• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योशिहिडे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री बनेंगे, आंतरिक मतदान में बड़ी जीत मिली

Desk by Desk
15/09/2020
in Main Slider, अंतर्राष्ट्रीय, राजनीति, राष्ट्रीय
0
योशिहिडे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री

योशिहिडे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। योशिहिडे सुगा को जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का नेता चुना गया है। इसके बाद अब वह जापान के नए प्रधानमंत्री योशिहिडे सुगा बनेंगे। सोमवार को उन्होंने बेहद आसानी से आंतरिक मतदान में जीत हासिल कर ली। अब वह पूर्व प्रधानमंत्री शिजों आबे की जगह लेंगे।

बता दें कि सुगा वर्तमान में कैबिनेट सचिव हैं। उन्हें 534 में 377 वोट मिले। इस प्रकार उन्होंने अपने दो विरोधियों पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा और पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा को हराया है।

गौरतलब है कि शिंजो आबे ने स्वास्थ्य परेशानियों की वजह से प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। सुगा 8 साल से कैबिनेट सचिव के पद पर कार्य कर रहे हैं। उनको पूर्व पीएम आबे का करीबी माना जाता है।

इन दोनों नेताओं का भी नाम था आगे

जापान के प्रधानमंत्री पद की रेस में एलडीपी के दो और नेता शामिल थे। इसमें एलडीपी के पॉलिसी चीफ फुमियो किशिदा और पूर्व रक्षा मंत्री शिगेरु इशिबा, लेकिन इन दिग्गजों को पीछे छोड़ते हुए सुगा आगे निकल गए। आंतरिक मतदान में किशिदा ने 89 और इशिबा 68 ही पा सके। निचले सदन में लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के पास बहुमत है। अब इसलिए यह पक्का है कि सुगा ही जापान के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे।

71 वर्षीय सुगा को एक शक्तिशाली सरकारी सलाहकार और प्रवक्ता के तौर पर जानते हैं। उन्हें देश में स्थिरता लाने और आबे की नीतियों को जारी रखने वाले नेता के रूप में देखा जाता है। सुगा ने कहा भी है कि वह प्रधानमंत्री उम्मीदवारी आबे के कार्यक्रमों को जारी रखने की इच्छा से की है।

योशिहिडे सुगा का जन्म 6 दिसंबर 1948 को एक किसान परिवार में अकिता राज्य में हुआ। वह अपने परविरा पहले ऐसे व्यक्ति हैं राजनीति में कदम रखेगा। सुगा के पिता वासाबुरो द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान साउथ मंचूरिया रेलवे कंपनी में भी काम किया करते थे। वह युद्ध में जापान के सरेंडर करने के बाद वापस लौट आए थे। इसके बाद देश के अकिता राज्य के युजावा कस्बे में स्ट्रॉबेरी की खेती करने लगे। सुगा अपने माता-पिता की सबसे बड़ी संतान हैं जिसके कारण वह खेतों में पिता के काम में सहायता करते थे। सुगा की मां टाटसु एक स्कूल अध्यापक थीं।

65 साल के शिंजो आबे लंबे समय से पेट से ग्रसित हैं। वह अगस्त महीने में दो बार अस्पताल जा चुके हैं। स्थानीय मीडिया का कहना था कि आबे नहीं चाहते थे उनकी सेहत के कारण सरकार के कामकाज पर किसी तरह का असर पड़े। इसी वजह से उन्होंने पीएम पद से इस्तीफा दे दिया।

Tags: wins big in internal votingYoshihida Suga to become new Prime Minister of Japanआंतरिक मतदान में बड़ी जीत मिलीयोशिहिडे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री
Previous Post

एसओ के बिगड़े बोल, ब्लाउज फाड़कर आओ तो लिख दूंगा दुष्कर्म का केस, Video viral

Next Post

सीएसके करेगी 19 सितंबर को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ मैच का आगाज

Desk

Desk

Related Posts

Main Slider

UPITS: देशी-विदेशी मेहमानों ने चखी मेरठ की रेवड़ी-गजक, बोले-वाह

25/09/2026
Main Slider

सड़क किनारे रुके सीएम धामी, भुट्टा चखा और लिया सरकार के काम का फीडबैक

25/09/2026
पंजाब

चंडीगढ़ में SIR पर संग्राम, कांग्रेस का प्रदर्शन; राजा वड़िंग समेत कई नेता हिरासत में

25/09/2026
उत्तराखंड

बच्चों को देखकर रुका मुख्यमंत्री का काफिला, चॉकलेट बांटकर की बातचीत

25/09/2026
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री के आह्वान पर ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन में सहयोग के लिए आगे आया कॉरपोरेट सेक्टर

25/09/2026
Next Post
CSK Team 2020

सीएसके करेगी 19 सितंबर को डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस टीम के खिलाफ मैच का आगाज

यह भी पढ़ें

Agneepath Scheme

अग्निपथ योजना में बदलाव की तैयारी, सेना करवा रही है एक खास सर्वे

23/05/2024

बैंक खातों से पैसा लूटने वाले अर्न्तप्रान्तीय गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

16/01/2022
onion

अब नहीं रुलाएगा प्याज, जानें मोदी सरकार का प्लान

16/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version