• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जहां राम का गुणगान करते थे पक्षी, वह झील संवार रही योगी सरकार

Writer D by Writer D
06/09/2022
in Main Slider, अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
samda lake
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। योगी हैं तो यकीन है कि अयोध्या (Ayodhya) से जुड़े पौराणिक स्थल गौरवशाली अतीत के साथ समृद्धशाली वर्तमान की गाथा गाएंगे। यह स्थल न सिर्फ प्रदेश वरन देश में भी पुनः अलग पहचान बनाएंगे। सरकार की ऐसी ही प्राथमिकता में शामिल समदा झील (Samada lake) के दिन भी जल्द ही बहुरेंगे। आम जनमानस से जुड़े कार्यों को रफ्तार देने के लिए योगी सरकार विकास को नया अमलीजामा पहना रही है।

अयोध्या से लगभग 20 किलोमीटर दूर सोहावल तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोला भिटौरा मोइयाकपुर सहित तीन ग्राम पंचायतों में 67 एकड़ में फैली समदा (Samada lake) सबसे बड़ी झील है। इसका जीर्णोद्धार तेजी से कराया जा रहा है।

त्रेतायुग की समदा नदी बनी थी समदा झील (Samada lake) 

अयोध्या की समदा झील (Samada lake) ऐतिहासिक और पौराणिक है। इसकी पौराणिक मान्यता है कि यह प्रभु श्रीराम के समय से ही अस्तित्व में है। यहां से प्रवाहित होने वाली समदा नदी (Samada lake) जब सूख गई तो उस समय कुछ अवशेष के रूप में इस झील को छोड़ गई,  जिसे आज समदा झील के रूप में जाना जाता है।

शिक्षकों को भगवान का दर्जा प्राप्त है: सीएम धामी

यहां के लोगों की मानें तो इस झील पर पक्षियों का समूह अपने राम का गुणगान करता था। मान्यता है कि उस समय स्थानीय लोग पक्षियों की मधुर आवाज सुनने के लिए बैठे रहते थे। इस झील के जीर्णोद्धार को लेकर जिला प्रशासन 2017 के पहले भी प्रयास कर चुका है, लेकिन लाखों खर्च करने के बावजूद भी हालात नहीं बदले। जब सूबे में योगी सरकार आई तो प्रयत्न किए गए कि यहां की पौराणिकता को वर्तमान पीढ़ी जाने। इसके लिए पंख लगने शुरू हो गए।

प्रवासी पक्षियों का लगता है जमावड़ा

इस झील (Samada lake) की विशेषता यह भी है कि यहां स्थानीय पक्षियों के साथ प्रवासी पक्षियों (साइबेरियन, ऑस्ट्रेलियन व नेपाली) का भी जमावड़ा देखा जाता है। आसपास के जनपदों के लोग यहां के विहंगम दृश्य से दो-चार होने पहुंचते हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो झील के कायाकल्प के बाद यहां पक्षियों के लिए भी सुरक्षा का माहौल तैयार हो जाएगा।

बनाया जा रहा बंधा, 75 प्रतिशत कार्य पूरा

योगी सरकार की मंशा पर झील का जीर्णोद्धार अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से कराया जा रहा है। अवर अभियंता प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि अभी मिट्टी डालने का काम चल रहा है। बंधा बनाया जा रहा है। यहां लगभग 75 प्रतिशत काम पूरा कर लिया गया है। यह प्रोजेक्ट मई में शुरू किया गया था, अक्टूबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है। इस पर 8.33 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शेष कार्य दूसरे चरण में किया जाएगा।

Tags: ayodhya newsSamada lakeYogi GovernmentYogi Sarkar
Previous Post

सीएम धामी ने बालिका आश्रय गृह का किया लोकार्पण

Next Post

लेवाना होटल मालिक समेत तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup
Main Slider

बारिश में नहीं खराब होगा मेकअप, इन बातों का रखें ध्यान

16/07/2026
'Himala water' will be available in the market from August 15
Main Slider

UCF की नई पहल, 15 अगस्त से बाजार में उतरेगा ‘हिमाला जल’

15/07/2026
Nandini Yojana changed the life of Shakuntala Devi
उत्तर प्रदेश

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

15/07/2026
Anand Bardhan
Main Slider

उत्तराखंड में हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगा बड़ा विस्तार

15/07/2026
Preparations to hold simultaneous Lok Sabha and Assembly elections in 2029 intensified: PP Choudhary
Main Slider

2029 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव साथ कराने की तैयारी तेज: पीपी चौधरी

15/07/2026
Next Post
Levana Hotel

लेवाना होटल मालिक समेत तीन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

यह भी पढ़ें

TILL

चेहरे के अनचाहे तिलों को गायब करने के कारगर टिप्स

18/09/2021
Jamshed J Irani

नहीं रहे भारत के ‘स्टील मैन’ जमशेद जे. ईरानी, 85 वर्ष की आयु मे निधन

01/11/2022
150 cattle were tied in front of SDM bungalow

रात में SDM बंगले के सामने बांध दिए 150 आवारा पशु, देख अधिकारी के उड़े होश

06/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version