• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार महाकुम्भ से पूर्व सरकारी अस्पतालों का कायाकल्प करेगी

Writer D by Writer D
01/07/2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
Mahakumbh-2025

Mahakumbh-2025

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। संगमनगरी में 2025 में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Mahakumbh) में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़ और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में योगी सरकार (Yogi Government) सतत प्रयास कर रही है। इसके लिए सरकार प्रयागराज शहर के सभी प्रमुख अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार करेगी। इसका खाका भी तैयार कर लिया गया है।

35 करोड़ की लागत से होगा अस्पतालों में सुविधाओं का विस्तार

कुम्भ नगरी प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे आगामी महाकुम्भ (Mahakumbh) का समय जैसे-जैसे पास आ रहा है, सरकार की तरफ से इसके तैयारी की गहन समीक्षा भी की जा रही है। कुम्भ मेला (Mahakumbh) क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था के अलावा शहर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का खाका भी प्रशासन ने तैयार कर लिया है। संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ वीके मिश्रा के मुताबिक शहर के सभी चार प्रमुख सरकारी अस्पतालों में हेल्थ-इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए करीब 35 करोड़ की लागत वाली कुल 18 परियोजनाओं का डीपीआर तैयार कर उन्हें शासन के पास भेज दिया गया है। शासन की अनुमति मिलते ही इनमें कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

शहर के तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय के लिए प्रस्तावित इस कार्य में 19 करोड़ का व्यय होगा। इसके अंतर्गत यहां 40 बेड के यमुना ब्लॉक का उच्चीकरण, तीन मंजिला लिफ्ट युक्त, 20 नए प्राइवेट वार्ड का निर्माण, पार्किंग का निर्माण, ब्लड बैंक का विस्तारीकरण, परिसर की आंतरिक सड़कों का निर्माण और तीमारदारों के लिए चेयर और सेठ की सुविधा का निर्माण शामिल है।

जिला महिला चिकित्सालय में 750 लाख की लागत से कार्य होंगे। इस बजट से अस्पताल में ईटीपी और नई सीवर लाइन का निर्माण, चिकित्सालय में नया लॉन्ड्री भवन का निर्माण, ओपीडी पंजीकरण के नए भवन का निर्माण, रैन बसेरा और पार्किंग का निर्माण, 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों की बैठने की सुविधा के लिए शेड का निर्माण किया जाएगा।

विद्यालयों में सुविधाओं के साथ ही कार्यक्रमों की प्रगति परखेगी योगी सरकार

इसी तरह इसी परियोजना में मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय में भी 620 लाख के कार्य होंगे। इसमें तीन मंजिला लिफ्ट युक्त 14 नए वार्ड का निर्माण, एमरजेंसी विभाग का विस्तारीकरण, अस्पताल परिसर के अंदर सड़कों और सीवर लाइन का निर्माण शामिल है।

मेडिकल कॉलेज का होगा कायाकल्प

मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में कई तरह की चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार और निर्माण होना है। कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ एसपी सिंह का कहना है कि कॉलेज के लिए एक दर्जन परियोजनाओं की शासन की ओर से सैद्धांतिक सहमति मिल चुकी है। जिन कार्यों को इन परियोजनाओं में शामिल किया गया है, उसमें ओपीडी का विस्तार, डायग्नोस्टिक सेंटर और ब्लड Bank एरिया का विस्तार, स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में तीन केंद्रीयकृत आरओ प्लांट स्थापना, अल्ट्रासाउंड, एमआरआई और डिजिटल एक्सरे की अतिरिक्त मशीनें लगाना शामिल है। इन सभी परियोजनाओं का डीपीआर तैयार करके शासन की मंजूरी के लिए भेजा दिया गया है।

Tags: MahakumbhMahakumbh 2025Prayagraj NewsYogi News
Previous Post

विद्यालयों में सुविधाओं के साथ ही कार्यक्रमों की प्रगति परखेगी योगी सरकार

Next Post

पूरे देश में मेगा इवेंट बनेगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, 5 लाख मंदिरों में होगा खास आयोजन

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
Ram

पूरे देश में मेगा इवेंट बनेगा रामलला का प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, 5 लाख मंदिरों में होगा खास आयोजन

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

मुजफ्फरनगर में हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद

20/02/2021
Suicide

GST के असिस्टेंट कमिश्नर की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

04/04/2021
makeup

थकान भरी आंखें बिगाड़ देती हैं मेकअप, तो अपनाएं ये टिप्स

13/06/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version