• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शहरी विकास मंत्री पर युवक ने किया हमला, प्रेमचंद अग्रवाल के फाडे़ कपड़े

Writer D by Writer D
02/05/2023
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Premchand Agarwal

Premchand Agarwal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऋषिकेश। प्रदेश के शहरी विकास मंत्री और स्थानीय विधायक प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Agarwal) पर मंगलवार को एक युवक ने गाली गलौज करते हुए हमला कर दिया। यह नहीं हमलावर युवक ने मंत्री और उनके सुरक्षाकर्मी के कपड़े भी फाड़ दिए। पुलिस ने हमलावर को अपनी हिरासत में ले लिया है।

आज दोपहर शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल (Premchand Agarwal) अपने घर से परमार्थ निकेतन में एक कार्यक्रम में प्रतिभाग करने जा रहे थे कि इसी दौरान हरिद्वार रोड पर जाम लगने के कारण उनके काफिले के वाहन रुके हुए थे। इसी दौरान एक युवक उनकी गाड़ी के पास आया और उनसे गाली-गलौज करने लगा।

जैसे ही मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल नीचे उतरे तो युवक ने उन पर हमला कर दिया और उनके कपड़े फाड़ दिए। इस पर उनका सुरक्षाकर्मी जब बीच-बचाव करने के लिए आया तो युवक ने उस पर भी हमला कर उसकी वर्दी फाड़ दी। इसके बाद घटनास्थल पर काफी लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसके बाद हमलावर युवक को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया।

हमले के बाद शहरी विकास मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि उनके ऊपर हमला करने वाला युवक स्थानीय है ,जो समय-समय पर उनका विरोध करते हुए उनके विरुद्ध माहौल बनाता रहता है। उन्होंने बताया कि शहर के मामलों को लेकर आरोपित युवक ने कई बार उन्हें फोन भी किया था, जिसकी शिकायत पर उन्होंने उसकी समस्याओं का समाधान भी किया था, लेकिन आज उसका अचानक इस प्रकार हमला किया जाना, उनकी समझ से बाहर है।

Go First की सभी फ्लाइटें दो दिन के लिए कैंसिल, सामने आई ये बड़ी वजह

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि युवक राजनीति का शिकार होकर इस तरह की घटनाएं कर रहा है लेकिन आज वह उस समय भौंचक्के रह गए जब उसने उनके काफिले के वहां रुकने के बाद उनसे गाली गलौज करते हुए उनसे ही मारपीट शुरू कर दी। उस युवक ने उनके ही नहीं बल्कि उनके सुरक्षाकर्मी के भी कपड़े फाड़ दिए। उनकी जेब में रखा सामान भी गायब है। उन्होंने कहा कि इस मामले जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। हमलावर को पुलिस के हिरासत में ले लिए जाने से उसका पक्ष सामने नहीं आ पाया है।

Tags: premchand agarwalUttarakhand News
Previous Post

Go First की सभी फ्लाइटें दो दिन के लिए कैंसिल, सामने आई ये बड़ी वजह

Next Post

एके शर्मा के मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज के नेता भाजपा में हुए शामिल

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने केदारनाथ पुनर्निर्माण और पुनर्विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

07/07/2026
Harman
पंजाब

भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमन दरबार साहिब में हुए नतमस्तक

07/07/2026
Under the Mukhyamantri Vatsalya Scheme, Rs 4.39 crore has been released through DBT.
उत्तराखंड

मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4.39 करोड़ रुपये डीबीटी से जारी

07/07/2026
Delhi Rain
Main Slider

काले बादलों से घिरी दिल्ली, कई इलाकों में बारिश शुरू

07/07/2026
Ahmedabad Serial Blast Case
Main Slider

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: 38 आतंकियों को राहत नहीं, फांसी की सजा बरकरार

07/07/2026
Next Post
AK Sharma

एके शर्मा के मार्गदर्शन में ब्राह्मण समाज के नेता भाजपा में हुए शामिल

यह भी पढ़ें

Akhilesh Yadav

भाजपा राज में परेशान है किसान नौजवान: अखिलेश यादव

24/02/2024

16 अगस्त से फिर से ऐक्शन में नजर आ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी

11/08/2020
Truck-Trolley Collision

चारधाम यात्रा पर जा रही बस पलटी, 33 यात्री घायल

13/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version