• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उत्तर प्रदेश में शपथ दिलाकर सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
15/07/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
Road Safety

Road Safety

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार (Yogi Government) सड़क सुरक्षा (Road Safety) को लेकर गंभीरता से प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर परिवहन विभाग 17 जुलाई को पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित करेगा। इस दौरान प्रदेश में शपथ दिलाकर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

इसके अलावा प्रदेश के सभी बस स्टेशनों, कार्यशालाओं में सड़क सुरक्षा (Road Safety) व यातायात नियमों की जानकारी के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर पोस्टर व स्टीकर लगाए जाएंगे। कार्यालय व डिपो, बस स्टेशनों, वर्कशॉप परिसर आदि में बिना हेलमेट लगाए आने वाले समस्त कार्मिकों को सार्वजनिक रूप से सचेत करते हुए कार्यालय परिसर में सूचक बोर्ड लगाया जाएगा। भविष्य में दो पहिया वाहनों पर बिना हेलमेट लगाए कार्मिकों का प्रवेश निषिद्ध करते हुए उन्हें अनुपस्थित माना जाएगा।

प्रत्येक दिन बनाई जाएगी कार्ययोजना

इस विषय पर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि 17 जुलाई से 31 जुलाई तक मनाए जाने वाले ‘‘सड़क सुरक्षा पखवाड़ा’’ के अंतर्गत परिवहन विभाग एवं परिवहन निगम द्वारा सड़क सुरक्षा (Road Safety) के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक दिन कार्य योजना बनाई जाएगी। उन्होंने परिवहन विभाग के जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सांसद व विधायक गण व अन्य जन प्रतिनिधियों से समन्वय स्थापित करते हुए उद्घाटन समारोह में उन्हें बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाए।

सीवर डालने में लापरवाही के कारण धंस रहीं लखनऊ की नई सड़कें, ठेकेदार पर FIR के निर्देश

उन्होंने (CM Yogi) बताया कि पखवाड़े के पहले दिन यानी 17 जुलाई को पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा (Road Safety) शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी बस स्टेशनों व कार्यशालाओं में सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की जानकारी के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर पोस्टर व स्टीकर लगाए जाएंगे।

लघु फिल्म, चित्रों से बढ़ाई जाएगी जागरूकता

मंत्री ने बताया कि परिवहन निगम के बस स्टेशनों पर यात्रियों को जागरूक करने के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र से सड़क सुरक्षा की जानकारी के प्रसारण के साथ यथास्थिति एलईडी द्वारा लघु फिल्म, चित्र आदि दिखाए जाएंगे। परिवहन मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में सड़क हादसों में प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। ऐसे में, लोगों की सुरक्षित यात्रा के लिए मुख्यमंत्री जी (CM Yogi) के निर्देशों के अनुपालन में परिवहन विभाग व परिवहन निगम पूरे प्रदेश में वृहद पैमाने पर सड़क सुरक्षा पखवाड़े का आयोजन कर रहा है।

Tags: Lucknow Newsroad safetyup newsYogi News
Previous Post

सीवर डालने में लापरवाही के कारण धंस रहीं लखनऊ की नई सड़कें, ठेकेदार पर FIR के निर्देश

Next Post

48 घंटे के दौरान कच्छ, सौराष्ट्र के मांगरोल में भूकंप के झटके

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

पीएम आवास योजना-शहरी में यूपी का देशभर में परचम, दो राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित

05/10/2026
Prerna Canteen
उत्तर प्रदेश

यूपी में 2100 से अधिक कैंटीन बनीं आत्मनिर्भरता की ‘प्रेरणा’, दस हजार परिवारों का बनीं सहारा

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में स्वच्छ-हरित विद्यालयों का बढ़ा कारवां, एसएचवीआर में 1.62 लाख स्कूलों ने दर्ज कराई भागीदारी

05/10/2026
UP Rise
उत्तर प्रदेश

संवाद, संकल्प और सफलता के मूलमंत्र के साथ यूपी राइज का हुआ आयोजन

05/10/2026
उत्तर प्रदेश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में उत्तर प्रदेश बना देश में नंबर-1

05/10/2026
Next Post
Earthquake

48 घंटे के दौरान कच्छ, सौराष्ट्र के मांगरोल में भूकंप के झटके

यह भी पढ़ें

Nitin Naveen and CM Dhami had a direct dialogue with the youth

युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी

10/09/2026
Amit Shah

मोदी जी देश से और बिहार से भ्रष्टाचार को समाप्त कर देंगे: अमित शाह

29/04/2024
face pack

करवा चौथ में चाहिए चेहरे पर ग्लो, तो ट्राई करें ये फेसपैक्स

07/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version