• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

IIT धनबाद में एडमिशन पाने वाले दलित छात्र अतुल कुमार की मदद करेगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
02/10/2024
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ, शिक्षा
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के रहने वाले दलित छात्र अतुल कुमार को आईआईटी धनबाद में प्रवेश दिलाने के लिए अब योगी सरकार (Yogi Government)  मदद के लिए आगे आई है। प्रदेश की छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत, समाज कल्याण विभाग आईआईटी में लगने वाली पूरी फीस को स्कॉलरशिप के माध्यम से वहन करेगा, जिससे अतुल की शिक्षा सुनिश्चित की जा सके।

मुजफ्फरनगर जिले के खतौली तहसील के टिटोडा गांव के निवासी राजेंद्र कुमार एक दिहाड़ी मजदूर हैं। उनके बेटे अतुल कुमार का आईआईटी धनबाद में प्रवेश फीस जमा न हो पाने के कारण रुक गया था। अतुल ने आईआईटी जेईई परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन कर इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शाखा में सीट पाई थी लेकिन 24 जून तक फीस जमा न कर पाने के कारण उसका एडमिशन अटक गया।

परिवार ने सभी प्रयास करने के बाद सर्वोच्च न्यायालय का रुख किया। सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप और मामले के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के संज्ञान में आने के बाद सरकार ने छात्र की पूरी मदद करने का निर्णय लिया। मुख्यमंत्री ने तुरंत निर्देश देते हुए अतुल के लिए हरसंभव सहायता सुनिश्चित करने को कहा।

Mahakumbh-2025: प्रयागराज में जल्द ही डिजिटल कुंभ म्यूजियम बनाएगी योगी सरकार

समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने छात्र के परिजनों से फोन पर बात की और उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार छात्र की पूरी पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी। साथ ही, योगी सरकार ने आईआईटी धनबाद से भी संपर्क कर एडमिशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवश्यक कदम उठाए हैं।

उत्तर प्रदेश सरकार की इस पहल के अंतर्गत, न केवल छात्र अतुल की शुरुआती फीस जमा की जाएगी, बल्कि चार साल की पूरी पढ़ाई के दौरान लगने वाली फीस भी स्कॉलरशिप के माध्यम से दी जाएगी।

इस फैसले से प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्गों के छात्रों को उनकी प्रतिभा के अनुसार उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी।

Tags: Lucknow NewsYogi News
Previous Post

Mahakumbh-2025: प्रयागराज में जल्द ही डिजिटल कुंभ म्यूजियम बनाएगी योगी सरकार

Next Post

गुरु गोरक्षनाथ की तपस्थली पर मां आदिशक्ति की पूजा का शुभारंभ गुरुवार से

Writer D

Writer D

Related Posts

IIM Lucknow
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में अब छोटे उद्यमों को बड़ा बनाएगा ‘आईआईएम मॉडल’

22/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

डिजिटल पीडीएस से पारदर्शी हुआ राशन वितरण, योगी सरकार की पहल को मिली मजबूती

22/08/2026
CM Yogi
Main Slider

पीएम पोषण रसोइयों को सम्मानित करेंगे सीएम योगी, देंगे कैशलेस चिकित्सा कार्ड

22/08/2026
UP Cabinet
Main Slider

मातृत्व अवकाश को लेकर बदले नियम, जानिए यूपी कैबिनेट के बड़े फैसले

22/08/2026
An IMA delegation met CM Yogi.
उत्तर प्रदेश

आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से की मुलाकात

22/08/2026
Next Post
cm yogi

गुरु गोरक्षनाथ की तपस्थली पर मां आदिशक्ति की पूजा का शुभारंभ गुरुवार से

यह भी पढ़ें

Israel-Gaza war

Israel-Palestine Conflict: हवाई हमलों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,100 हुई

12/10/2023
CM Dhami

मानसून अवधि पूर्ण हो चुकी है, सभी विभाग धरातल पर कार्यों में तेजी लाएं: सीएम धामी

30/09/2025
PM Modi

सुशासन से विभिन्न क्षेत्रों में आया बदलाव, प्रगति के साथ जीवन में सुगमता बढी: मोदी

09/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version