• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

राष्ट्र शिल्पियों को योगी का नमन, कहा- आज के भारत को कोई नजरंदाज नहीं कर सकता

Writer D by Writer D
26/01/2022
in Main Slider
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 73वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री आवास पर झंडा फहराने के बाद अपने उद्बोधन में सीएम ने प्रदेशवासियों को संविधान प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों के पालन का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक के मौलिक अधिकारों की रक्षा के साथ नागरिकों को कुछ मौलिक कर्तव्य भी भारतीय संविधान ने दिए हैं। अधिकार और कर्त्तव्य के बीच का समन्वय ही भारत के संविधान को दुनिया के अन्य संविधानों की तुलना में विशिष्ट स्थान पर रखता है।

भारत के संविधान की मूल भावनाओं का सम्मान करते हुए प्रत्येक नागरिक ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने लग जाएं तो भारत दुनिया के अग्रणी राष्ट्रों में होने के साथ दुनिया की एक महान ताकत बनकर आगे बढ़ेगा।

स्वाधीनता संग्राम सेनानियों और संविधान शिल्पियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को इस देश ने अपना संविधान लागू किया था, जिसने दुनिया के सामने अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी है। विशेष तौर पर, आधी आबादी को देश के पहले आम चुनाव से ही मतदान का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान कई मायने में बहुत महत्वपूर्ण है। देश के अनुसूचित जाति व जनजाति के एक बड़े समुदाय को सामाजिक और आर्थिक दृष्टि से समाज व राष्ट्र की मुख्यधारा के साथ जोड़ने के साथ-साथ उन्हें उनका अधिकार प्राप्त हुआ। वंचितों व दलितों को अधिकार भी भारत के संविधान ने दिया।

राजपथ पर काशी विश्वनाथ धाम का अद्भुत वैभव सोशल मीडिया में छाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सभी को भारतीय होने का गौरव प्रदान करने वाला यह संविधान भारत की मूल भावनाओं का प्रतिनिधित्व भी करता है। तमाम सम-विषम परिस्थितियों के बावजूद हमारा संविधान भारत के प्रत्येक नागरिक को न केवल सम्मान के साथ आगे बढ़ने के लिए सदैव प्रेरित करता रहा है बल्कि दुनिया के सबसे जीवंत लोकतंत्र के रूप में अपनी एक अनवरत यात्रा को आगे बढ़ा रहा है। आज भारत एक उभरती हुई अर्थव्यवस्था के रूप में दुनिया के सामने एक नई मिसाल प्रस्तुत कर रहा है। विश्व में आज भारत को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता। मुख्यमंत्री ने कहा कि विगत 05 वर्षों के दौरान देश की आबादी के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश ने एक लम्बी यात्रा प्रारम्भ की है। विकास की, समृद्धि की, सुशासन की व जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने की इस यात्रा में उत्तर प्रदेश देश में एक नजीर प्रस्तुत कर रहा है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, नेताजी सुभाषचंद्र बोस व अनेक अमर शहीदों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर सपूतों के प्रति सम्मान प्रकट किया। साथ ही, विशेष अवसर पर पद्म पुरस्कार हेतु नामित उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित नागरिकों को बधाई भी दी।

Tags: 73rd republic day 2022cm yogiLucknow Newsrepublic day 2022Yogi News
Previous Post

अपराधियों का समर्थन अखिलेश की मजबूरी : स्वतंत्र देव

Next Post

शराब में थी केरोसिन की गंध, जिसने ज्यादा ‘पी’ उसकी हुई मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

शाम 7 बजे के बाद सजती थी ‘बबुआ’ की महफिल, विकास योजनाओं का करते थे बंटाधारः मुख्यमंत्री

21/07/2026
Many Congress leaders including Rahul-Priyanka are on strike
Main Slider

पीएम आवास के पास सियासी संग्राम! राहुल-प्रियंका समेत कई कांग्रेसी नेता धरने पर

21/07/2026
Sri Hemkunt Sahib
Main Slider

बेल्जियम से आए 84 सिख श्रद्धालु पहुंचे हेमकुंड साहिब की पावन यात्रा पर

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

Yogi Cabinet: वाराणसी में बनेगा हाईटेक 500 बेड महिला छात्रावास

21/07/2026
Yogi Cabinet Meeting
Main Slider

योगी कैबिनेट की मंजूरी, रोडवेज बेड़े में शामिल होंगी 250 ई-बसें

21/07/2026
Next Post
poisonous liquor

शराब में थी केरोसिन की गंध, जिसने ज्यादा 'पी' उसकी हुई मौत

यह भी पढ़ें

फरार कैदी गिरफ्तार

रायबरेली जेल से फरार दोनों कैदियों को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

16/09/2020
CM Yogi

आत्म अनुशासन बनाए रखें, अपने नजदीकी घाट पर ही करें स्नानः सीएम योगी

29/01/2025
cm yogi

विकास की रफ्तार को कई गुना बढ़ा सकती है टेक्नोलॉजी: मुख्यमंत्री

26/03/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version