• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आप कुर्सी पर बैठे और हम जनता के दिलों में बैठे हैं : तेजस्वी

Desk by Desk
13/11/2020
in Main Slider, बिहार, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीत महागठबंधन के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने विधानसभा चुनाव के परिणाम पर कहा कि हम हारे नहीं बल्कि हराये गये हैं।

श्री यादव ने विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद पहली बार महागठबंधन के घटक दलों के साथ बैठक की। उन्होंने महागठबंधन के नवनिर्वाचित विधायकों से कहा, “निराश होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि हम हारे नहीं हराये गये हैं। चुनाव परिणाम हम लोगों के पक्ष में आए हैं जबकि फैसला उनके पक्ष में आया है।”

महागठबंधन के नेता ने कहा, “वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में भी यही हुआ था। सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी हमें सत्ता से हटाकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चोर दरवाजे से सत्ता में आई थी। इस बार भी भाजपा ने चुनाव को हाईजैक कर लिया। चुनाव के दौरान हमने सही और जनसरोकार से जुड़ा मुद्दा उठाया था और पहली बार ऐसा हुआ जब विपक्ष ने एजेंडा सेट किया था। हमने सकारात्मक रूप से मुद्दा बनाया जिसे जनता का भरपूर समर्थन मिला।”

बिकरू कांड: SIT रिपोर्ट के बाद DIG  अनंत देव निलंबित, विभागीय कार्रवाई के आदेश

श्री यादव ने कहा कि देश का युवा, मजदूर, किसान, जीविका दीदी, नियोजित शिक्षकों या अन्य वर्ग हो सभी में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि लोगों में आक्रोश इस बात का है कि चुनाव के परिणाम धनबल और छल से बदला गया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि एक तरफ सबसे अधिक शक्तिशाली प्रधानमंत्री और अन्य नेता थे तो दूसरी ओर 21 वर्ष का नौजवान था फिर भी राजद को सबसे बड़ी पार्टी बनने से नहीं रोक पाए।

महागठबंधन के नेता ने कहा कि जो लोग यह कह रहे हैं कि राजद को उन्होंने कहां से कहां पहुंचा दिया तो वह स्वयं तीसरे नंबर पर चले गए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोग जरूर कुर्सी पर बैठेंगे लेकिन वह जानते हैं कि उनकी चांदनी बस चार दिनों की ही है।

विकास दुबे की पत्नी रिचा पर दर्ज होगा FIR , SIT ने किया चौंकाने वाला खुलासा

उन्होंने कहा, “आप कुर्सी पर बैठे और हम जनता के दिलों में बैठे हैं क्योंकि जनता जान रही है कि चुनाव में क्या हुआ है। यदि श्री कुमार में थोड़ी भी नैतिकता बची हो तो वह कुर्सी छोड़ देंगे। जनता ने हमें राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से अधिक समर्थन दिया है इसलिए हम प्रदेश में ‘धन्यवाद यात्रा’ निकालेंगे, जनता के बीच जाएंगे क्योंकि हम हारे नहीं जीते हैं।”

श्री यादव ने कहा कि यदि राजग सरकार 19 लाख रोजगार नहीं देती है तो जनवरी से बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा। हम लोग रोने वाले नहीं जनता के बीच में रहने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी रहेंगे लोगों की आवाज बुलंद करेंगे।

Tags: Bihar Assembly ElectionBihar Assembly Election 2020Bihar electionBihar election resultbihar election results 2020bihar newsNitish Kumarpm modi
Previous Post

13 नवंबर राशिफल : आज इन 5 राशियों की झोली में भरेंगी खुशियां

Next Post

अस्तित्वहीन पार्टियां अपना वजूद बचाने के लिए किसानों को भड़का रही हैं : सुशील शर्मा

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
CM Vishnudev Sai
छत्तीसगढ़

कुलगाम में आतंकियों ने ली छग के मजदूरों की जान, सीएम साय ने जताया शोक

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Next Post
सुशील शर्मा

अस्तित्वहीन पार्टियां अपना वजूद बचाने के लिए किसानों को भड़का रही हैं : सुशील शर्मा

यह भी पढ़ें

terrorist attack 27

Mumbai Terror Attack: आज 26/11 आतंकी हमले के पूरे हुए 12 साल

26/11/2020
Kiran Kher seen with husband for the first time after blood cancer treatment

ब्लड कैंसर ट्रीटमेंट के बाद पहली बार पति के साथ दिखी किरण खेर

08/05/2021
Heart Line

हस्तरेखा देखकर खुद पता लगा सकते हैं, कब होगी शादी

09/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version