• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी सरकार की त्वरित कार्रवाई, सकुशल लौटा अखिलेश

Writer D by Writer D
04/04/2026
in अम्बेडकरनगर, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
Akhilesh

Akhilesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अम्बेडकर नगर। इज़राइल के संघर्षग्रस्त नेटान्या शहर में फंसे अकबरपुर निवासी अखिलेश कुमार (Akhilesh Kumar) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) के निर्देश व जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की पहल पर जॉर्डन के रास्ते सकुशल वापस लाया गया है। यह घटनाक्रम सीएम योगी के जनता के प्रति मानवीय दृष्टिकोण, जिला प्रशासन अम्बेडकर नगर की संवेदनशीलता, त्वरित निर्णय क्षमता एवं अंतरराष्ट्रीय समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करता है।

अखिलेश कुमार (Akhilesh Kumar) इज़राइल में रोजगार हेतु गए थे, किन्तु वहां उनके नियोक्ता के असहयोग एवं युद्ध जैसी परिस्थितियों के कारण वह गंभीर मानसिक तनाव में आ गए और उनकी स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह स्वयं लौटने में असमर्थ हो गए। इस दौरान उनकी पत्नी किरण देवी, निवासी ग्राम हजपुरा, थाना सम्मनपुर, तहसील जलालपुर,  ने 25 मार्च 2026 को आयोजित जनता दर्शन में उपस्थित होकर जिलाधिकारी अम्बेडकर नगर अनुपम शुक्ला से मिलकर अपने पति की सुरक्षित वापसी हेतु भावनात्मक अपील की।

सरकार ने उच्चस्तरीय प्रयासों से कराई वापसी-

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी द्वारा तत्काल इसकी जानकारी शासन को भेजी गई। मुख्यमंत्री (CM Yogi) के उच्चाधिकारियों को अखिलेश (Akhilesh Kumar) की सकुशल वापसी के निर्देश दिए। तब 28 मार्च 2026 को इज़राइल स्थित भारतीय दूतावास को इस संबंध में औपचारिक पत्र प्रेषित किया गया। इसके साथ ही भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने तेल अवीव स्थित भारतीय राजदूत, वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों, जॉर्डन स्थित भारतीय राजदूत एवं जॉर्डन प्रशासन से निरंतर उच्चस्तरीय समन्वय स्थापित किया, जिसके परिणामस्वरूप पूरी प्रक्रिया को तीव्र गति से आगे बढ़ाया गया। इज़राइल के हवाई अड्डों के बंद होने के कारण वैकल्पिक रणनीति के तहत 01 अप्रैल 2026 को जॉर्डन के वीज़ा एवं अंतरराष्ट्रीय एयर टिकट की व्यवस्था सुनिश्चित की गई तथा 02 अप्रैल 2026 को अखिलेश कुमार को विशेष वाहन से सुरक्षित तरीके से भारतीय दूतावास, तेल अवीव तक लाया गया, जहां से उन्हें स्थल मार्ग से सुरक्षित रूप से जॉर्डन सीमा तक पहुंचाया गया।

इसके बाद जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावास एवं स्थानीय प्रशासन के सहयोग से उन्हें अम्मान (जॉर्डन की राजधानी) पहुंचाया गया। वहां से अखिलेश कुमार (Akhilesh Kumar) ने 02 अप्रैल को रात्रि 20:40 बजे रॉयल जॉर्डनियन फ्लाइट पकड़ी और 03 अप्रैल 2026 को प्रातः 04:55 बजे सकुशल मुम्बई पहुंच गए। मुम्बई हवाई अड्डे पर रॉयल जॉर्डनियन के प्रतिनिधि ऋषभ सिंह ने अखिलेश कुमार को पूरी सहायता उपलब्ध कराई और उन्हें एयर इंडिया स्टाफ के सुपुर्द कर दिया। इसके उपरांत एयर इंडिया की उड़ान संख्या AI-2491 द्वारा अखिलेश कुमार मुम्बई से लखनऊ पहुंच गए। इस दौरान भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) द्वारा भी समुचित सहयोग प्रदान किया गया। 

