• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैनपुरी जेल के पास मुठभेड़ में इनामी बदमाश को लगी गोली

Writer D by Writer D
07/04/2022
in आगरा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आगरा। मैनपुरी में जिला कारागार (Mainpuri Jail) के पास पुलिया पर गुरुवार रात को लूट की योजना बना रहे 25 हजार के इनामी बदमाश से स्वॉट टीम की मुठभेड़ (Encounter) हो गई। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया, वहीं साथी चकमा देकर भाग निकला। एसपी मौके पर पहुंच गए। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भागे बदमाश की तलाश में पुलिस की कांबिंग देर रात तक जारी रही।

कोतवाली क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप पर लूट की योजना बनाने की सूचना पर स्वॉट टीम प्रभारी विक्रम सिंह सक्रिय हो गए। टीम के जेल चौराहा के पास पहुंचते ही बाइक सवार बदमाश दीवानी की ओर भागने लगे। स्वॉट टीम ने पीछा किया तो जिला कारागार के पास नदी की पुलिया पर बदमाशों की बाइक फिसल गई। दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करना शुरू कर दिया।

अचानक हुए हमले के बाद स्वॉट टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी। टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अरविंद कुमार निवासी दिबियापुर, औरेया बताया। एसपी अशोक कुमार राय, एएसपी मधुवन कुमार, सीओ अपराध चंद्रकेश सिंह मौके पर पहुंच गए। बदमाश के कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल, पांच जिंदा व छह खोखा कारतूस बरामद हुए।

PNB लूटकांड का सरगना गिरफ्तार, तमंचा बरामद

एसपी अशोक कुमार राय ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश 25 हजार का इनामी है। जनपद औरेया से वह हिस्ट्रीशीटर है, करहल, कोतवाली सहित कई थानों में उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।

बुलेट प्रूफ जैकेट से बची दरोगा की जान

मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के एक दरोगा के सीने में गोली लग गई। बुलेट प्रूफ जैकेट की वजह से दरोगा की जान बच गई। एसपी ने बताया कि दन्नाहार में बीते वर्ष पेट्रोल पंप लूट की वारदात भी इन्हीं बदमाश द्वारा अंजाम दी गई थी।

Tags: agra newscrime newsmainpuri newsPolice Encounterup news
Previous Post

जर्जर विद्युत तारों को बदल, गांवों को दें 18 घंटे बिजली : एके शर्मा

Next Post

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे हर की पौड़ी, सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर शुद्ध खाद्य पदार्थों की गारंटी के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान

27/08/2026
Plantation
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर पौधरोपण कर भाई-बहन लेंगे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने प्रदेश के विकास में सहभागी उद्यमियों का किया सम्मान

27/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

नेपाल की आपदा में फंसे यूपी के नागरिकों को निकालने के लिए योगी सरकार ने संभाला मोर्चा

27/08/2026
उत्तर प्रदेश

स्क्रैप हुए वाहनों में 48.5 प्रतिशत हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की, देश में नंबर वन का बनाया रिकॉर्ड

27/08/2026
Next Post

मुख्यमंत्री धामी पहुंचे हर की पौड़ी, सौंदर्यीकरण कार्यों का किया लोकार्पण

यह भी पढ़ें

PGT recruitment exam postponed for the fourth time

चौथी बार टली पीजीटी परीक्षा, 4.5 लाख अभ्यर्थियों में नाराजगी

30/09/2025
CM Yogi

चौधरी साहब का सम्मान, अन्नदाता का सम्मान : योगी आदित्यनाथ

05/04/2024
BJP and AIADMK formed alliance again

BJP और AIADMK में फिर हुआ गठबंधन, अमित शाह ने किया ऐलान

11/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version