• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वायुसेना कर्मियों की हत्या: यासीन मलिक ने ठुकरायी कोर्ट की कानूनी सहायता की पेशकश

Writer D by Writer D
22/08/2022
in जम्मू कश्मीर, राष्ट्रीय
0
Yasin Malik

Yasin Malik

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

श्रीनगर। जम्मू की एक विशेष अदालत ने जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) प्रमुख यासीन मलिक (Yasin Malik) को सोमवार को कानूनी सहायता की पेशकश की, लेकिन उसने इसे ठुकरा दिया और 1990 में भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के चार कर्मियों की हत्या मामले की सुनवाई के दौरान अपनी भौतिक पेशी पर फिर जोर दिया। सीबीआई की स्थायी वकील मोनिका कोहली ने कहा कि मलिक दिल्ली की तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सुनवाई में पेश हुआ, जहां वह फिलहाल बंद है। 56 वर्षीय मलिक आतंकवाद वित्तपोषण मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है।

कोहली ने कहा कि जेकेएलएफ प्रमुख मलिक (Yasin Malik) द्वारा कानूनी सहायता की पेशकश ठुकरा दिये जाने के बाद अदालत ने उससे कहा कि वह सितंबर के तीसरे सप्ताह में अगली सुनवाई पर अपना पक्ष लिखित में रखे। अदालत ने भौतिक पेशी की उसकी अर्जी खारिज करते हुए कहा कि सभी मामलों में आरोपी को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये पेश करने के लिए उच्च न्यायालय के स्पष्ट निर्देश हैं।

सीबीआई वकील ने कहा कि हालांकि, अदालत ने उसे कानूनी सहायता की पेशकश की, लेकिन उसने मना कर दिया।

रूबैया सईद अपहरण मामले की सुनवाई कर रही जम्मू की एक अदालत में उसे भौतिक रूप से पेश होने की अनुमति देने के अनुरोध वाली उसकी अर्जी पर केंद्र द्वारा जवाब नहीं देने के बाद मलिक ने 22 जुलाई से 10 दिनों की भूख हड़ताल की। इस मामले में मलिक एक आरोपी है।

UPPSC ने 80 एक्सपर्ट्स को किया पैनल से अलग, जानें पूरा मामला

मलिक के खिलाफ दो प्रमुख मामलों में कोहली मुख्य अभियोजक हैं। इनमें 1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद का अपहरण और वायुसेना के चार कर्मियों की हत्या का मामला शामिल है। वायुसेना कर्मियों की हत्या कश्मीर घाटी में आतंकवाद की शुरूआत के दौरान हुई थी।  कोहली 2015 से जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

भारतीय वायुसेना के जवानों की हत्या के मामले में मलिक, अली मोहम्मद मीर, मंजूर अहमद सोफी उर्फ मुस्तफा, जावेद अहमद मीर उर्फ  नलका , शौकत अहमद बख्शी, जावेद अहमद जरगर और नानाजी के खिलाफ मार्च 2020 में आरोप तय किए गए थे। इन सभी पर हत्या, हत्या के प्रयास और आतंकवादी एवं विघटनकारी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की धाराओं के तहत आरोप पत्र दायर किया गया है जो अब अस्तित्व में नहीं है। आरोप श्रीनगर के बाहरी इलाके में 25 जनवरी, 1990 को भारतीय वायुसेना के अधिकारियों की हत्या से संबंधित मामले के संबंध में तय किये गए थे। सीबीआई ने उसी साल अगस्त में आरोपपत्र दाखिल किया था।

यूपी ने पार किया कोविड बूस्टर डोज के 2 करोड़ से अधिक का आकड़ा

सीबीआई के अनुसार, वायुसेना के जवानों पर आतंकवादियों ने गोलियां चलार्इं, जिसमें एक महिला सहित उनमें से 40 गंभीर रूप से घायल हो गए और वायुसेना के चार जवानों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। हाल ही में, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने मुख्य गवाह रुबैया सईद को बयान दर्ज करने के लिए सम्मन जारी किया था, जिसका दिसंबर 1989 में अपहरण कर लिया गया था। 33 साल में पहली बार वह अदालत में पेश हुई।

मुकदमे के दौरान, रुबैया सईद ने मलिक की पहचान अपहरणकर्ताओं में से एक के रूप में की। मलिक ने हाल ही में अनुरोध किया था कि मामले में अभियोजन पक्ष के गवाहों से जिरह करने के लिए उसे जम्मू की अदालत के समक्ष भौतिक रूप से पेश होने की अनुमति दी जाए।

Tags: Jammu NewsYasin Malik
Previous Post

UPPSC ने 80 एक्सपर्ट्स को किया पैनल से अलग, जानें पूरा मामला

Next Post

अब बरेली से लखनऊ आना-जाना हुआ आसान, मंगलवार से मिलेगी सीधी फ्लाइट

Writer D

Writer D

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

प्रधानमंत्री मोदी से आज मुलाकात करेंगे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री साय

31/07/2026
CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी ने ₹676 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी

30/07/2026
Next Post
Flight

अब बरेली से लखनऊ आना-जाना हुआ आसान, मंगलवार से मिलेगी सीधी फ्लाइट

यह भी पढ़ें

UPTET

UPTET के लिए ऑनलाइन आवेदन इस तारीख से होसा शुरू

05/10/2021
Rape

स्टांप पेपर पर बेची जा रही हैं लड़कियां, राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया संज्ञान

28/10/2022
Asaram Bapu

कोरोना संक्रमित आसाराम ने मांगी दो माह की अंतरिम जमानत

10/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version