• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शी जिनपिंग तीसरी बार बने चीन के राष्ट्रपति

Writer D by Writer D
10/03/2023
in अंतर्राष्ट्रीय
0
Xi Jinping

Xi Jinping

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बीजिंग। पहले से ज्यादा ताकतवर हुए शी जिनपिंग (Xi Jinping) तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बन गए हैं। शुक्रवार को आधिकारिक रूप से तीसरी बार चीन का राष्ट्रपति चुने जाने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से अपना दायित्व संभाल लिया। इसके साथ ही जिनपिंग को चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का अध्यक्ष भी चुन लिया गया है।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) लगातार तीसरी बार वहां राष्ट्रपति बनने वाले पहले नेता हैं। पिछले साल अक्टूबर में चीन की पीपल्स पार्टी के वार्षिक अधिवेशन में शी जिनपिंग को एक बार फिर चीन का सर्वोच्च नेता चुना गया था। इसके बाद शुक्रवार को उन्हें तीसरी बार राष्ट्रपति चुने जाने की औपचारिकता पूरी गयी। अब सोमवार को शी जिनपिंग अपनी पार्टी की संसदीय बैठक को संबोधित करेंगे। सोमवार को ही चीनी राष्ट्रपति पत्रकारों से बातचीत भी करेंगे।

इस सप्ताह की शुरुआत में ही चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ने एक योजना की जानकारी दी थी, जिसमें दावा किया गया था कि कम्युनिस्ट पार्टी सरकार पर अपना सीधा नियंत्रण बढ़ाने वाली है।

अक्टूबर में हुई कम्युनिस्ट पार्टी की सालाना कांग्रेस में ही शी जिनपिंग ने अपनी नई टीम का चुनाव भी किया था। जिसके तहत ली कियांग को चीन का नया प्रधानमंत्री चुना गया था। साथ ही ली शी, डिंग जुएक्सियांग और काई क्यूई को भी जगह दी गई है।

खत्म हुआ निकाय चुनाव का इंतजार, नगर विकास मंत्री ने बताया कब होंगे इलेक्शन

शी जिनपिंग (Xi Jinping) के सत्ता में आने से पहले चीन के राष्ट्रपति पांच साल के दो कार्यकाल या अधिकतम 68 साल की उम्र तक ही राष्ट्रपति रह सकते थे लेकिन साल 2013 में सत्ता में आए शी जिनपिंग ने इस नियम को खत्म कर दिया। यही वजह है कि शी जिनपिंग 69 साल के होने और दो कार्यकाल सफलतापूर्वक कर लेने के बाद भी तीसरी बार देश के राष्ट्रपति चुने गए।

Tags: # world newschina newsinternational NewsXi Jinping
Previous Post

खत्म हुआ निकाय चुनाव का इंतजार, नगर विकास मंत्री ने बताया कब होंगे इलेक्शन

Next Post

नेशनल अवार्ड विजेता डायरेक्टर श्याम बेनेगल की बिगड़ी तबीयत, दोनों किडनी खराब

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

शी जिनपिंग की तबीयत पर बड़ा दावा, BRICS से लौटते ही अस्पताल ले जाने की बात; आधिकारिक पुष्टि नहीं

16/09/2026
अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन में नाटो सैनिकों की तैनाती का मतलब रूस के साथ सीधी जंग : पुतिन

12/09/2026
Balochistan-army-vehicles-Firing
अंतर्राष्ट्रीय

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य काफिले पर हमला, बड़ी संख्या में जवानों के मारे जाने का दावा

09/09/2026
Earthquake
अंतर्राष्ट्रीय

सुबह-सुबह हिली इस देश की धरती, लगे इतने तीव्रता के झटके

07/09/2026
Massive explosion at a military base in Bolivia.
अंतर्राष्ट्रीय

सैन्य बेस में भीषण धमाका, 10 लोगों की मौत; 62 घायल

05/09/2026
Next Post
Shyam Benegal

नेशनल अवार्ड विजेता डायरेक्टर श्याम बेनेगल की बिगड़ी तबीयत, दोनों किडनी खराब

यह भी पढ़ें

Theft

मोबाइल टॉवर के पार्ट्स चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश

22/04/2023
mayawati-akash anand

आकाश आनंद के बयान से मायावती आग बबूला, पद छीनने के 24 घंटे के भीतर पार्टी से भी निकाला

03/03/2025
cm yogi

सीएम योगी ने की कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की समीक्षा

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version