• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार का बड़ा फ़ैसला, अब सिर्फ रविवार को रहेगा कोरोना कर्फ्यू

Writer D by Writer D
11/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

यूपी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए अब सिर्फ रविवार तक ही कोरोना कर्फ्यू को सीमित रखा है। अब हफ्ते में सिर्फ एक ही दिन कोरोना कर्फ्यू रहेगा, शनिवार को तमाम तरह के काम किए जा सकेंगे। अभी तक यूपी में दो दिन पाबंदियां रहती थीं। लेकिन अब सिर्फ रविवार को ही कर्फ्यू रहेगा।

प्रशासन की तरफ से लिए गए इस फैसले की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। कहा जा रहा था कि राज्य में कोरोना अब पूरी तरह काबू में है, ऐसे में वीकेंड कर्फ्यू से मुक्ति मिल सकती है। अभी के लिए सरकार ने पूरी तरह से तो कर्फ्यू से मुक्त नहीं किया है, लेकिन शनिवार को लोग अपना कामकाज कर सकेंगे। अब सिर्फ रविवार को ही कोरोना कर्फ्यू जारी रहेगा।

जानकारी के लिए बता दें कि देश के सबसे बड़े राज्य में दो दिन का वीकेंड कर्फ्यू भी अनलॉक प्रक्रिया के दौरान लगाया गया था। जब स्थिति कंट्रोल में आने लगी थी, तब सरकार द्वारा मॉल और मल्टीप्लेक्स खोलने की अनुमति मिली थी, वहीं बाजार भी खोल दिए गए थे। लेकिन अब जब यूपी के 60 राज्य कोरोना मुक्त बताए जा रहे हैं, ऐसे में सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू में भी बड़ी राहत देने का फैसला लिया है। कहा जा रहा है कि आने वाले दिनों में सुधरती स्थिति के साथ रविवार को भी कर्फ्यू से मुक्त कर दिया जाएगा।

प्रदेश में अब तक 86 लाख से अधिक लोग कोविड टीके की दोनों डोज प्राप्त कर चुके : योगी

बता दें कि प्रदेश के तमाम व्यापारी मांग कर रहे थे कि सरकार वीकेंड कर्फ्यू से मुक्ति दे क्योंकि ज्यादातर नौकरी पेशे वाले लोग शनिवार और रविवार को ही खरीदारी के लिए आते हैं। जोर देकर कहा गया था कि उनका काम काफी प्रभावित हो गया है और लगातार नुकसान हो रहा है। ऐसे में सरकार ने शनिवार को कर्फ्यू हटाते हुए इस वर्ग की मांग का भी ध्यान रखा है।

यूपी की कोरोना स्थिति की बात करें तो अब अलीगढ़, एटा, फिरोजाबाद, गोंडा, हाथरस जैसे कई जिले इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं। अभी राज्य में बड़े स्तर पर टीकाकरण का काम भी जारी है। टेस्टिंग के मामले में भी यूपी सबसे आगे चल रहा है और पूरी कोशिश है कि ‘ टेस्ट, ट्रेस और आइसोलेट’ वाली पॉलिसी को प्रभावी अंदाज में जारी रखा जाए।

Tags: cm yogiCorona curfewLucknow Newsweekend corona curfewYogi News
Previous Post

जल्द ही टीवी पर फिर सुनाई देगा ‘देवियों और सज्जनों…’, जानें शो की तारीख

Next Post

राज्यसभा से भी पास हुआ OBC आरक्षण संशोधन बिल, पक्ष में पड़े 187 वोट

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
Next Post
Parliament

राज्यसभा से भी पास हुआ OBC आरक्षण संशोधन बिल, पक्ष में पड़े 187 वोट

यह भी पढ़ें

11 अगस्त राशिफल: जानिए कैसा बीतेगा आज का दिन

11/08/2022
Shri Krishna

अगर शरीर पर हैं कान्हा के ये निशान, तो बेहद लकी होते हैं ऐसे लोग 

19/08/2022
CM Dhami

राज्य स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री का मिलेगा मार्गदर्शन- मुख्यमंत्री

01/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version