• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

WFI का बड़ा फैसला, पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगट समेत इन रेसलर्स का नहीं होगा ट्रायल

Writer D by Writer D
21/05/2024
in Main Slider, खेल
0
Paris Olympics

Wrestling in Paris Olympics

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

Paris Olympics शुरू होने में अब केवल 2 महीने रह गए हैं। इसलिए भारतीय एथलीट्स ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। भारत में इसके लिए ट्रायल्स भी शुरू हो गए हैं। इस बीच भारतीय कुश्ती संघ (WFI) ने एक बड़ा फैसला लिया है। WFI ने फैसला किया है कि कोटा मिले हुए रेसलर्स को अब पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics) में  डायरेक्ट एंट्री दी जाएगी। संघ के अध्यक्ष संजय सिंह ने अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर पुराने नियम को दरकिनार करते हुए ये फैसला लिया है। हालांकि, इसकी अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। इसकी घोषणा होने के साथ ही विनेश फोगट समेत कोटा मिले हुए 6 रेसलर्स को ट्रायल नहीं देना होगा।

भारतीय कुश्ती संघ कुछ रेसलर्स को क्वालिफाइंग इवेंट के जरिए ओलंपिक ( Paris Olympics) में डायरेक्ट एंट्री देता आया था। लेकिन यौन शोषण मामले में फंसे बृज भूषण सिंह की अध्यक्षता में WFI ने 2021 में कोटा के बावजूद ट्रायल का नियम बनाया था, ताकि युवा खिलाड़ियों को मौका दिया जा सके।

ओलंपिक कोटा मिलने के बाद इसी फैसले को लेकर अमन सहरावत और निशा दहिया समेत कुछ रेसलर्स ने कुश्ती संघ को ट्रायल्स की समस्या बताते हुए इसे नहीं कराने की मांग की थी।

मुंबई में एमिरेट्स विमान की चपेट में आने से 40 राजहंस की मौत, बिखरे पड़े मिले मृत पक्षी

द ट्रिब्यून ने WFI सुत्रों के हवाले से अपने रिपोर्ट में बताया है कि संघ में ज्यादातर अधिकारी ट्रायल नहीं कराने के पक्ष में हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, संघ का कहना है कि रेसलर्स के लिए वजन मेंटेन करना सबसे बड़ी समस्या है। कई खिलाड़ियों ने इंजरी का खतरा जताकर उन्हें चिट्ठी भी लिखी थी। भारतीय कुश्ती संघ चाहता है कि ओलंपिक से पहले सभी रेसलर्स फिट और फ्रेश रहें। इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।

इन्हें मिली एंट्री

विनेश फोगट ने 50Kg कैटगरी, अंतिम पंघल ने 53 Kg, अंशु मलिक ने 57 Kg और रीतिका हुड्डा ने 76 Kg ने अलग-अलग क्वालिफाइंग इवेंट में हिस्सा लेकर कोटा हासिल किया था। वहीं अमन सहरावत और निशा दहिया को इस्तांबुल में हुए वर्ल्ड ओलंपिक रेसलिंग क्वालिफायर्स से कोटा मिला था। अब ये सभी 6 रेसलर्स पेरिस ओलंपिक ( Paris Olympics) में बिना ट्रायल के जा सकेंगे। बता दें कि इस्तांबुल में आयोजित हुआ ओलंपिक क्वालिफायर्स रेसलर्स के पेरिस जाने के लिए अंतिम मौका था।

Tags: Paris OlympicsParis Olympics2024sports newssports news in hindi
Previous Post

मुंबई में एमिरेट्स विमान की चपेट में आने से 40 राजहंस की मौत, बिखरे पड़े मिले मृत पक्षी

Next Post

‘मिस यूनिवर्स’ जीतकर पूरा हुआ 30 साल का सफर, सुष्मिता सेन ने शेयर की थ्रोबैक इमेज

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Main Slider

आज एक बड़ी बिजनेस अपॉर्चुनिटी बन सकता है वेस्ट मैनेजमेंट: ए.के. शर्मा

26/09/2026
Next Post
Sushmita Sen

'मिस यूनिवर्स' जीतकर पूरा हुआ 30 साल का सफर, सुष्मिता सेन ने शेयर की थ्रोबैक इमेज

यह भी पढ़ें

CM Dhami

कथा में वही पहुंचता है, जो कि मन से जुड़ा हुआ है: सीएम धामी

22/12/2022
sakat chauth

इस दिन है सकट चौथ, जानें महत्व व चंद्रोदय का समय

14/01/2025
Kagiso Rabada

वनडे सीरीज में साउथ अफ्रीका की टीम को लगा बड़ा झटका

02/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version