• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बॉलीवुड के दिल में भी धड़कता है ‘योगी का यूपी’

Writer D by Writer D
09/01/2023
in उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
yogi

'Yogi's UP' beats in the heart of Bollywood too

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। योगी (Yogi) का यूपी वॉलीवुड (Bolywood) के दिल में भी धड़कता है। पिछले दिनों मुंबई में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात में यह जगजाहिर हो गया। सबका साथ, सबका विकास के नारे पर निर्माता-निर्देशकों व अभिनेताओं ने भी अपनी मुहर लगा दी। एक ओर जहां मुंबई भी अपनी जुबान से योगी के नेतृत्व में अपराध मुक्त यूपी की कहानी कह रहा है तो हैशटैग बायकॉट वॉलीवुड का तगमा हटाने के लिए अभिनेता यूपी के बाबा का साथ मांग रहे हैं।

कला, साहित्य व सृजन के वाहक योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) न सिर्फ लोगों का सुझाव सुनते हैं, बल्कि उस पर अमल भी करते हैं। वॉलीवुड के एक निर्माता ने साफगोई से यह दावा किया। यही नहीं, दिल्ली पहुंचने में भी योगी आदित्यनाथ ने मुंबई के 3 कलाकारों को यूपी का रास्ता दिया। वे मुंबई में अपनी प्रतिभा के जरिए दिलों पर राज करते हैं तो यूपी के विकास में भी यूपी सरकार के प्रतिनिधि के रूप में आमजन का नेतृत्व करते हैं। यानी योगी आदित्यनाथ ने यूपी के चहुमुंखी विकास के लिए कलाकारों को भी मंच दिया है।

बॉलीवुड की दुआओं में भी हैं योगी (Yogi)

योगी आदित्यनाथ बॉलीवुड की दुआओं में भी है। निर्माता-निर्देशक व अभिनेता भी चाहते हैं कि योगी आदित्यनाथ का विकास सफर तेजी से बढ़ता रहे। मधुर भंडारकर ने योगी आदित्यनाथ के लिए ईश्वर से दुआएं भी कीं। योगी आदित्यनाथ संत हैं और अपने कर्म के साथ धर्म का भी पालन करते हैं, इसलिए हर दिल अजीज जैकी श्राफ ने अपने वक्तव्य में साफ तौर पर यह भी कहा कि मुंबई में कभी भी घर का खाना चाहिए तो हुकुम करना, मिल जाएगा। हमारे घर वाले भी आपको चाहते हैं। काम की भागदौड़ में योगी को पौष्टिक आहार मिले, वॉलीवुड यूपी के बाबा का इतना ध्यान रखता है। राजपाल यादव ने योगी आदित्यनाथ को अध्यात्म, कर्म व धर्म की जागृत चेतना बताया।

हैशटैग बायकॉट वॉलीवुड का तगमा हटाने के लिए मांगा योगी (Yogi) का साथ

उत्तर प्रदेश ने वॉलीवुड में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन जैसा कलाकार दिया। कला के क्षेत्र में यूपी की लंबी विरासत है। इस विरासत को योगी सरकार ने न केवल सहेजा, बल्कि इसे संवारा भी। अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिल में राज करने वाले सुनील शेट्टी ने सभी के सामने यह माना कि वे सुनील शेट्टी भी यूपी के कारण ही बने। हैशटैग बायकॉट वॉलीवुड का तगमा हटाने के लिए भी उन्होंने योगी आदित्यनाथ का साथ मांगा। कहा कि हमारे अच्छे कामों पर भी चर्चा होनी चाहिए। अनिल शर्मा ने भी इस पर अपना समर्थन दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप छोड़ें, क्योंकि काम बोलता है। हिंदी फिल्मों ने देश को जोड़ने में योगदान दिया है।

UP: निर्माता-निर्देशक व अभिनेताओं ने भी माना-सबका साथ, सबका विकास करती है  योगी सरकार

