• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वनटांगिया समुदाय को दिवाली के पहले बड़ा तोहफा देगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
21/10/2024
in उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के “जीरो पॉवर्टी” विजन के तहत, इस वर्ष गोंडा जिला प्रशासन द्वारा वनटांगिया महोत्सव 2.0 (Vantangiya Community) के रूप में महेशपुर और रामगढ़ गांवों के वनटांगिया समुदाय के परिवारों को दिवाली का विशेष तोहफा प्रदान किया जाएगा। आगामी 27 अक्टूबर को आयोजित इस महोत्सव का उद्देश्य वनटांगिया समुदाय के लोगों को न केवल त्योहार की खुशियां बांटना है, बल्कि उनके जीवन स्तर को ऊंचा उठाना और गरीबी उन्मूलन की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

ग्रामीणों को दिवाली का तोहफा

वनटांगिया महोत्सव 2.0 (Vantangiya Community) के तहत, महेशपुर और रामगढ़ के सभी परिवारों को दैनिक जीवन में काम आने वाली वस्तुएं, कपड़े और अन्य आवश्यक सामग्री उपहार के रूप में दी जाएगी। मुख्यमंत्री (CM Yogi) के “जीरो पॉवर्टी” विजन के अनुरूप, यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने और गरीबी उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देना है, ताकि वे अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकें और दीपावली को सम्मान और खुशी के साथ मना सकें। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि महोत्सव की सभी गतिविधियां सुचारू रूप से संपन्न हों और इसका लाभ हर गांववासी को मिले।

स्वास्थ्य और स्वच्छता शिविर का होगा आयोजन

24 और 25 अक्टूबर 2024 को महोत्सव के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसके अंतर्गत गांववासियों को स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और साफ-सफाई के महत्व को समझाते हुए, इस अभियान का उद्देश्य लोगों के जीवन स्तर में सुधार और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में, गांववासियों के लिए एक मेडिकल कैंप का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें नेत्र परीक्षण सहित अन्य जरूरी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं मुफ्त में उपलब्ध कराई जाएंगी। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों की स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर जीवन प्रदान करना है।

आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने की तैयारी

वनटांगिया महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी और खंड विकास अधिकारी नवाबगंज को आयोजन की जिम्मेदारी दी गई है। वे यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी सेवाएं सही समय पर गांववासियों तक पहुंचें, जिससे मुख्यमंत्री (CM Yogi) के “जीरो पॉवर्टी” विजन को साकार किया जा सके।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) के विजन के तहत जीवन स्तर में सुधार

गोंडा की जिलाधिकारी नेहा शर्मा (Neha Sharma) ने कहा कि वनटांगिया महोत्सव की शुरुआत पिछले वर्ष 2023 में हुई थी, और इस वर्ष भी हम इसे मुख्यमंत्री (CM Yogi) के ‘जीरो पॉवर्टी’ विजन के तहत आगे बढ़ा रहे हैं। हमारा उद्देश्य केवल उपहार देना नहीं है, बल्कि गांववासियों के जीवन स्तर को बेहतर करना और उन्हें स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। महोत्सव के माध्यम से गांववासियों को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं दी जाएंगी, ताकि वे स्वस्थ और आत्मनिर्भर बन सकें।

Tags: gonda newsLucknow Newsvantangiya communityYogi News
Previous Post

महाकुंभ 2025: सीएम योगी के दिव्य, भव्य, स्वच्छ और ग्रीन महाकुंभ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगा यूपी रोडवेज

Next Post

फिर ‘जहरीली’ हुई दिल्ली की हवा, ग्रैप-II की पाबंदियां लागू; जेनरेटर के इस्तेमाल पर सख्ती

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

देवप्रयाग के पास वाहन दुर्घटना पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, घायलों के बेहतर उपचार के दिए निर्देश

02/06/2026
Prateek Yadav's daughter got her father's tattoo made on her hand.
Main Slider

प्रतीक यादव की बेटी ने हाथ पर बनवाया खास टैटू! बोलीं— पापा हमेशा मेरे साथ

02/06/2026
Gyanesh Kumar
उत्तर प्रदेश

आगरा में सीईसी ज्ञानेश कुमार ने किए महादेव के दर्शन, बोले- शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की नींव

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

फाजिलनगर का नाम होगा पावागढ़, कुशीनगर में मुख्यमंत्री योगी का ऐलान

02/06/2026
CM Yogi
Main Slider

हर जरूरतमंद को दिलाएं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ: मुख्यमंत्री योगी

02/06/2026
Next Post
Delhi AQI

फिर 'जहरीली' हुई दिल्ली की हवा, ग्रैप-II की पाबंदियां लागू; जेनरेटर के इस्तेमाल पर सख्ती

यह भी पढ़ें

Valentine's Day

कितना प्यार है इस दिल में तेरे लिए…, इन रोमांटिक मैसेज भेजकर करें अपने प्यार का इजहार

14/02/2024

योगी सरकार का बड़ा फ़ैसला, अब सिर्फ रविवार को रहेगा कोरोना कर्फ्यू

11/08/2021

73 साल का हुआ उत्तर प्रदेश, सीएम योगी ने प्रदेश की जनता को दी बधाई

24/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version