• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसानों के खातों से करोड़ो का गबन, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक फरार

Writer D by Writer D
10/07/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम
0
fraud

किसानों के खातों से करोड़ो का गबन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में बैक आफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र से 60 से अधिक किसानों के खाते से हेराफेरी कर एक करोड़ से अधिक रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है।

बैंक मैनेजर ए.के.सक्सेना ने शनिवार को बताया कि बायोमैट्रिक मशीन में अंगूठा लगाने वाले किसानों के खाते से रकम निकाले जाने की शिकायत 24 जून से मिल रही है जिसकी जानकारी एनआईसीटी को दी गई। बैंक ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक के खिलाफ एनआईसीटी को रिपोर्ट भेजी गई है। जांच के बाद संचालक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।

सिविल लाइन थानाक्षेत्र के लुहन्ना चैराहे पर बैंक आफ बड़ौदा का ग्राहक सेवा केंद्र है । यहां पर चकवा गांव के आसपास के क्षेत्रों के 100 से अधिक किसानों का खाता है। 60 से अधिक किसान ग्राहक सेवा केंद्र पहुंचे और खाते से प्रति किसान का एक से डेढ़ लाख रुपये निकल जाने का आरोप लगाया । किसानों ने ग्राहक सेवा केंद्र में मौजूद दो लोगों से किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से रुपये निकासी की वजह पूछी तो वह कोई जवाब नहीं दे सके । किसानों का आरोप है कि दोनों व्यक्ति ग्राहक सेवा केंद्र में ताला लगाकर मौके से भाग निकले । यह देख किसान हंगामा करने लगे। किसानों ने इसकी शिकायत बैंक मैनैजर ए.के सक्सेना से की। बैंक मैनेजर ने इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी।

उपभोक्ता रात को चैन से सोए, इसकी पूरी तैयारियां दिन में करें : श्रीकांत

किसानों ने बताया कि जब वह पास बुक में एंट्री कराने बैंक पहुंचे तो जानकारी हुई कि करीब तीन से चार माह से खाते से रुपये निकासी की जा रही है। मोबाइल नंबर अकाउंट में अटैच होने के बाद रुपये निकासी का मैसैज नहीं आया। जबकि खाते से किसानों के रुपये चार माह से लगातार कट रहे है।

लुहन्ना चैराहा के पास रहने वाले राम सिंह के मकान में ग्राहक सेवा केंद्र खुला है। राम सिंह ने बताया कि संचालक करीब दो माह से फरार है । दो माह से कमरे का किराया नहीं मिला है । बेटी का खाता ग्राहक सेवा केंद्र में खुला है। उसके खाते से एक लाख तीस हजार रुपये की निकासी की गई। इसमें दो लोग काम करने आते थे।

चकवा गांव निवासी शांति देवी ने बताया कि बेटी की शादी के लिए ग्राहक सेवा केंद्र में रुपये जमा किए थे। दो माह से इस केंद्र का चक्कर लगा रहे है लेकिन रुपये नहीं मिल रहे है। पासबुक की एंट्री कराने में जानकारी हुई कि किसी ने खाते से 2 लाख 37 हजार रुपये की निकासी कर ली। किसान भानुप्रकाश ने बताया कि कृषि संबंध में खाते में रुपये जमा किए थे। इसी बीच खाते से 1 लाख 50 हजार रुपये गायब हो गए। किसान कृष्ण कांत ने बताया कि खाते से 37 हजार रुपये की निकासी की गई । ऐसे ही 60 से अधिक किसानों की समस्या थी।

Tags: bank of barodaEtawah newsFraudup news
Previous Post

एक दिन के ब्रेक बाद फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें आज के भाव

Next Post

रक्षा मंत्री राजनाथ के 71वें जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का निर्बाध बिजली आपूर्ति पर जोर, युद्धस्तर पर प्रयास के निर्देश

22/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी बुधवार को भारत टैक्सी और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का करेंगे शुभारंभ

22/09/2026
Main Slider

नंदा-सुनंदा महोत्सव में शामिल हुए CM धामी, प्रदेश की सुख-शांति की कामना

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

राजकीय महिला शरणालय भवन का बुधवार को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

22/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में चमकेगा रुहेलखंड, बरेली की जरी से मेंथा-फार्मा को मिलेगा बड़ा बाजार

22/09/2026
Next Post
rajnath-yogi

रक्षा मंत्री राजनाथ के 71वें जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई

यह भी पढ़ें

UP Tourism

यूपी में बढ़ा धार्मिक टूरिज्म, काशी, अयोध्या, मथुरा और प्रयागराज बने देश के फेवरेट टूरिस्ट डेस्टिनेशन

21/01/2026
gopal kanda

एयरहोस्टेस गीतिका सुसाइड केस में गोपाल कांडा को राहत, कोर्ट ने किया बरी

25/07/2023
vacciantion

यूपी में ​मिले 208 कोरोना केस, जून में 1 करोड़ लोगों को मिलेगा टीकाकवर

23/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version