• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योग हमारी प्राचीन विधा: सीएम धामी

Writer D by Writer D
01/03/2023
in Main Slider, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि योग हमारी प्राचीन विधा है, जिसने उत्तराखंड के लोगों को देश ही नहीं अपितु विदेश में नई पहचान दी है। जोकि हमारी संस्कृति से भी जुड़ा है, जिसे बढ़ाए जाने में जहां हमारे ऋषियों का योगदान है और प्रधानमंत्री मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) यहां मुनी की रेती में पर्यटन विभाग के सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का शुभारंभ करनेे के बाद संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि योग सनातन है, पहले भी था और आज भी है और हमेशा रहेगा। धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने पूरी दुनिया में योग को ले जाने का काम किया और भारत की ऐसी प्राचीन विधाएं सभी के लिए उपयुक्त हैं। इसलिए आज पूरी दुनिया योग को अपना रही है।

धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि ही नहीं बल्कि योग और वेलनेस का भी उत्कृष्ट केंद्र है। सरकार का भी प्रयास है कि प्रदेश में ऐसे अनेक योग व वेलनेस केंद्रों का विकास हो। धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार के उत्कृष्ट कार्य को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने राज्य में जी20 सम्मेलन कराने का निर्णय लिया है, जो राज्य के लिए गौरव की बात है।

इस अवसर पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि योग नगरी ऋषिकेश की ख्याति अब पूरी दुनिया में फैल चुकी है। यहां का जो वातावरण है वो योग का वातावरण है। उन्होंने कहा कि आज योग का प्रचार भारत की सीमाओं को लांघता हुआ पूरी दुनिया में फैल चुका है। चीन का मार्शल आर्ट भारत के योग से ही प्रभावित है।

7 मार्च 2023 तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में योग की जहां बारीकियों को सीखने का मौका मिलेगा, वहीं मन की शांति और स्वस्थ शरीर का अनोखा अनुभव भी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर वित्त मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल, वन मंत्री सुबोध उनियाल, सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे, पदमश्री शिवानंद जी, पद्मश्री रजनीकांत , ऋषिकेश की महापौर अनीता ममगांईं, नगर पालिका अध्यक्ष मुनि की रेती रोशन रतूड़ी आदि गणमान्य अतिथि मौजूद थे।

योग प्रशिक्षकों ने किया योग का प्रदर्शन

औपचारिक उद्घाटन से पहले योग महोत्सव के कार्यक्रमों की शुरुआत सुबह से हो गई। सबसे पहले छह प्रसिद्ध योग संस्थानों ईशा फाउंडेशन, आर्ट ऑफ लिविंग, राममणि अयंगर स्मृति योग संस्थान, कैवल्यधाम, कृष्णमाचार्य योग मंदिरम और शिवानंद योगा स्कूल के प्रशिक्षकों की मौजूदगी में साधकों के लिए योग शिविरों का आयोजन किया गया। तत्पश्चात आर्ट ऑफ लिविंग ने ध्यान सत्र का आयोजन किया। आर्ट ऑफ लिविंग की ही तरफ से डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए विशेष योग सत्र का आयोजन किया। शाम को औपचारिक उद्घाटन के बाद प्रसिद्ध रेत कलाकार नीतीश भारती ने अपनी कला का प्रदर्शन किया साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में रागिनी मक्कड़ ने शास्त्रीय नृत्य और सुजीत गुप्ता ने बांसुरी वादन की प्रस्तुति दी। इसके अलावा गंगा आरती और भव्य ड्रोन शो का आयोजन भी किया गया। योग साधकों के लिए सात दिन की दिनचर्या तय रहेगी और अलग-अलग विषयों पर साधकों को प्रशिक्षिण दिया जाएगा। प्रतिदिन सुबह योग सत्र आयोजित किए जाएंगे

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

केन्द्र ने उत्तराखंड को 300 मेगावाट अतिरिक्त बिजली की दी स्वीकृति

Next Post

‘सबसे गर्म’ फरवरी… जानें क्यों बढ़ रहा है तापमान, क्या है खतरा?

Writer D

Writer D

Related Posts

Pooja Pal
Main Slider

BJP ने किया नई प्रदेश टीम का ऐलान, पूजा पाल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

25/06/2026
Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
cucumber-curd salad
Main Slider

खीरे और दही से बनाएं गर्मियों को जायकेदार

25/06/2026
Payal
Main Slider

खास मौके के लिए चुनें खूबसूरत पायल, यहां देखें डिजाईन

25/06/2026
CM Dhami
राजनीति

विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही सरकार, भविष्य के उत्तराखंड को सुरक्षित बनाना हमारी जिम्मेदारी: धामी

25/06/2026
Next Post
cm yogi

'सबसे गर्म' फरवरी... जानें क्यों बढ़ रहा है तापमान, क्या है खतरा?

यह भी पढ़ें

Lohri

लोहड़ी पर करें यह उपाय, घर में सदैव बनी रहेगी सुख-शांति

13/01/2022
Jagadguru Rambhadracharya

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में किए गए भर्ती

02/02/2024
J P Nadda

नड्डा का ममता पर हमला, कहा- जनता ने दीदी को नमस्ते कहने का फ़ैसला कर लिया

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version