• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

‘तेरा बेटा हमारे घर की इज्जत ले गया, हम तेरी इज्जत नीलाम कर देंगे’, कहकर किया..

Writer D by Writer D
06/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
rape

rape

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक नाबालिग लड़की के साथ उसके मां- बाप की मौजदूगी में गैंगरेप की घिनौनी घटना सामने आई है। लड़की का भाई 10 दिन पहले गांव में ही रहने वाली अपनी प्रेमिका को लेकर फरार है। काफी खोजबीन के बाद भी जब प्रेमी जोड़ा हाथ नहीं आया तो प्रेमिका के घरवालों ने सबक सिखाने की ठान ली। प्रेमिका के घर वालों ने प्रेमी के पूरे परिवार को अगवा कर लिया। उसकी नाबालिग बहन से गैंगरेप के बाद उम्र में दोगुने आदमी से उसकी जबरन शादी करा दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गैंगरेप की शिकार लड़की के भाई का पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था। 27 जून को दोनों घर से फरार हो गए। प्रेमिका के घर वालों ने पहले तो खोजबीन की लेकिन जब सुराग नहीं मिला तो बहन के प्रेमी को सबक सिखाने के लिए इस घिनौनी हरकत को अंजाम दे डाला। 28 जून को प्रेमिका के घर वालों ने युवक के मां – बाप को अगवा कर लिया और अमरोहा में एक रिश्तेदार के घर ले जाकर बंधक बना लिया। इसके बाद मां- बाप से फोन कराकर रिश्तेदारी में ठहरी उनकी नाबालिग बेटी को भी अमरोहा बुला लिया।

भगोड़े IPS मणिलाल पाटीदार की गृहस्थी के 54 सामान कुर्क

छजलैट थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीड़िता के पिता ने कहा है कि दबंगों ने उन्हें व उनकी पत्नी को अमरोहा में बंधक बनाकर रखा। गोली मारने की धमकी देकर बेटी को फोन कराया। जब वह अमरोहा पहुंची तो उसे भी बंधक बना लिया।

पीड़िता के पिता ने कहा है कि, बेटे की प्रेमिका के भाइयों, चाचा और पिता ने भी उनकी नाबालिग बेटे से रेप किया। वह रोए, गिड़गिड़ाए और बेटी को बख्श देने की गुहार लगाई। लेकिन दबंगों के सिर पर बदले का भूत सवार था। वह बंधक बनाकर कई दिन तक उनकी बेटी से रेप करते रहे।

गैंगरेप की शिकार लड़की के पिता ने पुलिस को बताया है कि, दबंग बार – बार कह रहे थे- ‘तेरा बेटा हमारे घर की इज्जत को ले गया है, हम तेरी इज्जत नीलाम कर देंगे।‘ इसके बाद बेटी की प्रेमिका के बड़े भाई से पीड़िता की जबरन शादी करा दी गई। उसकी उम्र लड़की से दोगुने से भी अधिक बताई जा रही है।

पीड़ित परिवार ने दबंगों के कब्जे से छूटकर आने के बाद 4 जून को पुलिस को घटना की सूचना दी। थानाध्यक्ष छजलैट सुनील कुमार ने बताया कि 5 जून को सात लोगों को नामजद करते हुए कुल 8 आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 D, पाक्सो एक्ट, आईपीसी 342, 354, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

मामले की विवेचना कर रहे एसआई विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस को शुरुआती छानबीन में पता चला है कि घटना अमरोहा रेलवे स्टेशन पास हुई है। पीड़िता के पिता को इस जगह के बारे में ठीक – ठीक याद नहीं है। विवेचक ने बताया कि आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। अमरोहा में जिस जगह की घटना बताई गई है, वहां आरोपियों की रिश्तेदारी है।

Tags: crime newsMoradabad newsup news
Previous Post

भगोड़े IPS मणिलाल पाटीदार की गृहस्थी के 54 सामान कुर्क

Next Post

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑनलाइन सेवाएं शुरू, विश्वभर के भक्त करेंगे वर्चुअल दर्शन

Writer D

Writer D

Related Posts

Hanuman
Main Slider

मंगलवार को हनुमान जी को अर्पित करें ये चीजें, दूर हो जाएंगे जीवन के सभी कष्ट

21/07/2026
Budh Dev
Main Slider

24 जुलाई से बुधदेव चलेंगे सीधी चाल, अटके हुए काम अब पकड़ेंगे रफ्तार

21/07/2026
Lips
Main Slider

होंठों का कालापन दूर करने के लिए करें ये उपाय

21/07/2026
Hair Mask
Main Slider

बालों की हर समस्या का इलाज है ये मास्क

21/07/2026
Garlic Pickle
Main Slider

इस अचार का स्वाद होता है लाजवाब, बनाकर जरूर देखें

21/07/2026
Next Post
Shri Amarnath Shrine Board

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ऑनलाइन सेवाएं शुरू, विश्वभर के भक्त करेंगे वर्चुअल दर्शन

यह भी पढ़ें

Rehaan and Miraya voted

प्रियंका गांधी के बच्चों ने किया मतदान, पहली बार वोट डालने आई बेटी ने कही ये खास बात

25/05/2024
sri lanka

राष्ट्रपति के देश छोड़ने से बिगड़े हालात, श्रीलंका में लगाई गई इमरजेंसी

13/07/2022
UP MLC Election Result

जिपं अध्यक्ष के चुनाव में BJP ने लहराया जीत का परचम, 75 में 65 सीटों पर कब्जा

03/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version