर मां ब्रह्मचारिणी के लिए ‘ॐ ऐं नमः’ मंत्र का जाप करें। इसके बाद आरती करें।

Tags: Chaitra Navratri 2024Maa ChandraghantaMaa Chandraghanta Pooja VidhiMaa Chandraghanta puja vidhiMaa Chandraghantai Mantra
Previous Post

गर्मियों में भी ग्लो करेगी स्किन, फेस पर करें ये स्प्रे

Next Post

कब है राम नवमी, नोट करें तारीख और पूजा विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
Broom
धर्म

इस जगह झाड़ू रखने से घर में होगा दरिद्रता का वास

19/07/2026
Basuri
धर्म

घर के इस हिस्से में रखें बांसुरी, मिलेगी तरक्की

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Next Post
Ram Navami

कब है राम नवमी, नोट करें तारीख और पूजा विधि

यह भी पढ़ें

Yasin Malik

टेरर फंडिंग मामले में यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा

25/05/2022

बिकिनी में दिशा पाटनी ने समंदर में लगाई आग, तस्वीर देखकर फैन्स ने थामा दिल

25/09/2021
विषाक्त प्रसाद खाने से 400 से अधिक लोग बीमार

बिहार : विषाक्त प्रसाद खाने से 400 से अधिक लोग बीमार, सभी लोग खतरे से बाहर

28/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version