• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार ने यूपी से माफिया राज को खत्म किया : अमित शाह

Writer D by Writer D
11/02/2022
in उत्तर प्रदेश, चुनाव 2022, बरेली, राजनीति
0
amit shah

amit shah

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बरेली। शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) बरेली के भोजीपुरा व आंवला विधानसभा में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। भोजीपुरा विधानसभा क्षेत्र मे श्री सिद्धि विनायक इंस्टीट्यूट के मैदान मे हुई जनसभा में उन्होंने विपक्षी दलों खासकर समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

लोगों को चेताते हुए सवाल किया- प्रदेश में अगर गलती से भी सपा की सरकार बनी तो माफिया जेल मे रहेंगे। क्या ये भाजपा ही है जो माफियाओं को जेल भेजती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये चुनाव उत्तर प्रदेश को भविष्य बनाने का चुनाव है। यह चुनाव तय करेगा कि माफियाओं का राज चलेगा या कानून का राज चलेगा। उत्तर फिर से एक बार दंगों की आग में झुलसेगा या यहां विकास का रास्ता प्रशस्त होगा।

अमित शाह ने यूपी के लिए जारी किया भाजपा का ‘संकल्प पत्र’

उन्होंने (Amit Shah) कहा कि वे धर्म व जाति को बात करने वाले लोग गुमराह करना चाहते हैं। साढ़े सात साल में उत्तर प्रदेश का विकास हुआ है। भाजपा मोदी के सबका साथ-सबका विकास के नारे पर चलती है। योगी सरकार ने यूपी से माफिया राज को खत्म किया। आज अतीक अहमद, आजम खान, मुख्तार अंसारी जैसे जेल में हैं। लोगों में भय का माहौल खत्म हुआ है। सपा की सरकार आई तो जेल से बाहर आ जाएंगे ये सब।

मोदी सरकार ने हर गरीब का साथ दिया है। गैस सिलिंडर, बिजली मकान दिए। खुद को समाजवादी कहने वाले बताएं कि अब तक गरीबों के लिए क्यों नहीं सोचा। भाजपा की सरकार ने दो करोड़ घरों में शौचालय बनवाया। आज गरीबों को इलाज के लिए भाजपा ने हर गरीब को 5 लाख तक का सारा इलाज आयुष्मान कार्ड से मुफ्त कराया। गृह मंत्री ने कहा कि मोदी जी ने सबको फ्री टीका लगवाया। हर व्यक्ति को फ्री अनाज, दलहन दिया।

अमित शाह ने गुरु गोरक्षनाथ के किए दर्शन, अखंड ज्योति के सामने टेका माथा

हमने अब से सभी किसानों को फ्री बिजली देने का वादा किया है। हम प्रति व्यक्ति आय को दोगुना करेंगे। माफिया को यूपी मे घुसने नहीं देंगे। हम धारा 70 हटाना चाहते थे तो सपा, बसपा विरोध करती थी। अखिलेश कहते थे कि खून की नदियां बहेंगी। जब हटाया तो किसी की कंकड़ फेंकने की हिम्मत भी नही हुई।

कांग्रेस को सरकार में पाकिस्तान हमारे सैनिकों के सिर काट ले जाती थी। हमारे समय में पुलवामा हुआ तो घर मे घुसकर मारा। भाजपा सरकार ने सेना का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

उप्र में भाजपा ने माफिया को माफ नहीं, साफ कर किया विकास : अनुराग ठाकुर

Next Post

बरेली में सीएम योगी ने किया रोड शो, अखिलेश पर साधा निशाना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य और पशुधन सुरक्षा की तैयारी तेज

03/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आधुनिक हो रहे राजकीय नलकूप, किसानों के खेतों तक पहुंच रहा पानी

03/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

एलआईसी बीमा सखी कार्यक्रम से स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर : केशव मौर्य

03/09/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जलभराव वाले क्षेत्रों में युद्धस्तर पर जल निकासी सुनिश्चित करें, आमजन को किसी भी दशा में न हाे परेशानी : ए.के.शर्मा

03/09/2026
cm yogi
Main Slider

योगी सरकार प्रदेशभर में चलाएगी ‘सेवा संकल्प अभियान’, गांव से महानगर तक होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

03/09/2026
Next Post
cm yogi

बरेली में सीएम योगी ने किया रोड शो, अखिलेश पर साधा निशाना

यह भी पढ़ें

अभिनेत्री आर्या बनर्जी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

13/12/2020
cm yogi

सहकारिता का आंदोलन विशुद्ध रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था से जुड़ा एक अभियान : योगी

07/03/2021
sanjay bhursereddy

यूपी में आबकारी दुकानों पर होने वाली मिलावट की सम्भावना होगी समाप्त : भूसरेड्डी

23/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version