• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

डेंगू को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरते स्वास्थ्य विभागः सीएम योगी

Writer D by Writer D
26/10/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संचारी रोगों के प्रसार को लेकर बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने स्वास्थ्य विभाग की बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने उच्च अधिकारियों को डेंगू (Dengue) समेत अन्य संचारी रोगों को लेकर सावधानी बरतने, केंद्रित निवारण कार्रवाई के लिए तैयार रहने और अस्पतालों में बेड, दवाओं व अन्य जरूरी सुविधाओं को मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।

साथ ही, मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने प्रदेश के आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे संचारी रोगों को लेकर सतर्क रहें और पूरी सावधानी बरतें। इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी स्वास्थ्य विभाग को डेंगू और संचारी रोगों को लेकर प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनाने व पर्व और त्योहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता बरतने के लिए निर्देश दे चुके हैं।

प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) समेत अन्य आला अधिकारियों के साथ हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बदलते मौसम में डेंगू की आशंका रहती है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग को लगातार सतर्कता बरतनी होगी। अस्पतालों में बेड की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। साथ ही, दवाओं का भी पूरा इंतजाम सुनिश्चित कर लें। इसके अलावा अन्य चीजों की भी पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। बीमार व्यक्ति को समय से समुचित इलाज मिलना चाहिए। इसके लिए पहले से तैयारी की जाए तो रोगों से लड़ने में आसानी होगी। साथ ही उन्होंने प्रदेश में चल रहे संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम को ठीक ढंग से चलाने को भी कहा। अस्पतालों में नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

डेढ़ करोड़ गोवंश को लम्पी स्किन डिजीज टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य बना उप्र

इस दौरान योगी ने बच्चों में टीकाकरण को लेकर भी निर्देश दिये। उन्होंने नियमित टीकाकरण पर बल देते हुए कहा कि विशेष रूप से उच्च प्राथमिकता वाले चिन्हित जिलों में नियमित टीकाकरण चलाया जाए। इसके प्रति कर्मचारियों व अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही अधिक केंद्रित और तेज टीकाकरण की आवश्यक्ता है। प्रत्येक बच्चे का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाना चाहिए और जहां अब तक टीकाकरण नहीं हो सका है वहां मिशन मोड पर निगरानी और जिम्मेदारी के साथ इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया जाए।

मुख्यमंत्री ने टीबी से ग्रसित रोगियों को भी तत्काल उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि निक्षय योजना के तहत टीबी का शीघ्र पता लगाने, जल्द से जल्द उपचार कराने की व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही, मुख्यमंत्री ने ऐसे पात्र रोगियों को निक्षय मित्र से लिंक कराने पर भी जोर दिया।

Tags: cm yogidengueLucknow News
Previous Post

डेढ़ करोड़ गोवंश को लम्पी स्किन डिजीज टीका लगाने वाला देश का पहला राज्य बना उप्र

Next Post

लकवा मरीज काे इलाज के लिए विवेकाधीन कोष से याेगी ने दिए दो लाख रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
Main Slider

संस्कारों से ही बनेगा सशक्त भारत: CM धामी

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
Next Post
cm yogi

लकवा मरीज काे इलाज के लिए विवेकाधीन कोष से याेगी ने दिए दो लाख रुपये

यह भी पढ़ें

kartik aryan

जल्द ही एक नई रोमांटिक फिल्म में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

02/09/2021
लैब असिस्टेंट के अपहरण-हत्या

बेटे संजीत का शव न मिला तो…. पिता ने कही यह बड़ी बात

29/07/2020
Health

उप्र में मेडिकल डिवाइस पार्क से खुलेंगे हजारों की संख्या में रोजगार के द्वार

29/04/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version