• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रतिदिन योग से भारत बनेगा स्वस्थय औऱ आत्मनिर्भर: भूपेन्द्र यादव

Writer D by Writer D
21/06/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
Bhupendra Yadav

Bhupendra Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। केंद्रीय श्रम, रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने राम की पैड़ी, अयोध्या में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आईडीवाई) समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने लोगों में योग के प्रति सामूहिकता और जागरुकता का भाव पैदा किया है। भूपेंद्र यादव (Bhupendra Yadav) ने कहा कि पावन स्थली अयोध्या का समाज और दुनिया में एक प्रेरणा स्थल के रुप में आदर रहा है।

अयोध्या का संदेश राम राज्य की कल्पना है जिसमें सब के लिये समानता के अवसर हो ,राजा जनता का सेवक के रुप में कार्य करें। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज आधुनिक भारत एसे ही निर्माण पथ पर आगे बढ रहा है, जिसका उद्दश्य है- पूरे देश में सबका साथ,सबका विकास और सबका विश्वास की संकल्पना को साकार करना और योग भी उसी का संदेश देता है।

भूपेन्द्र यादव ने कहा कि आज जिस तरह से हम सभी एकत्रित होकर योग के प्रति अपनी श्रद्धा और विश्वास की अभिव्यक्ति कर रहे है वह प्रशंसनीय है।उन्होंने कहा कि योग के प्रति अगर यह अभिव्यक्ति इच्छाशक्ति में इस तरह परिवर्तित हो जाये कि योग हमारी नित-प्रतिदिन दिनचर्या का आधार बन जाये तो भारत सिर्फ स्वस्थ ही नहीं होगा बल्कि आत्मनिर्भरता के सपने की ओर भी अग्रसर होगा। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हम दुनिया भर में व्याप्त तनाव,अशांति और कोलाहल को खत्म कर सकते हैं।

भूपेन्द्र यादव ने कहा कि दुनिया में मनुष्य जिस तरह से अपने सृजनात्मक विषयों के द्वारा समाज में अच्छा योगदान दे सकता है, सभी लोग स्वास्थय की संकल्पना कर सकते हैं उस जीवन पद्दति का नाम योग है। केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि योग केवल एक शारीरिक अनुशासन नहीं है।.योग के जो अष्टमार्ग पतांजलि ने बताये हैं– यम, नियम, आसन, प्राणायाम, प्रत्याहार, धारणा, ध्यान और समाधि। यम के द्वारा हम अपने अंदर नैतिकता का विकास कर।ते हैं, नियम के द्वारा शुद्द आत्मिक आचरण करते हैं,आसन के द्वारा उन शारीरिक क्रियाओं का संचालन करते हैं जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखती है।

कोरोना काल में दुनिया ने योग के महत्व को जाना: सीएम योगी

यादव ने कहा कि और जब हम प्राणायाम करते हैं तो अपनी श्वास के माध्यम से हम अपने शरीर की भावनाओं का नियंत्रण करते हैं। केंद्रीय श्रम, रोजगार, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि योग एक ऐसी जीवन पद्दति है जो समाज के सभी वर्गो के लिये है। समाज के सभी आयु श्रेणी के लोगों के लिये है। उन्होंने कहा कि योग और सूर्य नसम्कार की क्रिया से स्वास्थय को अच्छा रखने का संकल्प न केवल व्यक्तिगत रुप से बल्कि समाज के लिये भी आवश्यक है। योग निरोग रहने का मंत्र है।

Tags: ayodhya newsbhupendra yadavinternational yoga day
Previous Post

शादी के घर में हो रही थी कथा, गैस रिसाव से दुल्हन सहित 25 लोग झुलसे

Next Post

पूरे विश्व के लिए योग के लिए प्रेरणास्रोत बनें उत्तराखण्डवासी: राज्यपाल

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में सिंगारी इंडस्ट्रीज ने 15 देशों के साथ किए 201 करोड़ रुपये से अधिक के एमओयू

29/09/2026
अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
Next Post
Governor Gurmeet Singh

पूरे विश्व के लिए योग के लिए प्रेरणास्रोत बनें उत्तराखण्डवासी: राज्यपाल

यह भी पढ़ें

CM Yogi

मार्ग दुर्घटना में दो कांवड़ियों की मौत, मुख्यमंत्री योगी ने जताया दुख

18/07/2022
deadly attacked

जमीन के लालच में पिता की गला घोंटकर कर हत्या, हत्यारोपी बेटे की तलाश में पुलिस

01/03/2021
Gangster Vakeel Qureshi

जेल में बंद गैंगस्टर वकील कुरेशी की 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

24/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version