• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक लाख की आबादी वाले हर नगर के लिए एसटीपी की व्यवस्था में जुटी योगी सरकार

Writer D by Writer D
15/03/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi government
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश के शहरों में बढ़ रहे आबादी के बोझ को देखते हुए व्यवस्थाओं को लगातार अपग्रेड किया जा रहा है। योगी सरकार (Yogi government) नगरों को साफ और स्वच्छ रखने के साथ ही इनमें मौजूद सुविधाओं को आबादी के हिसाब से और सुदृढ़ करने में जुटी हुई है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने एक लाख की आबादी वाले हर नगर के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) की जरूरत को महसूस किया है। इसके अन्तर्गत आगामी दो साल में यूपी की 70 फीसदी आबादी के लिए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का लक्ष्य तय किया है।

स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) 2.0 के अंतर्गत प्रदेश के 160 नगर निकायों में सिटी सेनिटेशन एक्शन प्लान को शासन ने अनुमोदित कर दिया है। यानी प्रदेश की बड़ी आबादी को सीवरेज की समस्या से निजात मिल जाएगी। उल्लेखनीय है कि योगी सरकार (Yogi government) प्रदेश में स्वच्छता को लेकर कई योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। कई इलाकों में एसटीपी (STP) के माध्यम से सीवरेज की समस्या से निजात दिलाई जा चुकी है, जबकि अब बड़े शहरों में इसकी आवश्यक्ता को देखते हुए सरकार मिशन मोड में कार्ययोजना बनाकर एक्शन में जुट गई है।

अलग-अलग अनुपात में होगा व्यय

सरकार (Yogi government ) की ओर से प्रदेश के ऐसे कोर सैनिटेशन जोन की लिस्ट तैयार कराई जा रही है। आंकलन है कि प्रत्येक जिले में केवल 30 प्रतिशत एरिया शहरी इलाका होता है, जहां जिले की 50 फीसदी से अधिक आबादी निवास करती है। सघन आबादी वाले क्षेत्रों में सीवर लाइन और जल मल शोधन की प्रक्रिया को और सुदृढ़ बनाने पर सरकार का पूरा फोकस है।

इसके तहत यूज्ड वॉटर मैनेजमेंट को एक लाख की आबादी वाले प्रत्येक निकायों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने की योजना है। साथ ही पम्पिंग स्टेशन और पर्याप्त संख्या में सेप्टिक टैंक का निर्माण भी होगा। इसके लिए प्रदेश सरकार, अर्बन लोकल बॉडी और 15वें वित्त आयोग के फंड से व्यय किया जाएगा। इसमें भी दस लाख से अधिक आबादी वाले शहर, एक से दस लाख की आबादी वाले शहर और एक लाख तक की आबादी वाले नगरों के लिए अलग-अलग अनुपात में व्यय का निर्धारण होगा।

जल्द तैयार की जाएगी डीपीआर

राज्यस्तरीय उच्चाधिकार संचालन समिति के समक्ष हाल ही में स्वच्छ भारत मिशन 2.0 की तृतीय बैठक में 160 नगरीय निकायों में सिटी सेनिटेशन एक्शन प्लान के लिए अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अंतर्गत विस्तृत सिटी सैनिटेशन एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा, जिसमें प्रदेश में मौजूद सीवरेज मैनेजमेंट का पूरा ब्योरा प्रस्तुत करते हुए वर्तमान में मौजूद सीवर नेटवर्क, एसटीपी और एफएसटीपी की रिपोर्ट, नगर निकायों की मुख्य नाले और नालियों के आंकड़े, गैप एनालिसिस, जिसमें वर्तमान प्रदर्शन का आंकलन करते हुए लक्ष्य के अनुरूप प्रदर्शन के लिए स्ट्रेटजी का निर्धारण किया जाएगा।

एक अप्रैल से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण को लेकर महाअभियान

इसके अलावा प्रस्तावित प्रोजेक्ट के लिए कॉस्ट इस्टीमेट भी प्लान में शामिल किया जाएगा। साथ ही कोर सैनिटिशन जोन में सीवर नेटवर्क और एसटीपी तक नालियों का सुदृढ़ीकरण, अवरोधन और मोड को लेकर डीपीआर तैयार की जाएगी।

Tags: Lucknow NewsYogi Government
Previous Post

एक अप्रैल से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण को लेकर महाअभियान

Next Post

‘योगीजी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई’, गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा बदमाश

Writer D

Writer D

Related Posts

Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
उत्तर प्रदेश

खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को नई रफ्तार, महिला स्वयं सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम : केशव मौर्य

04/09/2026
New record for the Excise Department under the Yogi government.
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में आबकारी विभाग का नया रिकॉर्ड, पांच माह में 24,795 करोड़ रुपये राजस्व

04/09/2026
PM Surya Ghar Yojana.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में पीएम सूर्य घर योजना में यूपी ने और तेज की रफ्तार

04/09/2026
Yogi government's relief machinery is ready to help the flood affected people.
उत्तर प्रदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में योगी सरकार का राहत तंत्र मुस्तैद, 17,544 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

04/09/2026
Next Post
surrendered

'योगीजी माफ करना, गलती म्हारे से हो गई', गले में तख्ती डालकर थाने पहुंचा बदमाश

यह भी पढ़ें

lips

सोने से पहले कर लें ये छोटा सा काम, लिप्स रहेंगे सॉफ्ट और खूबसूरत

11/09/2025
egg pakora

ब्रेकफास्ट में ले अंडा पकौड़ा का स्वाद, देखें बनाने का तरीका

17/07/2026
Rooftop Solar

मार्च 2027 तक 8 लाख सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाएगी योगी सरकार

20/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version