• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी के दो एक्सप्रेसवे पर 425.43 करोड़ रुपए खर्च कर ‘ई-वे हब’ बनाएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
14/05/2025
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
E-Way Hub

E-Way Hub

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने के लिए प्रतिबद्ध योगी सरकार राज्य को एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में परिवर्तित कर रही है। प्रदेश में विश्व स्तरीय एक्सप्रेसवे के निर्माण व विकास के साथ ही राहगीरों के लिए उत्तम यात्री सुविधाओं का विस्तृत फ्रेमवर्क भी तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर कुल 12 ई-वे हब के निर्माण व विकास का विस्तृत खाका तैयार कर लिया गया है। सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने मास्टर प्लान तैयार किया है। इसके जरिए दोनों ही एक्सप्रेसवे पर उत्तम यात्री सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ई-वे हब (E-Way Hub) के निर्माण व विकास को बल मिलेगा।

प्रक्रिया के अंतर्गत, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कुल 8 ई-वे हब (E-Way Hub) बनेंगे जिसमें 299.18 करोड़ तथा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 126.25 करोड़ रुपए की लागत से 4 ई-वे हब का निर्माण होगा। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंतर्गत सुल्तानपुर नोड पर 40.72 करोड़ तथा बांदा में 30.82 करोड़ रुपए की लागत से हाइवे की दोनों तरफ ई-वे हब का निर्माण किया जाएगा। यह इन दोनों एक्सप्रेसवे पर यात्री सुविधाओं के सबसे बड़े केन्द्र के तौर पर उभरेंगे।

एयरपोर्ट जैसी यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने का बनेगा माध्यम

यूपीडा द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार इन ई-वे हब (E-Way Hub) को वैश्विक मानकों के अनुरूप यात्री सुविधाओं से युक्त करने की तैयारी है। खास बात ये है कि ये सभी ई-वे हब एयरपोर्ट ग्रेड एमिनिटीज बेस्ड होंगे, यानी यहां राहगीरों को एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा। पूरा परिसर वातानुकूलित होगा जिसमें ज्यादा फुटफॉल वाले क्षेत्र में वातानुकूलन व्यवस्था बेहद उन्नत होगी।

एयरपोर्ट जैसी यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने का बनेगा माध्यम

E-Way Hub में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग अत्याधुनिक टॉयलेट ब्लॉक्स का निर्माण किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, महिलाओं की जरूरतों अनुसार सैनिटरी नैपकिन वेंडिंग यूनिट्स, सेंसर बेस्ड फॉसेट्स, सोप डिस्पेंसर, व एंटी बैक्टीरिया सैनिटरीवेयर की स्थापना होगी। यहां नर्सिंग रूम, किड्स फ्रेंडली वॉशरूम तथा बच्चों को दुग्धपान कराने के लिए फीडिंग व चेंजिंग एरिया भी होंगे। दिव्यांगों की सुविधा के लिए अलग यूनिट्स का निर्माण भी किया जाएगा जिसमें होल्डिंग बार, एंटी स्किड फ्लोरिंग व व्हीलचेयर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

कई प्रकार के निर्माण व विकास कार्यों को किया जाएगा पूरा

पूर्वांचल व बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर E-Way Hub के निर्माण व विकास कार्यों के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यों को पूरा किया जाना है जिनकी जल्द ही शुरुआत होने जा रही है। प्रक्रिया के अंतर्गत बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बनने वाले ई-वे हब में 78.77 करोड़ की राशि सिविल व 11.90 करोड़ की धनराशि इलेक्ट्रिकल वर्क को पूरा करने पर खर्च की जाएगी। इसी प्रकार, एचवीएसी पर 69.60 लाख, 5 वर्षों के लिए मेंटिनेंस के लिए 2.28 करोड़ तथा यूपीपीसीएल आधारित कार्यों को 7.70 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च कर पूरा किया जाएगा।

वहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बनने वाले E-Way Hub में सिविल वर्क पर 169.37 करोड़ तथा इलेक्ट्रिकल वर्क में 23.81 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसी प्रकार, एचवीएसी पर 1.39 करोड़, 5 वर्षों के लिए मेंटिनेंस पर 4.86 करोड़ तथा यूपीपीसीएल द्वारा किए जाने वाले कार्यों को पूर्ण करने के लिए 49.86 करोड़ रुपए की रकम खर्च की जाएगी।

Tags: Yogi News
Previous Post

मिशन शक्ति पंचम चरण: जब बेटियों ने खुद को पहचाना, आत्मबल ने पाया नया नाम

Next Post

अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चला चाबुक

Writer D

Writer D

Related Posts

MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Kaushal Vikas Mission
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की नई पहल : स्वतंत्रता दिवस पर कौशल विकास मिशन ने लॉन्च किया ‘कौशल संपर्क’ क्यूआर कोड

15/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीतापुर में सीएम योगी का ऑपरेशन एक्शन, चौकी इंचार्ज निलंबित, एसएचओ खिलाफ जांच शुरू

15/08/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

1857 के स्वतंत्रता संग्राम में मऊ के वीरों का योगदान हमारी गौरवशाली विरासत : ए.के. शर्मा

15/08/2026
Next Post
encroachment removal campaign

अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर चला चाबुक

यह भी पढ़ें

असम चुनाव

यूपी : बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की घोषित, मोदी और योगी सहित ये होंगे स्थाई सदस्य

11/03/2021

प्रधानमंत्री मोदी ने सम्मान के साथ उत्तराखंड का किया विकास : कौशिक

30/12/2021

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूछा बार-बार मूल्यांकन में अलग-अलग नम्बर क्यों

06/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version