• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Zepto, BookMyShow, IndiGo समेत 9 प्लेटफॉर्म पर लाखों का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Writer D by Writer D
06/08/2026
in Business, Main Slider
0
CCPA takes major action against dark patterns.

CCPA takes major action against dark patterns.

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

ऑनलाइन खरीदारी के दौरान अंतिम भुगतान से पहले अचानक बढ़ जाने वाला बिल अब सरकार की निगरानी में है। सेंट्रल कंज्यूमर प्रोटेक्शन अथॉरिटी (CCPA) ने ग्राहकों को गुमराह करने वाले ‘डार्क पैटर्न’ अपनाने के आरोप में 9 डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जुर्माना लगाया है। सरकार का कहना है कि ये तरीके उपभोक्ताओं को उनकी इच्छा के विरुद्ध अतिरिक्त भुगतान या सेवाएं चुनने के लिए प्रेरित करते हैं।

राज्यसभा में दी गई जानकारी के अनुसार, कार्रवाई की जद में Zepto, BookMyShow, IndiGo, Physics Wallah, FirstCry, PharmEasy, McAfee, SpiceJet और Anuj Jindal जैसे प्लेटफॉर्म आए हैं। इन कंपनियों पर अलग-अलग मामलों में 1 लाख से 7 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया गया है।

किस कंपनी पर क्या आरोप?

सीसीपीए के मुताबिक, Zepto पर ग्राहकों को शुरुआत में कम कीमत दिखाकर बाद में हैंडलिंग चार्ज और मेंबरशिप फीस जोड़ने का आरोप था। इसे ड्रिप प्राइसिंग और बास्केट स्नीकिंग की श्रेणी में माना गया। इस मामले में कंपनी पर 7 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं BookMyShow पर टिकट बुकिंग के दौरान BookASmile के लिए 1 रुपये का दान पहले से चुना हुआ रखने पर कार्रवाई हुई। रेगुलेटर का कहना था कि दान का विकल्प ग्राहक खुद चुने, उसे पहले से सक्रिय नहीं रखा जाना चाहिए।

IndiGo और Physics Wallah भी कार्रवाई की जद में

IndiGo के ऐप में अतिरिक्त सेवा नहीं लेने पर “नहीं, मैं रिस्क लूंगा” जैसा संदेश दिखाया जाता था। सीसीपीए ने इसे कन्फर्म शेमिंग माना और भाषा बदलने के निर्देश दिए। बाद में कंपनी ने इसे अधिक तटस्थ विकल्प से बदल दिया।

इसी तरह Physics Wallah पर PW Foundation के लिए 10 रुपये का दान पहले से चुना हुआ रखने और मुफ्त कोर्स से पहले निजी जानकारी मांगने पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।

20 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना

सरकार के अनुसार, डार्क पैटर्न्स प्रिवेंशन एंड रेगुलेशन गाइडलाइंस, 2023 लागू होने के बाद अब तक ऐसे मामलों में करीब 20 लाख रुपये का जुर्माना वसूला जा चुका है। इन दिशानिर्देशों में ड्रिप प्राइसिंग, बास्केट स्नीकिंग, सब्सक्रिप्शन ट्रैप, कन्फर्म शेमिंग, फर्जी अर्जेंसी और भ्रामक काउंटडाउन टाइमर समेत 13 तरह के डार्क पैटर्न की पहचान की गई है।

Tags: bookmyshowFirstCryindigoMcAfeePharmEasyPhysics WallahspicejetZepto
Previous Post

मुख्यमंत्री ने प्रतापगढ़ हादसे में हुई जनहानि पर जताया शोक, प्रशासनिक अधिकारियों से ली अपडेट

Next Post

भाजपाई तरक्की की नई हवा, एक्सप्रेसवे की मरम्मत पर अखिलेश का तंज; शेयर किया ‘पंखे’ वाला वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

Dhami Cabinet
Main Slider

धामी मंत्रिमंडल के बड़े फैसले: पशुपालकों, श्रमिकों और युवाओं को राहत, हाईकोर्ट परिसर व गंगा एक्सप्रेसवे विस्तार को मंजूरी

07/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CWG 2026: CM धामी ने उत्तराखंड के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों का किया सम्मान

07/08/2026
CM Dhami
Main Slider

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस: मुख्यमंत्री धामी ने उत्कृष्ट बुनकरों और हस्तशिल्पियों को किया सम्मानित

07/08/2026
CM Dhami's major announcement on National Handloom Day
Main Slider

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री धामी की बड़ी घोषणा

07/08/2026
Mithun Chakraborty
Main Slider

मिथुन चक्रवर्ती की हार्ट सर्जरी सफल, कोलकाता के अस्पताल में डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती

07/08/2026
Next Post
Akhilesh Yadav

भाजपाई तरक्की की नई हवा, एक्सप्रेसवे की मरम्मत पर अखिलेश का तंज; शेयर किया 'पंखे' वाला वीडियो

यह भी पढ़ें

Ditch

मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज बस खाई में गिरी, 23 लोग घायल

02/04/2023

अनलॉक-4 में खुलेगी दिल्ली मेट्रो, अब यात्रियों के लिए सफर नहीं होगा आसान

27/08/2020
CM Dhami

यात्रा के सुखद अनुभव लेकर लौटे श्रद्धालु, यह हमारा प्रयास: मुख्यमंत्री

18/04/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version