• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी का कोई दल नहीं वह बेदल है, इसलिये भाजपा उन्हे पैदल चला रही : अखिलेश

Writer D by Writer D
02/02/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, शामली
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

शामली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव भाईचारा बनाम भाजपा का है जिसमें सपा-रालोद गठबंधन जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेगा।

राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ बुधवार को यहां संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुये अखिलेश ने कहा कि किसान, नौजवान नकारात्मक सोच की राजनीति करने वाली भाजपा को हटाना चाहते है। जनता के आक्रोश का सामना जगह जगह भाजपा उम्मीदवारों और विधायकों को करना पड़ रहा है। कई गांव में भाजपा के नेताओं को सत्कार की जगह तिरस्कार झेलना पड़ा है।

उन्होने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने लोगों को डरा कर रखा है जबकि जनता सपा गठबंधन की ओर उम्मीद से देख रही है। इस नाते यह डर और उम्मीद के बीच का भी चुनाव है जिसमें जीत जनता की उम्मीदों की होगी। भाजपा सरकार के उत्पीड़न के शिकार किसान इस बार गठबंधन का समर्थन कर रहा है। यह किसानों के मान सम्मान का चुनाव है।

चुनाव से पहले सपा को झटका, अपना दल (एस) में शामिल हुए पूर्व सांसद नगेंद्र सिंह

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाषा शैली पर कटाक्ष करते हुये सपा अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव आयोग मुख्यमंत्री की भाषा का नोटिस ले। उनका हलफनामा देखे कि उन पर कितनी आपराधिक धारायें लगी है। अब तो भाजपा नेतृत्व को भी लगने लगा है कि उन्होने उन्हे मुख्यमंत्री बना कर गलती तो नहीं कर दी। यही कारण है कि योगी को उनकी पसंद का टिकट नहीं दिया गया। उनको घर वापसी का टिकट दे दिया। वास्तव में योगी का कोई दल नहीं है। वह बेदल है इसलिये भाजपा उन्हे पैदल चला रही है और यही कारण है कि उनकी भाषा बदल गयी है।

संसद में मंगलवार को पेश आम बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार कहती है कि यह अमृत बजट है तो इसका मतलब यह है कि इससे पहले के बजट जहर थे क्या। भाजपा वाले सोचते हैं कि शब्दों से वे जनता को भ्रमित कर सकते हैं। बजट में हीरे और जूते चप्पल सस्ते किये। गरीबों को हीरे से क्या काम और रोजगार के लिये तो युवाओं के जूते तक खिस गये। भाजपा जनता की एक भी परेशानी का निराकरण नहीं कर सकी।

उन्होने कहा कि सपा गठबंधन की सरकार में किसी को कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जायेगी। कानून व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिये डायल 112 के वाहनों की संख्या अगर दोगुनी करनी पड़ेगी तो की जायेगी ताकि पुलिस का रिस्पांस टाइम कम हो सके।

अखिलेश ने कहा कि रालोद को सरकार बनने का बाद पूरा सम्मान दिया जायेगा। उनकी और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के बीच मजबूत केमिस्ट्री को देख कर भाजपा के तोते उड़े हुये है।

उन्होने कहा कि सपा गठबंधन अपने सभी वादे पूरा करेगा। किसानो काे सिचाई के लिये बिजली मुफ्त दी जायेगी। भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में बिजली उत्पादन बढाने की दिशा में कोई काम नहीं किया बल्कि बिजली के बिल बढा कर लोगों की परेशानियों में इजाफा किया। उन्होने कहा कि कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल की जायेगी।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के टीकाकरण को लेकर दिये गये बयान के जवाब में उन्होने कहा कि उन्होने कभी टीके का विरोध नहीं किया। वे तो चाहते है कि केशव उन्हे जीत का टीका लगाने जरूर आयें।

Tags: Election 2022elections 2022Lucknow NewsUP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

टिकट कटने के बाद स्वाति सिंह बोलीं- ‘भाजपा के साथ थी, हूं और रहूंगी’

Next Post

जब रेलवे नहीं बचेगा तो मंगल ग्रह पर नौकरी मिलेगी : कन्हैया कुमार

Writer D

Writer D

Related Posts

Potato Pinwheel
Main Slider

घर आएं गेस्ट के लिए झटपट बनाएं चटपटे पोटेटो पिनवील

19/07/2026
chutney
Main Slider

इसका जायका खाने में लगाएगा स्वाद का तड़का, देखें रेसिपी

19/07/2026
Eyebrows
Main Slider

आइब्रो को घनी बनाने के लिए अपनाएं ये उपाय

19/07/2026
Gold Facial
Main Slider

खुद से ही करें ये फेशियल, बच जाएगा पार्लर का खर्चा

19/07/2026
Mukhyamantri Shikshak Suraksha Cashless Medical Scheme turns out to be a boon
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री शिक्षक सुरक्षा कैशलेस चिकित्सा योजना बनी वरदान, मात्र 10 दिनों में 142 शिक्षकों को मिला लाभ

18/07/2026
Next Post

जब रेलवे नहीं बचेगा तो मंगल ग्रह पर नौकरी मिलेगी : कन्हैया कुमार

यह भी पढ़ें

Fennel

सौंफ से मिलता है कई बीमारियों का जड़ से मिटाने का उपाय

14/01/2022
Three thugs were arrested and sent to jail

नौ करोड़ की चरस बरामद, दो गिरफ्तार

22/05/2023
Chandrashekhar Upadhyay met Sanjaybhai Joshi

चन्द्रशेखर उपाध्याय ने संजयभाई जोशी से की भेंट, देशव्यापी-अभियान ‘हिन्दी से न्याय’ के लिए मांगा समर्थन

03/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version