• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जफर इस्लाम का राज्यसभा उपचुनाव में निर्विरोध चुना जाना तय, सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी

Desk by Desk
04/09/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
जफर इस्लाम Zafar Islam

जफर इस्लाम

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। बीजेपी प्रत्याशी जफ़र इस्लाम का निर्विरोध राज्यसभा जाना तय है। अब इस सिलसिले में सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है।जानकारी के मुताबिक उनके प्रतिनिधि दोपहर बाद 3 बजे सर्टिफिकेट लेने विधानसभा जायेंगे। बता दें कि राज्यसभा की यह सीट अमर सिंह के निधन होने से खाली हुई थी, जिस पर अब जफ़र इस्लाम का निर्विरोध चुना जाना तय है।

जफ़र इस्लाम का नामांकन पत्र सही

इससे पहले जफ़र इस्लाम का नामांकन पत्र जांच में सही पाया गया। पर्चा खारिज होने के अंदेशे के चलते भाजपा ने नामंकन के आखिरी दिन एक सितम्बर को गोविन्द नारायण शुक्ल का पर्चा भरवाया था। उसी दिन निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर महेश चंद्र शर्मा ने भी नामांकन किया था। कोई प्रस्तावक नहीं होने के कारण उनके नामांकन को ख़ारिज कर दिया गया। अब चूंकि जफ़र इस्लाम का पर्चा जांच में सही पाया गया है, तो यह भी तय माना जा रहा है कि भाजपा के दूसरे प्रत्याशी गोविंद नारायण शुक्ल पर्चा वापस ले लेंगे।

पार्टी हम’ ने चिराग पासवान को दी खुली चुनौती, कहा- धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे

निर्वाचन आयोग से 3 बजे प्रतिनिधि को मिलेगा सर्टिफिकेट

बता दें कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामंकन पत्र वापसी की आखिरी तारीख़ आज 4 सितम्बर है। ऐसे में यह निश्चित है कि जफ़र इस्लाम राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुन लिए जाएंगे। जफर इस्लाम के प्रतिनिधि के रूप में पर्चा दाखिल करने वाले सुरेश खन्ना सर्टिफिकेट लेने विधानसभा जायेंगे।

11 सितम्बर को होना था उपचुनाव

जफर इस्लाम के कोरोना संक्रमित होने के कारण उनका नामांकन पत्र उनके प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री सुरेश खन्ना ने 29 अगस्त को दाखिल किया था। संभवत: ऐसा पहली बार हुआ था कि नामांकन पत्र भरने प्रत्याशी खुद न आया हो और उसके प्रतिनिधि के तौर पर किसी अन्य ने पर्चा दाखिल किया है। इसलिए ऐहतियात के तौर पर गोविन्द नारायण शुक्ला को पर्चा भरवाया गया था। 11 सितम्बर को राज्यसभा का उपचुनाव होना था।

 

 

 

Tags: Zafar Islam
Previous Post

चंकी पांडे ने कहा- मूवी देखने के लिए बुक कर लूंगा प्राइवेट थिएटर

Next Post

पार्टी ‘हम’ ने चिराग पासवान को दी खुली चुनौती, कहा- धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे

Desk

Desk

Related Posts

Yamuna swells at Syanachatti
Main Slider

उत्तराखंड में बारिश का कहर! यमुनोत्री हाईवे पर भूस्खलन, स्यानाचट्टी में होटलों तक पहुंची यमुना

31/07/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मंडियों का पुनरोद्धार हो, आधुनिक सुविधाओं से लैस हों सभी मंडियां: मुख्यमंत्री

31/07/2026
Mayawati
उत्तर प्रदेश

नाम बदलने की सियासत में मायावती की एंट्री, सरकार से की ये अपील

31/07/2026
shehzad poonawalla
Main Slider

भाजपा में सब ठीक नहीं? शहजाद पूनावाला के बायो ने बढ़ाई राजनीतिक हलचल

31/07/2026
Building Collapse
क्राइम

बारिश के बीच भरभराकर गिरी चार मंजिला ईमारत, 9 की मौत; रेस्क्यू जारी

31/07/2026
Next Post
chirag paswan

पार्टी 'हम' ने चिराग पासवान को दी खुली चुनौती, कहा- धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे

यह भी पढ़ें

Sleeping

इस करवट सोने से दूर होगी कब्ज की समस्या

27/01/2026

इतने सस्ते में खरीदें Samsung का यह शानदार 5G फोन, जबरदस्त हैं फीचर

14/10/2021
ravi shastri

Cricket : बुक लांच के मसले पर शास्त्री ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

12/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version