लखनऊ पहुंचने पर अखिलेश कुमार (Akhilesh Kumar) अपने परिजनों से मिले। इसके बाद उन्हें तहसील जलालपुर, जनपद अम्बेडकर नगर स्थित उनके घर तक पहुंचा दिया गया। यह संपूर्ण अभियान जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के त्वरित एवं मानवीय हस्तक्षेप, जिला प्रशासन की सक्रिय कार्यशैली, केंद्र सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय मिशनों के प्रभावी समन्वय तथा इज़राइल एवं जॉर्डन में भारतीय राजदूतों, वाणिज्य अधिकारियों एवं राजनयिक तंत्र के सक्रिय सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण है। 

अखिलेश (Akhilesh Kumar) को बचाने में रही इनकी महत्वपूर्ण भूमिका-

जिलाधिकारी ने इस सफल अभियान में सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश शासन, भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, इज़राइल एवं जॉर्डन स्थित भारतीय दूतावासों, राजनयिक अधिकारियों, जॉर्डन प्रशासन, एयरलाइंस (रॉयल जॉर्डनियन एवं एयर इंडिया), भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) एवं सभी संबंधित अधिकारियों का हार्दिक आभार जताया है। शनिवार को अखिलेश कुमार ने अपनी पत्नी किरण देवी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने भावुक होकर जिला प्रशासन एवं शासन के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की।

पति-पत्नी ने जताया योगी सरकार व डीएम का आभार-

अखिलेश कुमार (Akhilesh Kumar) ने कहा कि मैं अपने जीवन के अत्यंत कठिन और असहाय दौर से गुजर रहा था, जहां हर उम्मीद धुंधली होती जा रही थी। ऐसे समय में प्रदेश सरकार व जिलाधिकारी के निरंतर प्रयासों के कारण ही आज मैं सुरक्षित अपने परिवार के बीच उपस्थित हूं। इसके लिए मैं उनका आभारी हूं। किरण देवी ने भी अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि जनता दर्शन में मेरी एक अपील को जिलाधिकारी महोदय ने जिस गंभीरता व प्राथमिकता से लिया, वह मेरे लिए आशा की किरण बना। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप्र शासन, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, उप जिलाधिकारी/अधिशासी अधिकारी अकबरपुर विशाल सारस्वत सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के संयुक्त प्रयासों से ही मेरे पति सकुशल घर वापस लौट सके हैं।

गांव पहुंचने के बाद खुशी का माहौल-

अखिलेश कुमार (Akhilesh Kumar) अब सकुशल अपने परिवार के साथ अम्बेडकर नगर के ग्राम हाजपुरा, तहसील जलालपुर पहुंच चुके हैं। खुशी का माहौल है। यह सफल अभियान योगी सरकार की जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने वाली सोच, जिलाधिकारी की त्वरित एवं मानवीय पहल, जिला प्रशासन की सक्रियता तथा केंद्र सरकार एवं अंतरराष्ट्रीय राजनयिक तंत्र के प्रभावी समन्वय का उत्तम उदाहरण है।

Tags: Yogi News
Previous Post

ललितपुर फार्मा पार्क को मिलेगा ग्लोबल कनेक्टिविटी का बूस्ट

Next Post

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

Writer D

Writer D

Related Posts

Ram Mandir
अयोध्या

अयोध्या में आस्था बरकरार, रामलला दरबार में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

07/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

बाबरी ढांचे की जगह राममंदिर देखकर सपा व कांग्रेस को पीड़ा: सीएम योगी

07/07/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

डिप्टी CM का निर्देश, हर ब्लॉक में खाद्य प्रसंस्करण योजनाओं की प्रदर्शनी करें आयोजित

07/07/2026
Ram Gopal Yadav
उत्तर प्रदेश

राम गोपाल यादव को WhatsApp ने रोका, सामने आई बड़ी वजह

07/07/2026
Bhatkhande University of Culture's new campus to be built in Kakarabad
उत्तर प्रदेश

भारतीय कला-संस्कृति को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच, भातखंडे के नए परिसर की रूपरेखा पर हुआ मंथन

06/07/2026
Next Post
CM Himanta Sarma

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

यह भी पढ़ें

जरूरत से ज़्यादा विटामिन-डी भी होता है हानिकारक, हो सकती है ये बड़ी बीमारियां

19/01/2022

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, हुए आइसोलेट

13/12/2020
diwali

दिवाली पर व्यापारी इस विधि से करें बहीखाते की पूजा

04/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version