मुंबईकरों की जुबानी कह रही अपराध मुक्त यूपी की कहानी

अपराध मुक्त यूपी की कहानी अब मुंबई भी सुना रही है। बोनी कपूर हों या सोनू निगम, सभी ने अपनी जुबानी योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में अपराध मुक्त यूपी की कहानी सुनाई। मनोज जोशी ने कहा कि मैंने कई फिल्में यूपी के लखनऊ और वाराणसी के गंगा घाट पर की, लेकिन पुलिसवाला हो या भाई, कोई किसी भी प्रोडक्शन के पास पैसे मांगने नहीं आया। राजकुमार संतोषी ने अपनी घातक फिल्म की दास्तां भी सुनाई। बोले कि उस समय लोग यूपी में कहते थे कि कैसे आप यहां फिल्म बना लेंगे, लेकिन अब पूरा हालात बदला है। आप जो सोच लेते, उसे करते हैं, इसलिए महाराज जी के साथ पसीना हमें भी बहाना पड़ेगा।

सुझाव सुनते ही नहीं, समाधान भी करते हैं योगी (Yogi)

निर्माता-निर्देशक राहुल मित्रा ने कहा कि 2018 में रोड के दौरान उन्होंने योगी आदित्यनाथ को कुछ सुझाव दिए थे, वह सभी पूरे हुए। योगी आदित्यनाथ लोकेशन को लेकर भी संजीदा रहते हैं। वहीं अपने वक्तव्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कहा कि वर्तमान के साथ भविष्य की चुनौतियों को ढालना शुरू करें तो परिणाम बेहतर होंगे। सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र में हमारा अनुभव नहीं है। उनकी चुनौतियों और समाधान का मार्ग भी आपको ही दिखाना है। यानी सबका साथ, सबका सुझाव ही सबके विकास का रास्ता खोलेगा।

May be an image of 8 people and indoor

योगी (Yogi) के विकास पर भी वॉलीवुड की मुहर

योगी के विकास पर अब सिर्फ प्रदेश ही नहीं, बल्कि देश के सभी कोनों से मुहर लग रही है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई में फिल्म कलाकारों से मुलाकात की। कलाकारों ने भी योगी के विकास पर अपनी मुहर लगाई। बोनी कपूर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ ने यूपी को अपराध मुक्त कर दिया। मनोज मुंतशिर ने कहा कि योगी के नेतृत्व में यूपी का चहुमुंखी विकास हुआ। ओम राव ने विकास पर अपनी सटीक राय रखते हुए कहा कि योगी के राज्य में पॉलिसी सिर्फ कागजों में नहीं रहती, धऱातल पर उतरती है। यानी योगी का विकास यूपी की सड़कों से मुंबई के दिलों तक पहुंच रहा है।

Tags: up gisUP GIS-23Yogi News
Previous Post

जोशीमठ के भू-धसाव प्रभावित क्षेत्र को अविलंब खाली कराया जाए : मुख्य सचिव

Next Post

कुलपति विनय पाठक पर कसा शिकंजा, CBI ने रंगदारी व कमीशनखोरी का दर्ज किया मुकदमा

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में परिषदीय शिक्षा की गुणवत्ता को नई गति, शिक्षक संकुल बैठकों से संवरेगा शिक्षण

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस की ‘वर्दी’ में दिखी शहादत की कहानी, अपनों को खोने का दर्द और देशसेवा का जज्बा

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

स्वयं सहायता समूह से मिली ताकत, सैनिटरी नैपकिन का कारोबार खड़ा कर 30 गांवों तक पहुंचाया

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में यूपी पुलिस को नई ताकत: बजट 2.7 गुना बढ़ा, 2.26 लाख से अधिक भर्तियां

21/10/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस को बड़ी सौगात, वर्दी भत्ता ₹15 हजार और सिम भत्ता ₹2,500 होगा

21/10/2026
Next Post
VC Vinay Pathak

कुलपति विनय पाठक पर कसा शिकंजा, CBI ने रंगदारी व कमीशनखोरी का दर्ज किया मुकदमा

यह भी पढ़ें

CM Yogi

लंदन-न्यूयॉर्क सहित 20 देशों के टूर पर जाएंगे सीएम योगी, ये मंत्री भी होंगे साथ

13/11/2022
Shani Trayodashi

शनि देव के लिए रख रहे हैं व्रत, तो पहले जान लें ये खास नियम

30/08/2025
Rakesh Tikait

टिकैत ने दी धमकी, बोले- बीजेपी नेता मंच पर आए तो बक्कल उधेड़ दूंगा!

30/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version