• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रयागराज महाकुंभ को दिव्य और भव्य बनाने की योगी सरकार की योजनाओं ने पकड़ी गति

Writer D by Writer D
21/05/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज
0
mahakumbh

mahakumbh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रयागराज। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ (Mahakumbh) को दिव्य और भव्य बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार (Yogi GOvernment) संकल्पित है । राज्य सरकार महाकुम्भ के आयोजन से पूर्व शहर के अन्दर और शहर के बाहर कुंभ नगरी को जोड़ने वाले सम्पर्क मार्गों में फ्लाई ओवर्स, रेल ओवर ब्रिज और रेल अंडर ब्रिज के साथ चौड़ी सड़कों के जाल बिछाने में लग गई है । इससे शहर में सड़कों में जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा वहीं श्रद्धालुओं का कुंभ क्षेत्र में आवागमन भी आसान होगा ।

रेल ओवर ब्रिज और रेल अंडर ब्रिज का बिछने लगा जाल

प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे महाकुंभ में 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के कुम्भ नगरी पहुचने का प्रशासन का अनुमान है । आस्था के इस सैलाब को समायोजित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार साझा प्रयास कर रही हैं ।

शहरी क्षेत्र में रेल पटरियों से जुड़े सड़क मार्ग पर रेलवे फाटक बंद होने से जाम की समस्या सामने न उत्पन्न हो इसके लिए कुंभ नगरी में रेल ओवर ब्रिज और रेल अंडर ब्रिज का जाल बिछेगा । प्रयागराज मंडल के रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी के मुताबिक़ प्रयागराज में इसके लिए कुल 17 रेल ओवर ब्रिज और रेल अंडर ब्रिज बनाए जाएंगे। महाकुंभ की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन और रेलवे के बीच इस विषय में आयोजित समीक्षा बैठक में यह निर्णय लिया गया है । जिन स्थानों में आरओबी का निर्माण होना है उनमें छिवकी, बेगम बाजार. जसरा यार्ड. सूबेदारगंज, जिगना -मांडा , भीरपुर-करछना , फाफामऊ और एसीपीएल प्रयागराज शामिल हैं ।

आउटर रिंग रोड के साथ बन रहे फ्लाई ओवर करेंगे राह आसान

महाकुम्भ (Mahakumbh) में यातायात की सुगमता और जाम की समस्या के निजात के लिए आउटर रिंग रोड परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक पंकज मिश्रा के मुताबिक 4068 करोड़ की लागत से बनने वाली 65 किलोमीटर लंबी इस रिंग रोड का काम तेजी से चल रहा है । दो चरणों में पूरा होने वाली इस परियोजना के प्रथम चरण में सहसों से दांदू पुर तक 2 साल में 29.8 किलोमीटर लंबी रिंग रोड का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए 5000 से अधिक किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है और इन किसानों का जमीन का मुआवजा भी उपलब्ध करा दिया गया है ।

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बारह पंथ योगी महासभा की बैठक

यातायात को सुगम बनाने के लिए 6 लेन वाले तीन फ्लाई ओवर भी बनाए जा रहे हैं। रिंग रोड के निर्माण के लिए गंगा नदी पर रेल से होकर झूसी पर उतरने वाला 3.2 किलोमीटर लंबा 6 लेन का पुल भी बनाया जाना है। इसके अलावा गंगा पार में एक और 6 लेन का पुल भी बनाया जाएगा जो फाफामऊ क्षेत्र के गोहरी को बेली गांव से जुड़ेगा । इसकी लंबाई 9.8 किलोमीटर होगी । एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक इसका भी निर्माण अंतिम चरण पर चल रहा है।

250 करोड़ की सड़कों की मिली मंजूरी

प्रयागराज विकास प्राधिकरण ने महाकुम्भ (Mahakumbh ) के लिए शहर में 250 करोड़ की राशि के लिए सैद्धांतिक सहमति दे दी है । विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान के मुताबिक़ महाकुम्भ के पहले शहर में 40 सड़कों को चौड़ा किया जाएगा । इसमें ₹321 करोड़ की लागत आयेगी । इसमें ₹250 करोड़ की सड़कों के निर्माण की सैद्धांतिक सहमति भी मिल गई है । इसके अलावा 8 नयी सड़कों का निर्माण होना है जिसके लिए शासन ने सहमति दे दी है । इस रकम से नैनी , झूंसी और शहर की सड़कों का कायाकल्प होगा । इससे महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं का कुम्भ क्षेत्र में आवागमन आसान होगा ।

Tags: MahakumbhPrayagraj Newsup news
Previous Post

योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बारह पंथ योगी महासभा की बैठक

Next Post

सतपाल महाराज ने किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण, बांटी सामग्री

Writer D

Writer D

Related Posts

Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री योगी ने जापान के उदाहरण के साथ बच्चों को दिया आत्म अनुशासन व परिश्रम का मंत्र

18/07/2026
Sonam Wangchuk
Main Slider

सोनम वांगचुक ने इलाज लेने से किया इनकार, बढ़ा कीटोन लेवल

18/07/2026
Next Post
Satpal Maharaj

सतपाल महाराज ने किया निर्माण कार्यों का लोकार्पण, बांटी सामग्री

यह भी पढ़ें

International Olympic Day

International Olympic Day आज, जानें इसका इतिहास और महत्व

23/06/2023
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी मंगलवार को करेंगे आपदा प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण

05/08/2024
Deep neck blouse

डीप नैक ब्लाउज पहनते समय रखें इन बातों का ध्यान

21/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version