• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की चाकू से गला रेत कर हत्या

Writer D by Writer D
10/03/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, वाराणसी
0
murder

murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के रमना लौटूबीर मंदिर के समीप एक युवक की चाकू मारकर हत्या (murder) कर दी गई। युवक का रक्तरंजित शव देख क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

पूछताछ और शिनाख्त आदि के कार्यवाही के बाद बुधवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लंका मदरवां निवासी श्रवण राजभर (21) पेशे से मजदूरी का काम करता था।

मंगलवार की रात आठ बजे वह अपने दोस्तों के साथ घर से निकला था। लौटूबीर मंदिर के पास शराब पार्टी के दौरान श्रवण की गला रेत कर हत्या कर दी गई। देर रात घटना की जानकारी श्रवण के परिजनों को मिली तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे।

मृतक के बहनोई अजित ने पुलिस को बताया कि श्रवण को पार्टी के बहाने उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गये। इसके बाद शराब पिलाकर दोस्तों ने ही मार डाला। पूछताछ में सामने आया कि श्रवण 11 महीने पहले छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

इस मामले में पुलिस ने श्रवण के एक साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ और जांच शुरू कर दी है। वारदात के बाद मृतक के पिता मुनाऊ, मां तारा देवी तथा चार बहनों का रो रो कर बुरा हाल था। परिजनों ने छेड़खानी की पुरानी रंजिश में उसकी हत्या की आशंका जताई है।

एसीपी भेलूपुर के अनुसार पूरे मामले की छानबीन के लिए पुलिस की दो टीमें लगाई गई हैं। कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं और मलदहिया के पास के ही गांव के एक युवक से पूछताछ की जा रही है।

Tags: crime newsup newsvaranasi news
Previous Post

अंतर्राज्यीय गिरोह के 11 सदस्य गिरफ्तार

Next Post

नहर में मिली महिला के शव की हुई शिनाख्त

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

इंटरनेशनल ट्रेड शो में यूपी की दीदियों के उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मंच

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को वितरित करेंगे 3,567 नियुक्ति पत्र

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

जनता पीजी कॉलेज पतला का नाम होगा चौधरी अजीत सिंह जनता पीजी कॉलेज

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

बाबा साहब की मूर्ति खंडित करने में सपाई आगे, अखिलेश राज में लगातार हुआ अंबेडकर का अपमान: दयाशंकर सिंह

21/09/2026
उत्तर प्रदेश

यूपी बना एक्सपोर्ट इंजन, आबकारी निर्यात नीति से खेत से विदेशी बाजार तक जुड़ी पूरी चेन

21/09/2026
Next Post
Dead Bodies

नहर में मिली महिला के शव की हुई शिनाख्त

यह भी पढ़ें

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी के नेतृत्व में ही बढ़ेगी पार्टी, CWC मीटिंग में हार पर हुआ मंथन

13/03/2022

मैनपुरी जेल के पास मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली

07/04/2022
Dr. Dinesh Sharma

मोदी के नेतृत्व में समर्थ, समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा : शर्मा

30/05/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version