• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का ऊर्जा क्षेत्र में 40 हजार करोड़ के निवेश का लक्ष्य

Writer D by Writer D
10/12/2022
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Power

Yogi government reduced power line loss

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश में अगले पांच वर्ष में बिजली की खपत में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए लक्ष्य को हासिल करने के लिए कई बड़ी कंपनियों को प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया है।

इसके लिए योगी सरकार (Yogi Government) काफी रियायतें भी दे रही है, जिसे देखकर देश ही नहीं विदेश की नामचीन कंपनियों ने प्रदेश में निवेश के लिए अपनी रुचि दिखाई है। ऐसे में कंपनियों के आने से प्रदेश में बिजली की खपत बढ़ना लाजमी है। जानकारों की मानें तो वर्ष 2028 में प्रदेश में बिजली की पीक डिमांड 53 हजार मेगावाट होने की उम्मीद है, जो वर्तमान वर्ष 2022 में 26 हजार मेगावाट है। इस पर योगी सरकार (Yogi Government) ने एनर्जी स्रोत को बढ़ाने और वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी में इसकी भूमिका को देखते हुए इस क्षेत्र में 40 हजार करोड़ निवेश का लक्ष्य रखा है।

हर साल 16 प्रतिशत की दर से बढ़ेगी बिजली की खपत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  को एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य में बिजली की अहम भूमिका होगी। दरअसल, प्रदेश में विदेश के साथ देश के अन्य राज्यों की नामचीन कंपनियों ने निवेश के लिए अपनी रुचि दिखाई है। ऐसे में इन कंपनियों के संचालन के लिए बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति की जरूरत होगी, जिसे ऊर्जा के विभिन्न स्त्रोतों के माध्यम से पूरा किया जाएगा।

अधिकारियों की मानें तो प्रदेश में बिजली की खपत बढ़ने से इसको पूरा करने के लिए ऊर्जा के क्षेत्र की कंपनियां भी निवेश के लिए आएंगी, जो प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनामी बनाने में अपनी भी अहम भूमिका निभाएंगी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान वर्ष 2022 में बिजली खपत की पीक डिमांड 26 हजार मेगावाट है, जो अगले पांच वर्ष 2028 में पीक डिमांड 53 हजार मेगावाट होने की उम्मीद है। हर साल 16 प्रतिशत की दर से प्रदेश में बिजली की डिमांड बढ़ेगी, जो बेस्ट इन क्लास में 11 प्रतिशत और बिजनेस एज यूजुअल में 8 प्रतिशत की दर से होगी। वहीं इंडस्ट्रियल और कामर्शियल क्षेत्र में 23 प्रतिशत और आवासीय क्षेत्र में 14 प्रतिशत की दर से बिजली खपत की उम्मीद है। ऐसे में वर्ष 2028 में इंडस्ट्रियल खपत 98 हजार मिलियन यूनिट होगी।

पश्चिमी क्षेत्र में औद्योगिक बिजली की सबसे ज्यादा होगी खपत 

बैठक में बताया गया कि प्रदेश में औद्योगिक बिजली की खपत सबसे अधिक पश्चिमी क्षेत्र में 62 प्रतिशत होने की उम्मीद है क्योंकि यहां पर पहले से कई इंडस्ट्री चल रही हैं। ऐसे में निवेश के लिए बड़ी इंडस्ट्री प्रदेश में पश्चिमी क्षेत्र की ओर अपना रूख कर सकती हैं। ऐसे में वर्ष 2028 में प्रदेश में बिजली की कुल खपत 277 हजार मिलियन यूनिट होगी, जिसमें से औद्योगिक खपत 98 हजार मिलियन यूनिट होगी।

Tags: Lucknow Newspower sectorYogi News
Previous Post

मेट्रो में निकली बंपर भर्तियां, 3.40 लाख रुपये तक सैलरी

Next Post

घाटी में भी चला बुलडोजर, पुलवामा में आतंकी के घर को किया ध्वस्त

Writer D

Writer D

Related Posts

A new identity gained through the CM Yuva Yojana
इटावा

सीएम युवा योजना से मिली नई पहचान, साधना ने खड़ा किया सफल वाटर प्लांट व्यवसाय

02/09/2026
Kashi to be alerted before floods.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ से पहले अलर्ट होगी काशी: 3-डी डिजिटल ट्विन तकनीक बताएगी कौन से इलाके होंगे प्रभावित

02/09/2026
Kanpur to become a major hub for defense production.
उत्तर प्रदेश

कानपुर बनेगा रक्षा उत्पादन का बड़ा केंद्र, IIT कानपुर और BHU करेंगे नई तकनीक में मदद

02/09/2026
Divyang Girl Students
उत्तर प्रदेश

दिव्यांग छात्राओं के सपनों को मिलेगी रफ्तार, 40 प्रतिशत दिव्यांगता पर भी ई-ट्राइसाइकिल

02/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

गोरक्षपीठ में परंपरा, भव्यता और उल्लास से मनाया जाएगा श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

02/09/2026
Next Post
Bulldozer

घाटी में भी चला बुलडोजर, पुलवामा में आतंकी के घर को किया ध्वस्त

यह भी पढ़ें

Bulldozer went to Imran Khan's leader's house

पाकिस्तान में ‘बाबा के बुलडोजर’ की एंट्री, इमरान खान के करीबी नेता के घर पर चली जेसीबी

28/06/2023
CM Dhami

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: सीएम धामी ने किया मतदान, ग्रामीण मतदाताओं से की ये अपील

24/07/2025
munuvvar rana

बिकरू कांड की तरह जंगल में पड़ी मिलेगी लाश, पुलिस कार्रवाई पर बोले मुनुव्वर

02/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version