• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को ई कार्ट से श्रीरामलला के दर्शन कराएगी योगी सरकार

Writer D by Writer D
18/01/2024
in अयोध्या, उत्तर प्रदेश
0
E-Cart

E-Cart

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या । 22 जनवरी को नव्य मंदिर में श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) के बाद बड़ी संख्या में अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए योगी सरकार ने व्यापक तैयारियां की हैं। इसी क्रम में सरकार श्रीरामलला के दर्शनों को आने वाले श्रद्धालुओं को राम मंदिर और हनुमान गढ़ी तक पहुंचाने के ई कार्ट (E-Cart) चलाएगी। ये ई कार्ट या गोल्फ कार्ट बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं के लिए निशुल्क होंगी। इस महत्वपूर्ण योजना को मूर्त रूप देने के लिए अयोध्या विकास प्राधिकरण ने निजी औद्योगिक घरानों को प्रस्ताव भेजा है। यह प्रयास किया जा रहा है कि निजी औद्योगिक घराने अपने सीएसआर फंड के माध्यम से अयोध्या में इस सेवा के लिए डोनेशन प्रदान करें, ताकि बुजुर्गों, दिव्यांगों और गर्भवती महिलाओं को राहत प्रदान की जा सके। वहीं अयोध्या विकास प्राधिकरण का फैसिलिटी मैनेजमेंट पार्टनर कवच ग्लोबल जल्द ही 650 ई कार्ट्स (E-Cart)  को रोड पर उतारने जा रहा है।

कम समय में अधिक से अधिक श्रद्धालु कर सकेंगे दर्शन

अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह के अनुसार, प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु नए मंदिर में श्रीरामलला के दर्शनों के लिए अयोध्या आएंगे। इसमें दिव्यांग, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं भी शामिल होंगी। जो श्रद्धालु अपने वाहनों से अयोध्या आएंगे उन्हें पार्किंग स्थल पर ही ई कार्ट (E-Cart)  की सुविधा मिलेगी, जिसके माध्यम से वो हनुमान गढ़ी और श्रीरामलला के दर्शनों के साथ ही धाम में स्थित अन्य धार्मिक स्थलों तक जा सकेंगे। बुजुर्गों, दिव्यांगो और गर्भवती महिलाओं को निशुल्क सेवा उपलब्ध कराने की योजना है।

राम मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को यह ई कार्ट जन्मभूमि पथ तक ले जाएगी, यहां से बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं गर्भवती महिलाओं को व्हीलचेयर की सुविधा मिलेगी, जो बिल्कुल निशुल्क है। उन्होंने बताया कि कम समय में अधिक से अधिक श्रद्धालु श्रीरामलला के दर्शन कर सकें, इसके लिए यह व्यवस्था शुरू करने की योजना है। इसके लिए हमने उन कॉर्पोरेट हाउसेस को यहां ई कार्ट या गोल्फ कार्ट सेवा प्रदान करने के लिए कंट्रीब्यूशन हेतु प्रस्ताव भेजा है। ये ऐसे कॉर्पोरेट हाउसेस हैं जो पहले भी अपने सीएसआर फंड के माध्यम से अयोध्या में सेवा कार्य करने को लेकर अपनी इच्छा जाहिर कर चुके हैं। इनकी सहमति मिलने के बाद इस योजना को बड़े पैमाने पर लागू किया जाएगा।

पहले चरण में आएंगी 650 ई कार्ट्स (E-Cart) 

