• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पश्चिम बंगाल दहाड़े सीएम योगी, कहा- टीएमसी के गुंडे नहीं मानते कानून को

Desk by Desk
16/03/2021
in Main Slider, राजनीति, राष्ट्रीय
0
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुरुलिया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान मंगलवार को पुरुलिया में रैली कर रहे हैं। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी और उनकी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में टीएमसी के गुंडे कानून को नहीं मानते है। इसके अलावा योगी ने कहा कि बंगाल परिवर्तन की धरती रही है और इस बार परिवर्तन होगा। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि इस बार बंगाल में टीएमसी की विदाई तय है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दो मई के बाद टीएमसी के गुंडो को सजा देंगे।

जौनपुर: चिकन कुर्ता और शेरवानी की दुकान में लगी भीषण आग

इस रैली में योगी आदित्यनाथ जमकर टीएमसी और कांग्रेस पर निशाना साधा है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 से पहले लोग मंदिर में जाने से डरते थे, लेकिन अब ममता दीदी भी मंदिर में जाकर चंडी पाठ कर रही हैं। वहीं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंदिर में माथा टेक रहे हैं।

रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में दो मई के बाद टीएमसी की विदाई तय है। योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा कि टीएमसी के गुंडों को दो मई के बाद चुन-चुन कर सजा दी जाएगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं कृष्ण और राम की धरती से आया हूं और बंगाल हमेशा से परिवर्तन की धरती रही है। बंगाल ने देश को राष्ट्रगान भी दिया और वंदे मातरम भी दिया है। रैली में योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बंगाल में अराजकता का दौर खत्म होने जा रहा है और भाजपा के आते ही अराजकता को रफा-दफा कर दिया जाएगा।

इसके अलावा योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर भी निशाना साधा और कहा कि राहुल ने भी आजकल मंदिर में जाना शुरू कर दिया है, लेकिन उन्हें मंदिर में बैठना तक नहीं आता। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब राहुल गांधी भी मंदिर में माथा टेक रहे हैं।

योगी आदित्यनाथ ने ममता बनर्जी पर हमला करते हुए बोला कि दीदी जयश्री राम के नारे से चिढ़ती हैं। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि 2019 में जब यहां आया था तो मेरे हेलिकॉप्टर को उतरने नहीं दिया था, तब मैं झारखंड में हेलिकॉप्टर उतारकर 35 किमी सड़क मार्ग से बंगाल में पहुंचा था। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि मैंने उसी समय तय कर लिया था कि मैं पुरुलिया से चुनाव प्रचार का शुभारंभ करूंगा।

बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियां जी तोड़ मेहनत कर रही हैं। एक तरफ भाजपा अपने स्टार प्रचारकों को उतारकर चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है, तो वहीं ममता बनर्जी व्हीलचेयर पर बैठकर अपनी शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं।

पश्चिम बंगाल के बांकुरा में आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आमने-सामने होंगे । एक तरफ ममता बनर्जी तीन रैलियां कर रही हैं तो योगी आदित्यनाथ बांकुरा के अलावा पुरुलिया और मेदिनीपुर में रैली करेंगे।

Tags: assembly election in keralaAssembly Election in West Bengalelection in Keralaelection in West BengalIndia News in Hindikerala assembly electionkerala assembly election 2021 datekerala electionkerala election 2021kerala election 2021 schedulekerala election commissionkerala election datekerala election date 2021Latest India News UpdatesMamata BanerjeeMamata Banerjee Newswest bengal assembly electionwest bengal assembly election 2021 datewest bengal electionwest bengal election 2021west bengal election 2021 schedulewest bengal election commissionwest bengal election dateWest bengal election date 2021Yogi AdityanathYogi Adityanath Twitterकेरल विधानसभा चुनाव 2021पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावममता बनर्जीममता बनर्जी का घरममता बनर्जी चुनावी रैलीयोगी आदित्यनाथ
Previous Post

कुलदीप सेंगर केस: तिहाड़ में बंद उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की जमानत खारिज

Next Post

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद हिमाचल के डॉक्टर व उनकी पत्नी संक्रमित

Desk

Desk

Related Posts

CM Nayab Saini met the Governor.
राष्ट्रीय

हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र की तैयारी तेज, मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात

03/08/2026
UPSSSC Exam Calender
Main Slider

योगी सरकार में भर्ती प्रक्रिया को मिली रफ्तार, UPSSSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर

03/08/2026
CM Dhami launches Oho Radio 89.2 FM.
Main Slider

सीएम धामी ने ओहो रेडियो 89.2 एफएम का किया शुभारंभ

03/08/2026
Lekhpal
Main Slider

6,252 नवचयनित लेखपालों की विभागीय अर्हकारी परीक्षा का परिणाम अनुमोदित

03/08/2026
cm helpline 1076
छत्तीसगढ़

सीएम हेल्पलाइन 1076 से मजबूत हो रहा सुशासन, शिकायतों के त्वरित समाधान से बढ़ा लोगों का भरोसा

03/08/2026
Next Post
हिमाचल के डॉक्टर व उनकी पत्नी संक्रमित

कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद हिमाचल के डॉक्टर व उनकी पत्नी संक्रमित

यह भी पढ़ें

NDA Exam

NDA परीक्षा में शामिल छात्रों-स्टाफ को वीकेंड कर्फ्यू में मिलेगी छूट

17/04/2021
Periods

अनियमित माहवारी को दूर करने मे कारगर है ये दाल

12/05/2026
Samrat Chaudhary

सम्राट चौधरी मंत्रिमंडल का 7 मई को होगा विस्तार, पीएम मोदी भी रहेंगे मौजूद

05/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version