• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोहे के रॉड से पीटकर युवक की हत्या

Writer D by Writer D
12/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, हमीरपुर
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को एक युवक की लोहे की रॉड से पीट-पीट कर हत्या (Murder) कर दी गई। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक व पुलिस ने फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वैड टीम के साथ मौके पर पहुंच कर जांच की। मृतक के पिता ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गुसियारी के पूर्व प्रधान के घर से कुछ दूरी पर आज लोगों ने एक युवक का शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना यूपी-112 पुलिस सहित कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के सामने मामले की जांच की तो शव की पीठ पर डंडे या लोहे की रॉड से पीटे जाने के निशान मिले हैं। पीड़ित पिता अशफाक खां ने आरोप लगाया कि उनके इकलौते बेटे अय्यूब की लोहे के रॉड से पीट-पीट कर हत्या की गई है। उनकी गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। पिता ने गांव के तीन-चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।

पीड़ित पिता ने यह भी बताया की डेढ़ बजे रात में जब उन्होंने लड़के का फोन लगाया तो फोन स्विच ऑफ था। हत्या की सूचना पर पुलिस महकमे के आला अधिकारी भी दल बल और फील्ड यूनिट सहित मौके पर पहुंचे हुए थे। जिन्होंने वारदात के प्रत्येक पहलू की बारीकी से जांच की।

इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस मामले में घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, जो भी तथ्य और साक्ष्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Tags: Hamirpur news
Previous Post

विंध्य कॉरिडोर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, तीन वेबसाइट ब्लॉक

Next Post

किराना व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने लूटे चार लाख रुपये

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

ट्रेड शो में यूपी की महिला उद्यमियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सजाए अपने उत्पाद

26/09/2026
Main Slider

भारी बारिश से प्रभावितों को तत्काल मिले राहत, सीएम योगी ने दिए सख्त निर्देश

26/09/2026
Next Post
loot

किराना व्यवसायी को गोली मारकर बदमाशों ने लूटे चार लाख रुपये

यह भी पढ़ें

bihar police si

इस दिन जारी होंगे बिहार पुलिस SI और सार्जेंट भर्ती के एड्मिट कार्ड

19/11/2021
Manish Pandey

मनीष पांडे ने बताया इस प्लान के चलते मिली सफलता

24/10/2020
CM Yogi

जन आस्था को पूरा सम्मान, अराजकता स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री

20/02/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version