• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बुनकरों और हस्तशिल्पियों के लिए संजीवनी बनी योगी सरकार

Writer D by Writer D
10/08/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, वाराणसी
0
Handloom

Handloom

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ/वाराणसी। बनारस के हस्तशिल्पियों (Hadicraftsmen) और बुनकरों (Weavers) के हुनर की पूरी दुनिया कायल है। योगी सरकार (Yogi Sarkar) हस्तशिल्पियों और बुनकरों को सुविधाएं देने, उनको लोन दिलाने के साथ उत्पादों को देश के बाजार तक पहुंचा रही है। योगी सरकार बुनकरों को लोन पर सब्सिडी देने के लिए कैंप भी लगा रही है। इतना ही नहीं सरकार की ओर से हस्तशिल्पियों के उत्पादों को राष्ट्रीय बाज़ार देने के लिए फ्लिपकार्ट से एमओयू (MoU)भी साइन किया गया है।

लोन, सब्सिडी और सोलर लाइट भी दिला रही सरकार

काशी के बुनकरों (Weavers) और हस्तशिल्पियों की कारीगरी का डंका पूरी दुनिया में बजता है। ऐसे में 18 हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को जीआई टैग मिल चुका है जबकि कई अन्य उत्पादों को जीआई टैग के लिए आवेदन किया गया है। ओडीओपी योजना में बनारस के तीन उत्पाद शामिल हैं।

वाराणसी परिक्षेत्र के हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग के सहायक आयुक्त अरुण कुमार कुरील ने बताया कि हैंडलूम वीवर्स मुद्रा स्किम के तहत सरकार बुनकरों को बैंक से लोन दिला रही है। साथ ही लोन पर नियमानुसार 20 प्रतिशत तक और ब्याज़ पर 7 प्रतिशत तक की सब्सिडी उपलब्ध करा रही है। योगी सरकार की इस पहल से बुनकर साहूकारों के चंगुल से मुक्त हो गए हैं।

ताकि लाइट जाने पर भी चलता रहे कारोबार

सहायक आयुक्त अरुण कुमार कुरील ने बताया कि बुनकरों (Weavers) को लोन दिलाने के लिए बुनकर बाहुल्य वार्डों के 68 जगहों पर कैम्प लगाए जा रहे हैं, जिसकी समय सीमा को बढ़ाया जाएगा। योगी सरकार का लक्ष्य पचास हज़ार लोगों को लोन दिलाने का है।

स्टार्टअप से दौड़ेगी निवेश और रोजगार की गाड़ी

इसके अलावा हथकरघा बुनकरों को सरकार सोलर लाइट भी उपलब्ध करने जा रही है, जिससे उनकी बिजली का खर्च कम हो सके और लाइट जाने पर भी बुनकर के करघे का ताना-बाना चलता रहे। बता दें कि वाराणसी में करीब 8 हज़ार से अधिक हैंडलूम और 1 लाख से अधिक पावरलूम हैं।

फ्लिपकार्ट नहीं लेगा कमीशन 

योगी सरकार ने हस्तशिल्प उत्पाद को राष्ट्रीय पटल पर लाने के लिए 7 अगस्त को ई-कॉमर्स साइट फ़्लिपकार्ट से एमओयू साइन किया है। माूलम हो कि फ़्लिपकार्ट पर 40 करोड़ ग्राहक मौजूद है। ऐसे में योगी सरकार का मकसद है कि फ्लिपकार्ट के जरिए हस्तशिल्प उत्पाद को नई ऊँचाई दी जा सके।

सीएम योगी ने 35 एएनएम सेंटर का किया शुभारंभ, 1700 युवतियों को मिलेगा प्रशिक्षण

फ्लिपकार्ट पर हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम उत्पादों के साथ देश के दिव्यांगजनों के उत्पाद भी शामिल होंगे। योगी सरकार की पहल पर फ्लिपकार्ट शिल्पियों को इसके लिए ट्रेनिंग भी दे रहा है। इसके साथ ही फ्लिपकार्ट अगले 6 माह तक इन शिल्पियों से उत्पादों की बिक्री पर कोई कमीशन भी नहीं लेगा।

Tags: cm yogivaranasi newsYogi Government
Previous Post

सुनील बंसल बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

Next Post

60 वर्ष से ऊपर की हर माता बहन को जल्द फ्री बस सेवा देंगे: सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

नारी के सम्मान, स्वाभिमान और गरिमापूर्ण जीवन के लिए समर्पित है सरकार: मुख्यमंत्री

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

नवरात्र पर यूपीकॉन की नई पहल, उद्यमिता की राह दिखाएगी ‘उद्यमी बडी’

13/10/2026
उत्तर प्रदेश

भृगु आश्रम का विकास पौराणिक विरासत को सम्मान- जयवीर सिंह

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

ललकारकर भागने वाले को भगोड़ा कहते हैं, ओपी राजभर ने अखिलेश पर बोला तीखा हमला

12/10/2026
उत्तर प्रदेश

महापुरुषों और महिलाओं का अपमान सपा की पुरानी पहचान, अमरपाल मौर्य का अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार

12/10/2026
Next Post
yogi

60 वर्ष से ऊपर की हर माता बहन को जल्द फ्री बस सेवा देंगे: सीएम योगी

यह भी पढ़ें

army base hospital

सेना बेस हॉस्पिटल में खड़ा हुआ ऑक्सीज़न का संकट, रक्षा मंत्रालय को भेजा अलर्ट

04/05/2021
Glowing Face

किचन में मौजूद इस चीज से फेस बनेगा ब्राइट, जानें इस्तेमाल का तरीका

27/08/2026

मां की बर्थ एनिवर्सरी पर इमोशनल हुए सोनू सूद

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version