• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन योगासन का अभ्यास कर जल्द पा सकते है थायरॉइड की समस्या से छुटकारा

Writer D by Writer D
24/08/2021
in Main Slider, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आज के समय में योग को इतना महत्व दिया जा रहा हैं, जिसे देखकर ही उससे होने वाले फायदे समझ आ जा रहे हैं। ऐसे में यह योग शारीरिक रूप से कमजोर लोगों के लिए तंदुरस्त होने का एकमात्र तरीका है। साथ ही इस योग से न सिर्फ फिट रहा जा सकता हैं बल्कि यह हमारे दिमाग को भी शांत रखती हैं। जिससे हमारा मन और दिमाग दोनों किसी भी काम को करने में अच्छे से लगता हैं।

वहीं आज के समय में थायरॉइड एक ऐसी बीमारी हो गई है, जो दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। थायरॉइड गर्दन में पाई जाने वाली एक ग्रंथि है जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करती है। जब थायरॉइड ग्रंथि ज्यादा थायरॉक्सिन हार्मोन को पैदा करने लगती है तो इंसान कई परेशानियों का शिकार हो जाता है।

अनियंत्रित मेटाबॉलिज्म का असर शरीर के वजन पर भी पड़ता है। थायरॉइड की समस्या से परेशान लोगों के लिए योग करना बहुत ही फायदेमंद होता है।इसीलिए आज हम आपको उन 3 ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिसके जरिये आप थायरॉइड की समस्या से जल्द ही छुटकारा पा सकते हैं।

विपरीत करनी

इस योगासन का अभ्यास करना बहुत ही सरल है। थायरॉइड रोगियों के लिए यह योगासन बहुत लाभकारी है। इस आसन के करने से सिर दर्द, कमर दर्द, घुटनों का दर्द जैसी तमाम मुश्किलें दूर होती हैं। विपरीत करनी के अभ्यास के लिए दीवार के पास एक चटाई बिछा लें और पीछे की ओर झुकते हुए लेट जाएं।

उसके बाद अपने पैर और कूल्हे को दीवार के सहारे लगाकर ऊपर की तरफ उठा लें इस अवस्था में हाथों को शरीर से दूर रखें। ऐसा आपको 5 से 10 मिनट तक करना होगा उसके बाद आप उठकर बैठ जाएं और कुछ देर तक आराम करें। यदि आपको गर्दन दर्द की समस्या है तो आपको इस योगासन को करने से बचना चाहिए।

मत्सयासन

इस आसन को फिश पोज भी कहते हैं। इससे आपका कमर दर्द ठीक होता है और आपके गर्दन की चर्बी भी कम होती है। इससे रीढ़ की हड्डी में लचीलापन आता है। इस योग को करने से कंधे, गर्दन, कमर में खिंचाव महसूस होता है, जिससे मांसपेशियों का तनाव दूर होता है। यदि आपको कब्ज की समस्या है तो यह आपको उससे निजात देने में लाभकारी होगा। यह योग घुटने के दर्द को कम करता है, साथ ही यह आंखों के लिए भी अच्छा है।

हलासन

इस आसन का अभ्यास करना थोड़ा मुश्किल तो है लेकिन बहुत ही लाभकारी है। थ सबसे पहले जमीन पर दरी बिछा लें। इसके बाद जमीन पर बिछी दरी पर सीधा लेट जाएं। अब अपने दोनों हाथो को जमीन पर रखें और पैरों को आपस में जोड़ लें। अब अपने दोनों पैरो को धीरे से उठाकर अपने नितम्ब को भी हल्का सा ऊपर उठा लें।

अब अपने हाथो की मदद से अपने दोनों पैरो को सिर के पीछे जमीन की तरफ ले जाएं। अब अपने पैर और घुटनों को सीधे रखें और अपने हाथों को नितंम्ब के बगल पर ही रखें। इस स्थिति में थोड़ी देर रहने के बाद वापस आ जाएं।

Tags: yogasan for healthyogasan for thyroid
Previous Post

मैगी तो कई बार खाई होगी लेकिन अब खाकर देखें मैगी हक्का नूडल्स

Next Post

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ सस्ता, फटाफट चेक कर लें अपने शहर के रेट

Writer D

Writer D

Related Posts

Spots
फैशन/शैली

आपकी रसोई में छिपा है खूबसूरती का राज

08/07/2026
Hair Fall
फैशन/शैली

झड़ते बालों की समस्या होगी दूर, मिलेंगे लंबे घने बाल

08/07/2026
Tangy Tomato Rice
Main Slider

चावलों से बनाएं ये स्पेशल डिश, घर में सबको आएगा पसंद

08/07/2026
health
फैशन/शैली

इस उम्र के पुरुषों को नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन

08/07/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज का नया रूप, जानिए इसके लक्षण

08/07/2026
Next Post
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ सस्ता, फटाफट चेक कर लें अपने शहर के रेट

यह भी पढ़ें

Giriraj Singh

कृषि सुधार कानूनों किसानों में एक नई उम्मीद जगी है : गिरिराज

19/12/2020
Divya Bharti

दिव्या भारती की मौत पर बड़ा खुलासा, कमल सदाना ने बताया ये राज

13/04/2024
diet

स्वस्थ रहने के लिए जरूरी हैं ये चीजें, तो इसे शामिल करें अपनी डाइट में

19/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version