अयोध्या विकास प्राधिकरण के फैसिलिटी मैनेजमेंट पार्टनर कवच ग्लोबल कनेक्ट्स प्रा. लि. भी इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कवच ग्लोबल के डायरेक्टर तक्ष रावल ने बताया कि हमें टेंडर के माध्यम से अयोध्या विकास प्राधिकरण में विभिन्न लोकेशन मिली हैं। इन लोकेशंस पर हम श्रद्धालुओं को बेहतर से बेहतर सुविधा प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी क्रम में हमारी योजना है कि श्रद्धालुओं को इन लोकेशंस से 12 सीटर और 18 सीटर ई कार्ट (E-Cart) की सुविधा मिले जो उन्हें अयोध्या के विभिन्न धार्मिक स्थलों की सैर कराए। इसमें ओएनजीसी, आईओसी, टाटा प्रोजेक्ट्स जैसी कंपनियों से सर्वाधिक डोनेशन मिला है।

उन्होंने कहा कि पहले चरण में हम जनवरी से मार्च तक 650 ई कार्ट्स उतारने जा रहे हैं। एडीए के उपाध्यक्ष विशाल सिंह ने पूरी अयोध्या की कनेक्टिविटी के लिए जो हाइपरलूप मॉडल तैयार किया है, ये प्रोजेक्ट उसी का हिस्सा है। आने वाले दिनों में राम पथ पर 4 व्हीलर्स पर रोक रहेगी, तब ये ई कार्ट ही लोगों को दर्शन कराएंगी। दिव्यांगों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं के लिए ये पूरी तरह निशुल्क रहेंगी। इन ई कार्ट्स की ओनरशिप एडीए की रहेगी और ये विभिन्न लोकेशंस से ऑपरेट की जाएंगी।

सीएसआर फंड से की जाएगी व्यवस्था

प्राप्त जानकारी के अनुसार अयोध्या विकास प्राधिकरण द्वारा जो प्रस्ताव कॉर्पोरेट हाउसेस को दिया गया है उसमें कई बातों का जिक्र किया गया है। इसमें ई कार्ट या गोल्फ कार्ट के मेंटिनेंस, इसकी निगरानी, पार्किंग, ड्राइवर के चयन और प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता के संबंध में जानकारी दी गई है। यह सेवा निजी कंपनियों के सीएसआर फंड यानी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सबिलिटी फंड के माध्यम से शुरू की जाएगी।

रामभक्तों को मोदी सरकार का तोहफा, प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी

मालूम हो कि कई बड़ी कंपनियां अपने व्यापार के अतिरिक्त समाजसेवा के लिए इस तरह के फंड बनाती हैं। कॉर्पोरेट हाउसेस की ओर से इस पर सहमति मिलने के बाद अयोध्या में इस सेवा को और भी विस्तार दिया जा सकेगा। इस सेवा के शुरू होने से न सिर्फ अयोध्या के धार्मिक स्थलों पर वाहनों के जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को सुविधा के साथ दर्शन कराए जा सकेंगे।

Tags: ayodhya newscm yogipran pratishtharam mandirup mewsYogi News
Previous Post

रामभक्तों को मोदी सरकार का तोहफा, प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे देश में आधे दिन की छुट्टी

Next Post

वडोदरा नाव हादसे में अब तक 14 की मौत, PMO ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा- संस्कृत केवल भाषा नहीं, भारत की सनातन ज्ञानधारा की वाहिका

18/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

सोनम वांगचुक का अनशन भ्रम की राजनीति का जीता-जागता सबूत: केशव मौर्य

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा से समझौता नहीं, अफवाह फैलाने वालों पर करें सख्त कार्रवाई : सीएम योगी

18/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बम बनवाने वालों को होती थी शिवभक्तों की ‘बम-बम’ से तकलीफ : सीएम योगी

18/07/2026
Next Post
Vadodara Boat Accident

वडोदरा नाव हादसे में अब तक 14 की मौत, PMO ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

Flyover

नए साल में फोरलेन सड़कों और फ्लाईओवर का दिखेगा विशाल संजाल

18/12/2025
vacciantion

यूपी में अब तक 13 करोड़ 01 लाख से अधिक लोगों को लगी कोरोना वैक्सीन

30/10/2021
mi 17

ऊंचाई वाले इलाकों पर भारत का सामना करने के लिए चीन बढ़ा रहा हवाई क्षमता

19/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version