• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लकवा मरीज काे इलाज के लिए विवेकाधीन कोष से याेगी ने दिए दो लाख रुपये

Writer D by Writer D
26/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को यहां जनता दर्शन में मदद की गुहार लगाने आये लकवाग्रस्त मरीज (Paralyzed Patient) दिलीप शाह को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक लकवा से गंभीर रूप से पीड़ित छोटे काजीपुर तुरहा चौराहा निवासी दिलीप शाह को योगी ने तत्काल आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने शाह को गोरखनाथ मंदिर में सहायता राशि का चेक प्रदान किया।

योगी ने कहा कि गंभीर रोगों के इलाज के लिए प्रदेश सरकार का खजाना खुला है। इलाज के लिए आर्थिक सहयोग के आकांक्षी सभी जरूरतमंद लोगों के आवेदनों के त्वरित निस्तारण को लेकर वह हमेशा अधिकारियों को निर्देशित करते रहते हैं। योगी सरकार का दावा है कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से अपने पूर्ववर्तियों की तुलना में कई गुना धनराशि मरीजों को उपलब्ध करायी जा चुकी है।

बुधवार को सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में योगी ने अधिकारियों को इलाज के सहयोग के लिए आए आवेदनों पर इस्टीमेट की प्रक्रिया को शीघ्रता से निस्तारित करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने एक पैरालिसिस पीड़ित को दो लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। मुख्यमंत्री के हाथों सहायता राशि प्राप्त करने के बाद शाह भाव विभोर हो गए।

डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरते स्वास्थ्य विभागः सीएम योगी

उन्होंने कहा कि सीएम योगी ने उनकी सभी चिंताएं दूर कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिलीप शाह को यह भी भरोसा दिलाया कि सरकार उनके इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि आगे और भी धनराशि की आवश्यकता होने पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ धर्मेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

Tags: cm yogigorakhpur newsjanta darshanYogi News
Previous Post

डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरते स्वास्थ्य विभागः सीएम योगी

Next Post

अखिलेश यादव ने सपरिवार बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन पूजन किया

Writer D

Writer D

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने सपरिवार बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन पूजन किया

यह भी पढ़ें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

PM Kisan की अगली किस्त चाहते हैं मिले तो कर लें यह काम, ऐसे देखें पूरे गांव की लिस्ट

11/03/2021
Goldie Brar

एक्शन में पंजाब पुलिस का एक्शन, गोल्डी बराड़ के करीबियों पर छापेमारी

21/09/2023
Shani Jayanti

शनिवार को इन नियमों का करें पालन, न्याय के देवता होंगे प्रसन्न

27/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version